निकासी करते समय इन बातों का ध्यान रखें:
निकासी की शर्त:
- भुगतान विधि के खाते को उसी पूरे कानूनी नाम से पंजीकृत किया जाना चाहिए, जो आपके Exness खाते में पंजीकृत नाम से मेल खाता हो, नहीं तो निकासी प्रक्रिया विफल हो जाएगी।
- अपनी निकासी प्रक्रिया में देरी से बचने के लिए खाता संख्या सहित, दर्ज की गई जानकारी की अच्छे से जाँच करें।
- अगर किसी वेरिफ़ाई न किए गए बैंक कार्ड से, बिना पहले कोई जमा किए निकासी का अनुरोध किया जाता है, तो भुगतान अस्वीकार कर दिया जाएगा और निकासी के लिए उसका उपयोग करने से पहले आपसे कार्ड को वेरिफ़ाई करने के लिए कहा जाएगा।
- आपके लिए उपलब्ध निकासी विधियाँ आपके पंजीकृत क्षेत्र और खाते की वेरिफ़िकेशन स्थिति पर निर्भर करती हैं। वर्तमान में उपलब्ध विधियों के लिए अपने व्यक्तिगत क्षेत्र (PA) के निकासी सेक्शन को देखें।
- कंपनी बिना किसी ट्रेडिंग गतिविधि वाले ट्रेडिंग खातों से किए गए किसी भी निकासी अनुरोध की जाँच करने, उसे रद्द करने और/या शुल्क लगाने का अधिकार अपने पास सुरक्षित रखती है।
निकासी की राशि और सीमाएँ:
- एक दिन में की जाने वाली निकासी की कोशिशों की कोई अधिकतम संख्या नहीं है। हालाँकि, कृपया व्यक्तिगत क्षेत्र में दर्शाई गई हर भुगतान विधि के लिए अधिकतम और न्यूनतम लेन-देन सीमा पर ध्यान दें।
- किसी भी समय निकाली जा सकने वाली अधिकतम राशि आपके ट्रेडिंग खाते के उपलब्ध मार्जिन के बराबर होती है।
निकासी की प्रोसेसिंग का समय:
- हर भुगतान विधि का प्रोसेसिंग समय अलग-अलग होता है और इसे आपके व्यक्तिगत क्षेत्र (PA) में देखा जा सकता है
- प्रोसेसिंग के समय को बदलने और भुगतान विधियों की उपलब्धता पर सीमाएँ लगाने का अधिकार कंपनी अपने पास सुरक्षित रखती है।