स्टॉक स्प्लिट क्या है?
स्टॉक स्प्लिट एक कॉर्पोरेट कार्रवाई है, जिसमें कोई कंपनी अपने मौजूदा शेयर को कई शेयर्स में बाँट देती है, ताकि उसकी लिक्विडिटी को बढ़ाया जा सके और मूल्यों को कम किया जा सके। इसका मूल उद्देश्य होता है शेयर्स को छोटे निवेशकों के लिए अधिक किफ़ायती बनाना, हालाँकि कंपनी का वास्तविक मूल्य नहीं बदलता।
स्टॉक स्प्लिट ऑर्डर पर कैसे असर डालता है
स्टॉक स्प्लिट के परिणामस्वरूप, लंबित स्टॉक की संख्या अपने मूल्य के घटने के अनुपात में बढ़ जाती है। अगर स्प्लिट 1-4 है, तो स्प्लिट के बाद हर शेयर का मूल्य स्प्लिट के पहले के मूल्य का एक-चौथाई हो जाएगा और कंपनी के शेयर्स की संख्या चार गुनी हो जाएगी।
किसी शेयरधारक के पास किसी कंपनी के 200 शेयर हैं, जो कि 800 USD प्रति शेयर पर ट्रेड हो रहे हैं। अगर स्टॉक में 1-4 स्प्लिट होता है, तो स्प्लिट के बाद:
शेयर्स की संख्या = 200 x 4 = 800
शेयर्स का मूल्य = (800/4) USD = 200 USD प्रति शेयर
स्प्लिट के बाद ट्रेड का समय
स्टॉक स्प्लिट की वजह से बाज़ार खुलने के बाद कीमत का अंतर आ सकता है। साथ ही, उस स्टॉक इंस्ट्रूमेंट में सामान्य रूप से अस्थिरता बढ़ सकती है। बाज़ार की अप्रत्याशित परिस्थितियों के कारण ट्रेडर्स को स्टॉप-आउट से बचाने के लिए, प्रभावित स्टॉक पर ट्रेडिंग की सुविधा सेशन खुलने के 15 मिनट बाद उपलब्ध कराई जाती है, ताकि कीमतें स्थिर रह सकें।
अगर शुरुआती 15 मिनट के बाद भी असामान्य बाज़ार परिस्थितियाँ दिखाई देती हैं, तो समय सीमा को बढ़ाया जा सकता है।
स्टॉक संचयन (रिवर्स स्प्लिट)
स्टॉक कंसोलिडेशन स्टॉक स्प्लिट के विपरीत होता है, जिसमें कंपनी अपने शेयरों को मिलाकर कुल शेयरों की संख्या कम कर देती है। इसे "रिवर्स स्प्लिट" भी कहते हैं। इसमें कंपनी में कुल स्टॉक्स की संख्या कम हो जाती है, जबकि उनके मूल्य में आनुपातिक बढ़ोतरी हो जाती है।
ट्रेडिंग प्लेटफ़ॉर्म पर स्टॉक स्प्लिट को कैसे दर्शाया जाता है
MT4 पर ध्यान रखने लायक बातें:
बाज़ार ऑर्डर
स्प्लिट के बाद, MT4 पर नीचे दिए गए बदलाव होते हैं:
- सक्रिय बाज़ार ऑर्डर शून्य लाभ के साथ बंद कर दिए जाएँगे, जबकि भुगतान किया गया कमीशन और संचित स्वैप मूल्यों को बरकरार रखा जाएगा।
- मात्रा के साथ नया ऑर्डर बनाया जाएगा और खुलने के मूल्य को स्प्लिट अनुपात के अनुसार अनुकूलित कर दिया जाएगा। ऑर्डर टिप्पणी "[#N से स्प्लिट रीओपन]" होगी, जहाँ N का मतलब स्प्लिट से पहले बंद ऑर्डर होगा।
- अगर नए खोले गए ऑर्डर की मात्रा किसी ऑर्डर की अधिकतम मात्रा से अधिक होती है, तो कई ऑर्डर्स खोले जाते हैं।
- नए ऑर्डर की शुरुआती कीमत को खरीद ऑर्डर के लिए थोड़ा कम और बिक्री ऑर्डर के लिए थोड़ा ज़्यादा किया जाता है, (ताकि इससे ट्रेडर को फ़ायदा हो)।
- नए खोले गए ऑर्डर के लिए टेक प्रॉफिट और स्टॉप लॉस को 0 पर निर्धारित कर दिया जाता है।
पेंडिंग ऑर्डर
स्टॉक स्प्लिट के बाद सभी पेंडिंग ऑर्डर रद्द कर दिए जाते हैं।
MT5 पर ध्यान रखने लायक बातें:
बाजार ऑर्डर
स्प्लिट के बाद, MT5 पर नीचे दिए गए बदलाव होते हैं:
- किसी मौजूदा स्तर पर दो सौदे लागू किए जाते हैं।
- पहला सौदा ऑर्डर के परिणाम को 'रद्द' कर देता है, क्योंकि इसकी कीमत ऑर्डर के खुलने की कीमतों के समान होती है, लेकिन इसकी दिशा विपरीत होती है।
- दूसरा सौदा ऑर्डर की मात्रा और ऑर्डर के खुलने के मूल्य को स्प्लिट अनुपात के आधार पर एडजस्ट करता है।
- नए खोले गए ऑर्डर के लिए टेक प्रॉफिट और स्टॉप लॉस को 0 पर निर्धारित कर दिया जाता है।
लंबित ऑर्डर:
स्प्लिट के बाद सभी पेंडिंग ऑर्डर्स को रद्द कर दिया जाता है।