ट्रेडिंग प्लेटफ़ॉर्म, रियल टाइम में व्यापारिक शर्तें (कीमत, इंस्ट्रूमेंट वगैरह) दिखाते हुए ट्रेडर और ब्रोकर को आपस में संवाद करने की सुविधा देता है। MT4 और MT5-आधारित ट्रेडिंग खातों के लिए डेस्कटॉप और मोबाइल डिवाइस के लिए कई ट्रेडिंग प्लेटफ़ॉर्म उपलब्ध हैं।
01 जुलाई 2025 से केवल निम्नलिखित प्लेटफ़ॉर्म संस्करणों का समर्थन किया जाएगा:
• MetaTrader 4 — बिल्ड 1440 (जारी किया गया: 21 फरवरी 2025)
• MetaTrader 5 — बिल्ड 4755 (जारी किया गया: 13 दिसंबर 2024) पुराने संस्करण हमारे सर्वर से कनेक्ट नहीं कर पाएंगे। कृपया लॉगिन समस्याओं से बचने के लिए अपने प्लेटफ़ॉर्म को अपडेट करें।
और जानने के लिए इनमें से किसी भी सपोर्टेड प्लेटफ़ॉर्म को बड़ा करें:
Exness Trade
+Exness Trade, Exness द्वारा डिज़ाइन किया गया एक विशेष ट्रेडिंग प्लेटफ़ॉर्म है, जो MT5 ट्रेडिंग खातों के साथ काम करता है। यह मोबाइल व्यक्तिगत क्षेत्र (PA) से MT4 और MT5 ट्रेडिंग खातों को भी प्रबंधित कर सकता है और यह Android और iOS डिवाइस के लिए उपलब्ध है।
मुख्य विशेषताएँ:
- चलते-फिरते Exness ट्रेडिंग खातों को प्रबंधित करें।
- MT5-आधारित ट्रेडिंग खाते के साथ इन-ऐप ट्रेड करें।
- जमा, निकासी और ट्रांसफ़र की सुविधा के साथ कहीं से भी लेन-देन निष्पादित करें।
- ग्राहक सेवा से लाइवचैट करें।
- आर्थिक समाचारों में लेख, विश्लेषण वगैहर शामिल हैं।
Exness Terminal
+Exness Terminal एक वेब-आधारित ट्रेडिंग टर्मिनल है, जिसे व्यक्तिगत क्षेत्र (PA) से एक्सेस किया जा सकता है। MT5 ट्रेडिंग खातों के लिए बनाए गए इस प्लेटफ़ॉर्म का इस्तेमाल किसी भी MT5 ट्रेडिंग खाते के व्यक्तिगत क्षेत्र (PA) में ट्रेड करें विकल्प पर क्लिक करके डाउनलोड या इंस्टॉलेशन की आवश्यकता के बिना किया जा सकता है।
मुख्य विशेषताएँ:
- अपने ब्राउज़र से MT5 ट्रेडिंग खातों में ट्रेडिंग करें।
- ट्रेड करते समय ट्रेडिंग खातों के ज़रिए जमा और निकासी करें।
- TradingView के साथ पहले से इंस्टॉल इंडिकेटर पाएँ।
- ग्राहक सेवा से लाइवचैट करें।
MetaTrader 4
+MetaQuotes Software द्वारा बनाया गया, MetaTrader 4 (MT4) दुनिया के सबसे लोकप्रिय ट्रेडिंग प्लेटफ़ॉर्म में से एक है, जिसका इस्तेमाल फ़ॉरेक्स, क्रिप्टोकरेंसी, कमोडिटी, इंडेक्स और स्टॉक की ट्रेडिंग के लिए किया जाता है। हर तरह के खाता प्रकार MT4-आधारित ट्रेडिंग खातों की पेशकश करते हैं, इसी की वजह से यह एक व्यापक ट्रेडिंग प्लेटफ़ॉर्म है। MT4 के साथ ट्रेडिंग करने और इसे कॉन्फ़िगर करने का तरीका जानें।
मुख्य विशेषताएँ:
- कस्टमाइज़ विकल्पों के साथ उपयोगकर्ता के अनुकूल इंटरफ़ेस।
- ऑटोमैटिक ट्रेडिंग स्क्रिप्ट और विशेषज्ञ सलाहकार (EA)।
- MQL4 पर आधारित बिल्ट-इट इंडिकेटर और ड्रॉइंग टूल्स।
- डेस्कटॉप, Android, और iOS डिवाइसों पर उपलब्ध।
MetaTrader 5
+MetaTrader 5 (MT5), MetaQuotes Software द्वारा विकसित पाँचवीं पीढ़ी का MetaTrader ट्रेडिंग प्लेटफ़ॉर्म है। इसमें बेहतर इंटरफ़ेस, व्यापक फ़ीचर सेट है और यह फ़ॉरेक्स, क्रिप्टोकरेंसी, कमोडिटी, इंडेक्स और स्टॉक की ट्रेडिंग कर सकता है। MT5 के साथ ट्रेडिंग करने और इसे कॉन्फ़िगर करने का तरीका जानें।
