हम आपको प्रमुख मौलिक और तकनीकी विश्लेषण ट्रेडिंग टूल्स का एक्सेस प्रदान करते हैं, ताकि आप भरोसे के साथ अपने ट्रेड्स की योजना बना सकें।
आर्थिक कैलेंडर
हमारे आर्थिक कैलेंडर की मदद से ज़्यादा असर पैदा करने वाली खबरों, बाज़ार को प्रभावित करने वाली आर्थिक घटनाओं और डेटा रिलीज पर नज़र रखें।
इसे हमारी वेबसाइट या Exness Trade ऐप पर एक्सेस करें।
Trading Central की पेशकश, ट्रेडिंग सिग्नल
अपनी रणनीति विकसित करने और अपने ट्रेड्स की योजना बनाने के लिए Trading Central के सिग्नल का इस्तेमाल करें। ये सिग्नल ऐसे अलग-अलग तरह के विश्लेषणात्मक दृष्टिकोणों को शामिल करते हैं, जो सभी बाज़ार स्थितियों और समय-सीमाओं के तहत ट्रेडर्स के लिए एक बेशकीमती टूल प्रदान करते हैं।
यह आपके व्यक्तिगत क्षेत्र और Exness Trade ऐप में उपलब्ध है।
FXStreet की पेशकश, बाज़ार समाचार
बाज़ार समाचार के रियल-टाइ फ़ीड और FXStreet News की टीम से ताज़ा अपडेट हासिल करके अप-टू-डेट रहें।
यह आपके व्यक्तिगत क्षेत्र और Exness Trade ऐप में उपलब्ध है।
ट्रेडर कौन-से विश्लेषणात्मक टूल का इस्तेमाल करते हैं?
+
CFD ट्रेडिंग में विश्लेषणात्मक टूल्स को मौलिक विश्लेषण या तकनीकी विश्लेषण ट्रेडिंग टूल के रूप में वर्गीकृत किया जा सकता है।
मौलिक विश्लेषण आर्थिक, राजनीतिक और अन्य प्रासंगिक कारकों के आधार पर कीमत में होने वाले बदलावों का पूर्वानुमान लगाने में ट्रेडर्स की मदद करता है। दूसरी ओर, तकनीकी विश्लेषण पिछली बाज़ार गतिविधियों के चार्ट का अध्ययन करके कीमत में होने वाले बदलावों और बाज़ार के ट्रेंड्स की भविष्यवाणी करता है।
Exness ट्रेडर्स के लिए उपलब्ध मौलिक विश्लेषण टूल में आर्थिक कैलेंडर, FXStreet News और Trading Central WebTV शामिल हैं। जहाँ तक तकनीकी विश्लेषण करने वाले टूल्स का सवाल है, तो Exness इनके लिए Trading Central और TC Technical Analysis Indicator के ज़रिए सिग्नल प्रदान करता है।
कौन-सा विश्लेषणात्मक टूल सबसे बेहतर है?
+
मुद्रा युग्म और अन्य इंस्ट्रूमेंट्स की कीमतों में होने वाली बदलावों की भविष्यवाणी करने के लिए, कई ट्रेडर मौलिक और तकनीकी विश्लेषण टूल्स के कॉम्बिनेशन का इस्तेमाल करते हैं। Exness आपको प्रमुख ट्रेडिंग टूल्स का एक्सेस प्रदान करता है, ताकि आप भरोसे के साथ अपने ट्रेड्स की योजना बना सकें।
हमारी ओर से उपलब्ध कराए गए विश्लेषणात्मक टूल्स में आर्थिक कैलेंडर और FXStreet News शामिल हैं जो मुफ़्त में उपलब्ध हैं और इन्हें आसानी से एक्सेस किया जा सकता है।
मैं मुफ़्त ट्रेडिंग सिग्नल कहाँ से हासिल कर सकता हूँ?
+
यह आपके व्यक्तिगत क्षेत्र और Exness Trade ऐप में उपलब्ध है, जहाँ आप Trading Central से हासिल ट्रेडिंग सिग्नल्स का स्वतंत्र रूप से इस्तेमाल करके अपनी रणनीतियों और ट्रेड की योजना बना सकते हैं।
सिग्नल में अलग-अलग तरह के विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण शामिल होते हैं और ये आपको अनुमानित ट्रेंड्स के बारे में जानकारी देने में सक्षम होते हैं। इन्हें शुरुआती और अनुभवी, दोनों तरह के ट्रेडर्स के लिए बेशकीमती ट्रेडिंग टूल माना जाता है।