Exness API आपको वही मजबूत सुविधाएँ, रियल-टाइम डेटा और ट्रेडिंग फ़ंक्शनैलिटी देता है, जो Exness Terminal के ज़रिए उपलब्ध हैं—लेकिन पूरी तरह कोड के माध्यम से। यह API उन Exness ग्राहकों के लिए बनाया गया है, जो ऑटोमेटेड एल्गोरिदमिक पर आधारित ट्रेडिंग रणनीतियाँ विकसित करना चाहते हैं। यह उन ऐप डेवलपर्स के लिए भी बनाया गया है जो Exness के ट्रेडिंग इकोसिस्टम में कस्टम सॉफ़्टवेयर को इंटीग्रेट करना चाहते हैं।
Exness API डेवलपर पोर्टल पर जाएँ
मुख्य विशेषताएँ
- खाता प्रबंधन: यहाँ शेष राशि, इस्तेमाल किया गया मार्जिन, मुद्रा और लिवरेज सहित खाते का विवरण एक्सेस करें।
- मार्केट डेटा: यहाँ रियल-टाइम और ऐतिहासिक मार्केट डेटा, स्टैटिक इंस्ट्रूमेंट डेटा और ऊँची फ्लेक्सिबल मार्जिन आवश्यकताओं (HMR) के स्टेटस की सदस्यता लें।
- ट्रेडिंग ऑपरेशन: यहाँ ऑर्डर को प्रोग्रामेटिक रूप से प्लेस करने, अपडेट करने और कैंसिल करने जैसी अहम ट्रेडिंग कार्रवाइयाँ करें।
- उपकरण (Instruments): उपलब्ध उपकरणों को उपकरण सूची को कॉल करके खोजा जा सकता है, जो चयनित खाते के लिए उपलब्ध उपकरणों के नाम लौटाएगा।
लाभ
MetaTrader (MT) के ठीक उलट Exness API बेजोड़ लचीलापन देता है, जबकि MT स्ट्रैटेजी डेवलपमेंट को MQL या Python तक सीमित रखता है और टर्मिनल के साथ लोकल कोलोकेशन की ज़रूरत होती है:
- लैंग्वेज-एग्नोस्टिक: इसकी मदद से, अपनी पसंद की किसी भी प्रोग्रामिंग भाषा का इस्तेमाल करके ऑटोमेटेड ट्रेडिंग रणनीति और कस्टम ऐप विकसित करें।
- लचीला डिप्लॉयमेंट: मशीन-स्तर की पाबंदियों के बिना, अपने ट्रेडिंग एल्गोरिदम को दुनिया में कहीं भी तैनात करें और होस्ट करें।
एक्सेस और पात्रता
खाते से जुड़ी आवश्यकताएँ
सिर्फ़ Exness ट्रेडिंग खाते ही Exness API का इस्तेमाल करने के योग्य हैं। स्टैंडर्ड MetaTrader खाते इस API से कनेक्ट नहीं हो सकते।
Exness API से कैसे कनेक्ट करें
- Exness ट्रेडिंग खाता रजिस्टर करें।
- अपने Exness खाते का फ़ुल वेरिफ़िकेशन करें, जिसमें पहचान का दस्तावेज़ (POI) और पते का दस्तावेज़ (POA) शामिल हैं।
- अपने Exness ट्रेडिंग खाते के प्रकार और अपने निवास देश के हिसाब से फ़र्स्ट टाइम डिपॉज़िट करें। उसी व्यक्तिगत क्षेत्र (PA) के भीतर आंतरिक ट्रांसफ़र भी इस न्यूनतम जमा आवश्यकता में गिने जाते हैं।
- अपनी यूनिक API कुंजी जनरेट करने के लिए अपने व्यक्तिगत क्षेत्र (PA) में API पेज पर जाएँ। आपकी API कुंजी और सीक्रेट कुंजी का इस्तेमाल आपके ऐप से आने वाले API अनुरोधों को प्रमाणित करने के लिए किया जाता है।
- इसके बाद, अपने ऐप को वेरिफ़ाई करने और API का एक्सेस पाने के लिए अपनी API कुंजी कनेक्ट करें।
शर्तों का उल्लंघन
अगर किसी उपयोगकर्ता पर API के इस्तेमाल की शर्तों या ग्राहक अनुबंध का उल्लंघन करने का संदेह हो, तो Exness किसी भी समय API का एक्सेस रद्द करने का अधिकार सुरक्षित रखता है।
तकनीकी विवरण और कनेक्टिविटी
प्रोटोकॉल और एंडपॉइंट
API दो मुख्य कम्युनिकेशन प्रोटोकॉल के ज़रिए ऑपरेट होता है:
- REST API: ऑर्डर प्लेस करने या खाते का इतिहास पाने जैसे स्टेटफुल अनुरोधों के लिए इसका इस्तेमाल किया जाता है।
- WebSocket API: कम-विलंबता, रियल-टाइम डेटा स्ट्रीमिंग (जैसे, लाइव प्राइस फ़ीड) के लिए इसका इस्तेमाल किया जाता है।
प्राइस थ्रॉटलिंग
नेटवर्क स्थिरता और सिस्टम परफ़ॉर्मेंस सुनिश्चित करने के लिए, रियल-टाइम प्राइस डेटा फ़ीड को आमतौर पर 100ms से 500ms के बीच सीमित किया जा सकता है।
रेट लिमिट
रेट लिमिट यह कंट्रोल करती हैं कि आपका ऐप प्रति सेकंड कितने मैसेज भेज या पा सकता है। लिमिट को API मेथड के आधार पर वर्गीकृत किया जाता है।
आप getRateLimits एंडपॉइंट का इस्तेमाल करके प्रोग्रामेटिक तौर पर अपनी सटीक, रियल-टाइम रेट लिमिट देख सकते हैं।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQ)
तकनीकी दिशा-निर्देश और दस्तावेज़ मुझे कहाँ मिल सकते हैं?
सीधे Exness API डेवलपर पोर्टल पर जाएँ, जहाँ आप ट्रेडिंग API सेट अप करने के तरीके, फ़ॉर्मूले और अन्य जानकारी के बारे में दिशा-निर्देश पा सकते हैं।
क्या हर तरह के ट्रेडिंग खातों के लिए API एक्सेस करने की सुविधा है?
नहीं। API खास तौर पर Exness ट्रेडिंग खातों के लिए उपलब्ध है।
क्या Exness ट्रेडिंग खाता रखने वाला हर ग्राहक API को तत्काल एक्सेस कर सकता है?
योग्य Exness ग्राहक, वेरिफ़िकेशन, जमा और खाते की स्थिति संबंधी आवश्यकताओं को पूरा करने के बाद API एक्सेस कर सकते हैं।
क्या API के लिए किसी खाते के किसी खास प्रकार ज़रूरत है?
API के लिए किसी अतिरिक्त, खास API खाता प्रकार की ज़रूरत नहीं है, लेकिन API का इस्तेमाल सिर्फ सपोर्टेड Exness ट्रेडिंग खातों के साथ ही किया जा सकता है। किसी भी Exness Standard ट्रेडिंग खाते का इस्तेमाल किया जा सकता है।
क्या API उपयोगकर्ताओं के लिए व्यापारिक शर्तें (जैसे स्प्रेड और लिवरेज) अलग होती हैं?
नहीं। व्यापारिक शर्तें सभी Exness चैनलों पर समान रहती हैं—चाहे आप MetaTrader, Exness Terminal, मोबाइल ऐप या API के जरिए ट्रेड करें।