लचीली उच्च मार्जिन आवश्यकताएँ (FHMR) एक ऐसी सुविधा है, जो न्यूज़ रिलीज़ या बाज़ार बंद होने जैसी बाज़ार की उच्च अस्थिरता वाली अवधियों के दौरान, मार्जिन आवश्यकताओं को अपने-आप एडजस्ट करती है। इससे बाज़ार के बदलते हालातों में ट्रेडिंग के जोखिम को ज़्यादा असरदार तरीके से मैनेज करने में मदद मिलती है। आपकी ट्रेडिंग गतिविधि और रियल टाइम बाज़ार जोखिम के अनुसार, आपके पास बिना HMR (HMR फ़्री) के अवधि या ऊँची मार्जिन आवश्यकताओं (एक्सटेंडेड HMR) की संक्षिप्त अवधि हो सकती है।
यह सुविधा डिफ़ॉल्ट रूप से सक्रिय रहती है, ताकि स्थिर व्यापारिक शर्तें बनी रहें। आप इसे कभी भी अपने व्यक्तिगत क्षेत्र में निष्क्रिय कर सकते हैं। अगर यह सुविधा बंद की जाती है, तो आपका खाता एक्सटेंडेड HMR के अधीन रहेगा। इसका मतलब यह हुआ कि लचीली उच्च मार्जिन आवश्यकताएँ उच्च अस्थिरता वाले इवेंट के दौरान लागू हो सकती हैं।
Standard Cent खातों के लिए फ़्लेक्सिबल HMR उपलब्ध नहीं है।
हम अपने ट्रेडर्स को अतिरिक्त लाभ के रूप में FHMR प्रदान करते हैं, हालाँकि यह ध्यान रखना ज़रूरी है कि यह सभी ग्राहकों के लिए हर समय उपलब्ध नहीं हो सकता। इस सुविधा की उपलब्धता हमारे उन गणितीय मॉडलों द्वारा तय की जाती है, जो आपकी ट्रेडिंग शर्तों और गतिविधि का मूल्यांकन करते हैं। अगर आपकी ट्रेडिंग रणनीति इस पर बहुत अधिक निर्भर करती है या इसका दुरुपयोग किया जाता है, तो इसे भी निष्क्रिय किया जा सकता है।
HMR का स्टेटस
HMR स्टेटस बाज़ार की मौजूदा स्थितियों में आपकी ट्रेडिंग गतिविधि से जुड़े जोखिम स्तर को दिखाते हैं।
आप अपने व्यक्तिगत क्षेत्र में मौजूद, व्यापारिक शर्तों के तहत, अपना मौजूदा HMR स्टेटस देख सकते हैं।
| स्टेटस | इसका क्या मतलब है |
| HMR फ़्री | कोई मार्जिन आवश्यकता लागू नहीं होती ( इसकी कोई गारंटी नहीं है)। |
| एक्सटेंडेट HMR | मार्जिन आवश्यकताएँ उच्च अस्थिरता वाले इवेंट के आस-पास लागू हो सकती हैं। |
इन स्टेटस की रोज़ाना समीक्षा की जाती है और ये बाज़ार की परिस्थितियों और आपकी ट्रेडिंग गतिविधियों के आधार पर बदल सकती हैं। आपके व्यक्तिगत क्षेत्र में और ईमेल के ज़रिए किसी भी अपडेट के लागू होने से पहले आपको सूचित किया जाएगा।
आप व्यक्तिगत क्षेत्र में लचीले HMR की सुविधा को बंद कर सकते हैं और आपका खाता एक्सटेंडेट HMR के डिफॉल्ट स्टेटस (डिफॉल्ट लिवरेज 1:200) के तहत, मार्जिन प्रतिबंधों के साथ रहेगा।
प्रभावित इंस्ट्रूमेंट
लचीला HMR इन पर लागू होता है:
- फॉरेक्स
- धातु
- ऊर्जा
- क्रिप्टोकरेंसी
- US30, US500, USTEC, JP225, US30_x10, US500_x100, USTEC_x100
यह स्टॉक्स या बाकी इंडेक्स पर लागू नहीं होता है।
ध्यान दें: जोखिम सीमा के कारण ऑर्डर रिजेक्ट हो सकते हैं। ये सीमाएँ ट्रेड निष्पादन शृंखला के किसी भी चरण पर हो सकती हैं। हालाँकि, इससे कभी-कभी ट्रेडिंग के मौके छूट सकते हैं, लेकिन इससे कोई सीधा वित्तीय नुकसान नहीं होता।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
अलग-अलग HMR स्टेटस क्या हैं?