मुख्य विशेषताएँ:
- उन्नत चार्टिंग टूल।
- MQL5-आधारित विशेषज्ञ सलाहकार (EA) और इंडिकेटर उपलब्ध हैं।
- बिल्ट-इन आर्थिक समाचार और तकनीकी विश्लेषण।
- डेस्कटॉप, Android, और iOS डिवाइसों पर उपलब्ध।
MultiTerminal
+MultiTerminal Windows आधारित एक ट्रेडिंग प्लेटफ़ॉर्म है, जिसे MetaQuotes Software द्वारा विकसित किया गया है और इसे एक साथ कई MT4 आधारित ट्रेडिंग खातों को प्रबंधित करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। अधिकांश ट्रेडर्स के लिए इसका सुझाव नहीं दिया जाता, क्योंकि इसमें MT4 में उपलब्ध कई सुविधाओं का अभाव है। फिर भी, यह एक ही समय में अलग-अलग ट्रेडिंग खातों पर ऑर्डर खोलने के लिए सबसे सुविधाजनक ट्रेडिंग प्लेटफ़ॉर्म है।
मुख्य विशेषताएँ:
- एक साथ कई ट्रेडिंग खातों को प्रबंधित करें, ग्रुप बनाएँ और ट्रेडिंग करें।
- व्यापार आवंटन, ऑर्डर वितरण और प्रबंधन की सुविधा देता है।
- इसमें एक से ज़्यादा खातों का प्रबंधन (MAM) और प्रतिशत आवंटन प्रबंधन मॉड्यूल (PAMM) सिस्टम शामिल है।
- MT4 ट्रेडिंग खातों के लिए सिर्फ़ Windows सिस्टम पर उपलब्ध है।
WebTerminal
+WebTerminal ब्राउज़र-आधारित एक ट्रेडिंग प्लेटफ़ॉर्म है, जिसे MetaQuotes Software ने विकसित किया है और यह Exness वेबसाइट पर स्थित है। दरअसल यह ब्राउज़र-आधारित है, इसलिए ट्रेडिंग शुरू करने के लिए किसी इंस्टॉलेशन की आवश्यकता नहीं होती है। MT4 और MT5, दोनों ट्रेडिंग खातों के साथ WebTerminal काम करता है। WebTerminal को एक्सेस करने के लिए मोबाइल ब्राउज़र का भी उपयोग किया जा सकता है।
मुख्य विशेषताएँ:
- कोई इंस्टॉलेशन नहीं; पूरी तरह से ब्राउज़र-आधारित, किसी अतिरिक्त प्लगइन की ज़रूरत नहीं।
- सुरक्षित वेब एन्क्रिप्शन सुरक्षित ट्रेडिंग सुनिश्चित करता है।
- कुछ सुविधाएँ, जैसे कि ऑटोमैटिक ट्रेडिंग और मल्टी-चार्ट व्यू उपलब्ध नहीं हैं।
- MT4 और MT5-आधारित ट्रेडिंग खातों के साथ उपयोग के लिए उपलब्ध है।
प्लेटफ़ॉर्म की तुलना
+Exness Trade |
MT4/MT5 (डेस्कटॉप) |
MT4/MT5 (मोबाइल) | Exness Terminal | WebTerminal | MultiTerminal | |
---|---|---|---|---|---|---|
ऑटोमेटेड ट्रेडिंग | नहीं | हाँ | नहीं | नहीं | नहीं | नहीं |
इंडिकेटर | हाँ | हाँ | हाँ | हाँ | हाँ | नहीं |
अतिरिक्त विशेषज्ञ सलाहकार (EA)/स्क्रिप्ट | नहीं | हाँ | नहीं | नहीं | नहीं | नहीं |
मल्टी-अकाउंट ट्रेडिंग | नहीं | नहीं | नहीं | नहीं | नहीं | हाँ |
ट्रेलिंग स्टॉप | नहीं | हाँ | नहीं | नहीं | नहीं | नहीं |
संकेत | नहीं | हाँ | नहीं | नहीं | नहीं | नहीं |
लॉग फ़ाइलें** | ऑर्डर टैब से | हाँ | जर्नल टैब से | इतिहास टैब से | जर्नल टैब से | नहीं |
लॉक फ़ाइल का टाइम फ़ॉर्मेट | स्थानीय समय | डिवाइस पर स्थानीय समय |
iOS: Android: सर्वर का समय |
स्थानीय समय | स्थानीय समय |
कोई नहीं |
मूल्य अलर्ट का पुश नोटिफ़िकेशन | हाँ | हाँ |
हाँ |
हाँ | नहीं |
नहीं |
*ऑटोमेटेड ट्रेडिंग में विशेषज्ञ सलाहकारों (EA) और स्क्रिप्ट का इस्तेमाल शामिल है।
**लॉग फ़ाइलें ट्रेडिंग गतिविधि के बारे में डेटा इकट्ठा करती हैं और कनेक्टिविटी या ऑर्डर इतिहास से जुड़ी समस्याओं का निवारण करने में मदद करती हैं।