हम बैंक और अन्य भुगतान संस्थाओं द्वारा जारी किए गए प्रीपेड कार्ड के ज़रिए राशि जमा किया जाना स्वीकार करते हैं। प्रीपेड कार्ड उसी नाम पर जारी होना चाहिए, जो Exness खाता धारक के नाम से पूरी तरह मेल खाता हो।
हम संयुक्त राज्य अमेरिका से जारी प्रीपेड कार्ड स्वीकार नहीं करते हैं।
भुगतान की सुविधा देने वाले कुछ संस्थान जो प्रीपेड कार्ड जारी करते हैं, हो सकता है कि वे लाभ निकासी की सुविधा को सपोर्ट न करें और निकासी अनुरोध अस्वीकार कर दिया जाए। निकासी की राशि कुछ घंटों में आपके ट्रेडिंग खाते में वापस कर दी जाएगी और आप इसकी जगह पर किसी अन्य उपलब्ध भुगतान विधि का इस्तेमाल कर सकते हैं। हो सकता है कि आपको चुनी गई भुगतान विधि को वेरिफ़ाई करने के लिए सहायता टीम से संपर्क करना पड़े।