स्टॉप लॉस (SL) और टेक प्रॉफ़िट (TP) ट्रेड्स पर (बाज़ार या पेंडिंग) निर्धारित की गई सीमाएँ होती है, ताकि वे अपेक्षित लाभ या न्यूनतम हानि पर अपने-आप बंद हो जाएँ। अलग-अलग ट्रेडिंग प्लेटफ़ॉर्म्स पर इसे सेट अप और प्रबंधित करने का तरीका यहाँ बताया गया है:
टेक प्रॉफ़िट और स्टॉप लॉस सेट करते समय, स्टॉप लेवल्स का पालन करना ज़रूरी है।
कृपया ध्यान दें कि बाज़ार में तेज़ उतार-चढ़ाव के दौरान, कीमतें इतनी तेज़ी से बदल सकती हैं कि आपका इक्विटी स्टॉप-लॉस या टेक-प्रॉफ़िट लेवल को छुए बिना ही उससे आगे निकल जाए। इसकी वजह से, स्टॉप तभी ट्रिगर होता है, जब इक्विटी आपके द्वारा तय लेवल से आगे निकल जाती है और स्तर अगले उपलब्ध बाज़ार कीमत पर बंद कर दिए जाते हैं। SL/TP के ट्रिगर होने के बाद, ऑर्डर निष्पादन कतार में चला जाता है। इस निष्पादन प्रक्रिया को पूरा होने में थोड़ा समय लग सकता है और इस दौरान बाज़ार की हलचलों के कारण अंतिम इक्विटी आपके द्वारा शुरुआत में सेट किए गए लेवल से अलग हो सकती है।
MT4 और MT5
+MT4 और MT5 के डेस्कटॉप, मोबाइल और WebTerminal वर्ज़न के लिए, SL और TP नीचे दिए गए तरीकों से सेट किए जा सकते हैं:
- ऑर्डर विंडो में बाज़ार और पेंडिंग ऑर्डर खोलते समय।
-
किसी खुले ऑर्डर के लिए:
- ऑर्डर विंडो में SL/TP मान सेट करने के लिए ट्रेड टैब में ऑर्डर पर डबल-क्लिक करें।
Exness टर्मिनल
+- बाज़ार और पेंडिंग ऑर्डर खोलते समय SL/TP का मान सेट करने के लिए ऑर्डर विंडो में पेंडिंग को चुनें।
- किसी खुले ऑर्डर के लिए: पोर्टफ़ोलियो टैब में जाकर, SL/TP का मान सेट करने के लिए अपने खुले ऑर्डर के आगे दिए गए पेंसिल आइकॉन पर क्लिक करें।
- किसी खुले पेंडिंग ऑर्डर के लिए: पोर्टफ़ोलियो टैब में पेंडिंग चुनें, फिर SL/TP का मान सेट करने के लिए अपने खुले ऑर्डर के आगे दिए गए पेंसिल आइकॉन पर क्लिक करें।
- एक ही इंस्ट्रूमेंट और दिशा वाले ऑर्डर समूह के लिए: संबंधित कॉलम के अंतर्गत जोड़ें पर क्लिक करके, पूरे समूह के लिए SL/TP सेट करें या ऑर्डर समूह का विस्तार करें और हर ऑर्डर के लिए अलग-अलग SL/TP मान सेट करें। अगर SL/TP के लिए ऑर्डर्स के मान अलग हैं, तो समूह की लाइन बदलाव करें का संदेश दिखाएगी।
- SL/TP स्वचालित रूप से सेट करने के लिए: गियर आइकन (सेटिंग्स) पर जाएँ और स्विच को 'SL/TP ऑटोमैटिक तौर पर सेट करें' पर टॉगल करें। इसके बाद, उसी इंस्ट्रूमेंट के लिए निर्धारित पिछले मानों के आधार पर मान ऑटौमैटिक रूप से तय हो जाएँगे।
Exness Trade
+- कोई ऑर्डर खोलते समय: SL/TP का मान सेट करने के लिए ऑर्डर विंडो पर जाकर, ऑर्डर सेटिंग्स पर टैप करें या चार्ट पर जाकर +SL और +TP पर टैप करें और उसी के अनुसार एडजस्ट करें, और फिर पुष्टि करें को दबाएँ।
- किसी खुले ऑर्डर के लिए: खाते पेज पर जाकर, खुले के अंतर्गत 'ऑर्डर' पर टैप करें, SL/TP सेट करें और फिर पुष्टि करें पर टैप करें।
- किसी खुले पेंडिंग ऑर्डर के लिए: खाते पेज पर जाकर, पेंडिंग पर जाएँ, SL/TP सेट करें और फिर पुष्टि करें पर टैप करें।
- एक ही इंस्ट्रूमेंट और डायरेक्शन वाले ऑर्डर समूह के लिए: खाते पेज पर जाकर, खुले के अंतर्गत बाईं ओर स्वाइप करके 'समूह ऑर्डर' पर आएँ और SL/TP मान सेट करने के लिए बदलाव करें को चुनें, और फिर पुष्टि करें को दबाएँ।
- चार्ट पर, अगर ऑर्डर पहले से ही खुला है: खाते पेज पर जाकर, खुले या पेंडिंग ऑर्डर पर जाएँ और किसी ऑर्डर पर टैप करें। चार्ट देखें पर टैप करें, फिर उसी के अनुसार चार्ट पर SL/TP मान एडजस्ट करें और पुष्टि करें को दबाएँ।