हमारा ट्रेडिंग कैल्क्यूलेटर वास्तविक बाज़ार डेटा के आधार पर किसी ऑर्डर की व्यापारिक शर्तों का आकलन करने में मदद करता है। मुद्रा कन्वर्ज़न और स्प्रेड में अंतर की वजह से ये शर्तें वास्तविक शर्तों से अलग हो सकती हैं।
ट्रेडिंग कैलक्युलेटर आपके व्यक्तिगत क्षेत्र में टूल & सर्विस मेन्यू के तहत (ऊपर दाईं ओर ? आइकन वाले ड्रॉप-डाउन मेन्यू में) दिया गया है और Exness ट्रेड पर भी उपलब्ध है।
परिणाम आपके ट्रेडिंग अकाउंट के प्रकार, अकाउंट की मुद्रा, ट्रेडिंग इंस्ट्रूमेंट, ट्रेडिंग मात्रा और लिवरेज के आधार पर तैयार किए जाते हैं।
फिक्स्ड मार्जिन आवश्यकताओं वाले इंस्ट्रूमेंट चुनने पर, लिवरेज सेटिंग निष्क्रिय हो जाएगी।
ट्रेडिंग कैल्क्यूलेटर में नतीजे के तौर पर नीचे दी गई चीज़ें शामिल होंगी:
मार्जिन: ऑर्डर को खुला रखने के लिए आरक्षित फ़ंड, जिसकी गणना ट्रेडिंग अकाउंट की मुद्रा में की जाती है।
स्प्रेड लागत: ऑर्डर खोलने के लिए भुगतान की गई राशि। ट्रेडिंग कैल्क्यूलेटर का नतीजा पिछले कारोबारी दिन की औसत स्प्रेड लागत पर आधारित होता है, क्योंकि बाज़ार की मौजूदा शर्तों के आधार पर स्प्रेड लागत लगातार बदलती रहती है; इसलिए सही स्प्रेड लागत सिर्फ़ तभी तय की जा सकती है, जब असली ऑर्डर खोला जाता है।
कमीशन: Raw Spread और Zero ट्रेडिंग खातों में ऑर्डर खोलते समय लागू किए जाने वाले शुल्क।
स्वैप शॉर्ट: यह रात भर खुले छोड़े गए ऑर्डर्स को बेचने पर वसूला गया ब्याजहोता है।
स्वैप लॉन्ग: यह रात भर खुले छोड़े गए ऑर्डर्स को खरीदने पर वसूला गया ब्याजहोता है।
पिप लागत: अगर कीमत में एक पिप का बदलाव होता है, तो कितने पैसे की कमाई होगी या कितने का नुकसान होगा।