HMR स्टेटस बाज़ार की मौजूदा स्थितियों में ट्रेडिंग के जोखिम का स्तर दिखाते हैं। सामान्य स्टेटस में ये शामिल हैं:
- HMR फ़्री: कोई मार्जिन आवश्यकता लागू नहीं (इसकी कोई गारंटी नहीं है) होती।
- एक्सटेंडेट HMR: मार्जिन आवश्यकताएँ उच्च अस्थिरता वाले इवेंट के आस-पास लागू हो सकती हैं।
क्या HMR स्थायी है या अस्थायी है?
HMR स्टेटस अस्थायी हैं। ये आपके ट्रेडिंग व्यवहार और बाज़ार की परिस्थितियों के आधार पर गतिशील रूप से बदलते रहते हैं। एक बार जोखिम कारक कम होने के बाद, आपका खाता अपने-आप HMR फ़्री स्टेटस में लौट सकता है।
मेरा HMR स्टेटस कितनी बार अपडेट होता है?
आपके HMR स्टेटस की ट्रेडिंग गतिविधि और बाज़ार की मौजूदा परिस्थितियों के आधार पर रोज़ाना समीक्षा की जाती है।
मेरा HMR स्टेटस एक ही दिन में क्यों बदल गया?
आम तौर पर ये रोज़ अपडेट होते हैं, लेकिन अगर ट्रेडिंग गतिविधि या बाज़ार की अस्थिरता में महत्वपूर्ण बदलाव होते हैं, तो आपका स्टेटस एक ही दिन में बदल सकता है।
मैं फिर से “HMR फ़्री” स्टेटस कब पा सकता हूँ?
HMR स्टेटस स्थायी नहीं हैं। ये गतिशील हैं और आपके ट्रेडिंग व्यवहार और बाज़ार की परिस्थितियों के अनुसार बदल सकते हैं। एक बार जब जोखिम के कारक कम हो जाते हैं, तो आपका स्टेटस अपने-आप बेहतर हो सकता है।
अपनी जोखिम प्रोफ़ाइल को बेहतर करने के लिए मुझे क्या करना चाहिए?
अपनी जोखिम प्रोफ़ाइल को बेहतर करने और HMR फ़्री स्टेटस फिर से हासिल करने में मदद पाने के लिए, कृपया अपने खाते को अच्छी हालत में बनाए रखें और अस्थिर बाज़ार की अवधियों के दौरान जोखिम बढ़ाने वाली गतिविधियों से बचें। अपने कुल ट्रेडिंग व्यवहार को सामान्य जोखिम स्तर के अंदर रखने से एक्सटेंडेड HMR लागू होने की संभावना कम हो सकती है।
मेरा HMR स्टेटस यह क्यों है?
आपका स्टेटस आपकी ट्रेडिंग गतिविधि और बाज़ार जोखिम जैसे कारकों के आधार पर अपने-आप असाइन किया जाता है।
आपके HMR स्टेटस की रोज़ाना समीक्षा की जाती है और वह आपकी ट्रेडिंग गतिविधि और बाज़ार की परिस्थितियों से संबंधित कई कारकों पर निर्भर करता है। समय के साथ एक सेहतमंद जोखिम प्रोफ़ाइल बनाए रखने से समीक्षा की इस अवधियों के दौरान आपका स्टेटस बेहतर हो सकता है।
क्या मैं अपने HMR स्टेटस की मैन्युअल समीक्षा का अनुरोध कर सकता हूँ?
नहीं। HMR स्टेटस पूरी तरह वस्तुनिष्ठ, जोखिम-संबंधित मानदंडों के आधार पर अपने-आप निर्धारित होते हैं।
अगर मेरा HMR स्टेटस सुधरता है, तो क्या प्रतिबंध तुरंत हटाए जाएँगे?
हाँ। एक बार जब आपका जोखिम एक्सपोज़र कम हो जाता है और सिस्टम आपके स्टेटस को अपडेट करता है, तो प्रतिबंध अपने-आप हट जाते हैं।
क्या HMR मेरे मौजूदा खुले ट्रेड्स को प्रभावित करेगा?
HMR मौजूदा खुले ट्रेड्स को प्रभावित कर सकता है। आपके मौजूदा HMR स्टेटस के आधार पर, नए स्तर खोलने या मौजूदा स्तरों में बदलाव करने की सुविधा भी सीमित हो सकती है।
मेरा ट्रेड अस्वीकृत क्यों हुआ, जबकि मेरे पास “HMR फ़्री” स्टेटस था?
HMR फ़्री स्टेटस के बावजूद, अन्य कारणों से भी ट्रेड अस्वीकृत हो सकता है, जैसे कि:
- निष्पादन के समय अपर्याप्त मार्जिन या शेष राशि।
- अस्थिरता की अवधि में इंस्ट्रूमेंट के लिए अनुमत सीमा से अधिक ट्रेड आकार।
ये अस्वीकृतियाँ सामान्य ट्रेडिंग और जोखिम प्रबंधन नियमों पर आधारित होती हैं।
अगर मेरे पास पर्याप्त फ़ंड हैं, तो HMR-संबंधित अस्वीकृतियों से कैसे बचें?
भले ही आपके पास पर्याप्त फ़ंड हो, फिर भी ट्रेड कुल एक्सपोज़र या बाजार-संबंधित सीमाओं के कारण अस्वीकृत हो सकता है। ये अस्वीकृतियाँ तब हो सकती हैं, जब व्यापारिक शर्तें अचानक बदलती हैं या बाज़ार के सहभागियों के बीच जोखिम की सीमाएँ पूरी हो जाती हैं।
ऐसी अस्वीकृतियों की संभावना कम करने के लिए, कृपया उच्च अस्थिरता की अवधियों में ट्रेडिंग से बचें और जब बाज़ार की परिस्थितियाँ स्थिर हो जाएँ, तब फिर दे ऑर्डर देने की कोशिश करें।
मुझे अपने पैसे क्यों गँवाने पड़े?
ट्रेडिंग में हमेशा जोखिम होता है और Exness बाज़ार की गतिविधियों या ट्रेडिंग के परिणामों को प्रभावित नहीं करता। सभी शर्तें, जिनमें मार्जिन आवश्यकताएँ और जोखिम-संबंधी जानकारी शामिल है, आपको ईमेल और आपके व्यक्तिगत क्षेत्र के माध्यम से बता दी गई थीं। जोखिम-प्रबंधन उपकरणों का उपयोग जोखिम नियंत्रित करने और अपने फ़ंड की सुरक्षा करने में आपकी मदद करता है।
मेरे अलग-अलग व्यक्तिगत क्षेत्रों में HMR स्टेटस अलग-अलग क्यों हैं?
HMR स्टेटस हर व्यक्तिगत क्षेत्र को ट्रेडिंग गतिविधि के आधार पर व्यक्तिगत रूप से असाइन किए जाते हैं। अलग-अलग व्यक्तिगत श्रेत्र (PA) के बीच अंतर होना सामान्य है।
दूसरे ट्रेडर का HMR स्टेटस मुझसे बेहतर क्यों है?
स्टेटस व्यक्तिगत ट्रेडिंग गतिविधि और बाज़ार जोखिम पर निर्भर करते हैं। हर ग्राहक का स्टेटस खास होता है।
क्या मैं एक ऐसा नया व्यक्तिगत क्षेत्र खोल सकता हूँ, जिसमें HMR न हो?
नहीं। HMR फ़्री स्टेटस सिर्फ़ उस समय लागू होता है, जब थोड़ा-बहुत ट्रेडिंग इतिहास बन जाता है। नया व्यक्तिगत क्षेत्र खोलने से इस बात की गारंटी नहीं मिलती कि वह HMR फ़्री होगा।
मुझे कैसे पता चलेगा कि मेरा HMR स्टेटस बदल गया है?
बदलाव लागू होने से पहले आपको व्यक्तिगत क्षेत्र और ईमेल के ज़रिए सूचित किया जाएगा।
क्या HMR सभी इंस्ट्रूमेंट्स पर लागू होता है?
लचीला HMR फ़ॉरेक्स, मेटल, एनर्जी और क्रिप्टोकरेंसी पर लागू होता है। यह इंडेक्स या स्टॉक्स पर लागू नहीं होता है।
टर्मिनल में HMR दिखाने वाली लाइनें क्यों गायब हो गईं?
टर्मिनल में HMR दिखाने वाली लाइनें आपके HMR स्टेटस से जुड़ी होती हैं और अगर आपके पास ‘HMR फ़्री’ स्टेटस है, तो ये गायब हो सकती हैं। आप अपना मौजूदा HMR स्टेटस अपने व्यक्तिगत क्षेत्र में देख सकते हैं।