MetaTrader 4 (MT4) MetaQuotes सॉफ़्टवेयर द्वारा विकसित एक ट्रेडिंग प्लेटफ़ॉर्म है। इस लेख में हम इसकी विशेषताओं और सेटिंग्स का पता लगाएँगे।
हो सकता है कि नीचे बताई गई कुछ सुविधाएँ मोबाइल प्लेटफ़ॉर्म पर उपलब्ध न हों।
सेटिंग
उपलब्ध सेटिंग्स की संख्या को ध्यान में रखते हुए, नीचे सिर्फ़ सबसे ज़रूरी सेटिंग्स की ही व्याख्या की जा सकती है। इसलिए हमारा सुझाव है कि इन विकल्पों को खुद ही एक्सप्लोर करें।
ये मेनू आइटम MT4 के शीर्ष पर पाए जा सकते हैं:
यहाँ दिखाए गए प्रमुख विकल्पों में ट्रेड खाते में लॉगिन करना, अपने ट्रेडिंग खाते में साइन इन करना और कोई नया चार्ट खोलने के लिए नया चार्ट टैब शामिल है।
इस मेन्यू का मुख्य काम MT4 में अलग-अलग विंडो को दिखाना और छिपाना है, लेकिन यह डिस्प्ले की भाषा को बदलने का प्राथमिक तरीका भी है।
भाषा बदलने के लिए
- सबसे पहले, देखें पर, और फिरभाषाएँ पर क्लिक करें।
- वहाँ दिखाई जा रही भाषा में से किसी एक को चुनें।
विंडो दिखाने/छिपाने के लिए
- देखें पर क्लिक करें।
- उस विंडो को दिखाने/छिपाने के लिए मेन्यू आइटम को चुनें।
- दिखाई जा रही शॉर्टकट कुंजियों का उपयोग कुछ कामों के लिए किया जा सकता है।
यह मेन्यू चार्ट-संबंधित कई ड्राइंग टूल्स और इंडिकेटर्स के लिए कई कस्टमाइज़ेशन विकल्प देता है।
इस मेन्यू से बार चार्ट, कैंडलस्टिक्स या लाइन चार्ट चुनने के साथ ही चार्ट को कस्टमाइज़ करने की सुविधा मिलती है। प्रॉपर्टीज़ पर क्लिक करने से टेम्पलेट के विकल्पों की एक विस्तृत सूची खुलती है, जिससे आप अपने चार्ट्स को सही मायने में अपने मुताबिक बना सकते हैं। यहाँ दिखाए गए कई विकल्प चार्ट के ऊपर मौजूद अतिरिक्त बटन आइटम हैं।
विकल्प सबसे महत्वपूर्ण सेटिंग्स पेश करता है, जिनमें शामिल हैं:
- पुश नोटिफ़िकेशन: नोटिफ़िकेशन में जाएँ, फिर पुश नोटिफ़िकेशन चालू करें पर क्लिक करें।
- विशेषज्ञ सलाहकार: विशेषज्ञ सलाहकार पर जाएँ, फिर ऑटोमेटेड ट्रेडिंग की अनुमति दें पर क्लिक करें।
- वन क्लि क ट्रेडिंग: ट्रेड करें पर जाएँ, वन क्लिक ट्रेडिंग पर क्लिक करें। इसके बाद, दिखाए गए नियम और शर्तें स्वीकार करें।
- तकनीकी समाचार: सर्वर पर जाएँ, फिर समाचार चालू करें पर क्लिक करें।
- इवेंट: यह उन इवेंट्स को कस्टमाइज़ करता है, जो प्लेटफ़ॉर्म पर नोटिफ़िकेशन भेजते हैं।
- सिग्नल: ट्रेडिंग स्क्रिप्ट यहाँ सेट अप की जा सकती हैं; ट्रेडिंग सिग्नल के बारे में और जानकारी।
चार्ट विंडो की उपलब्धता इस मेन्यू का उपयोग किए जाने का मुख्य कारण है। कई चार्ट विंडो एक साथ खुल सकती हैं और इस मेन्यू के ज़रिए उन्हें आसानी से व्यवस्थित और क्रमबद्ध किया जा सकता है।
सुझावों, गाइड और जानकारी के मुख्य भंडार का काम करने वाले; हमारे सहायता टॉपिक्स के आइटम, इस प्लेटफ़ॉर्म के खास फ़ंक्शन के बारे में जानकारी हासिल करने के लिए विशेष रूप से उपयोगी हैं, जबकि परिचय टैब Exness और मौजूदा ऐप्लिकेशन के बिल्ड/वर्ज़न (कुछ समस्या निवारण विषयों के लिए प्रासंगिक) के बारे में जानकारी दिखाएगा।
मार्केट वॉच
मार्केट वॉच विंडो ट्रेडिंग इंस्ट्रूमेंट्स का एक केंद्रीय संग्रह है, जिसे उपयोगकर्ता द्वारा कस्टमाइज़ किया जा सकता है। कई लोगों के लिए, MT4 के साथ ट्रेडिंग करने के लिए मार्केट वॉच विंडो ज़रूरी है। इंस्ट्रूमेंट्स को जोड़ने, हटाने और फिर से क्रम में लगाने के बारे में विवरण हमारी MT4 ट्रेडिंग गाइड में मिल सकते हैं।
नेविगेटर
नेविगेटर विंडो इनके लिए एक केंद्रीय प्रबंधन हब है:
पहले से लॉग इन किए गए सारे ट्रेडिंग खाते यहाँ मौजूद होते हैं, लेकिन एक समय में सिर्फ़ एक ट्रेडिंग खाते में लॉग इन किया जा सकता है। पहले से दर्ज किए गए क्रेडेंशियल के साथ एक लॉगिन पॉपअप लाने के लिए, यहाँ किसी भी ट्रेडिंग खाते पर डबल-क्लिक करें, फिर तुरंत लॉग इन करने की पुष्टि करें।
MT4 के लिए यहाँ पहले से इंस्टॉल सभी इंडिकेटर्स की पूरी सूची दिखाई गई है। इंडिकेटर प्रोग्राम किए गए विज़ुअल संकेत हैं, जो बाज़ार के कुछ ट्रेंड्स को मापते हैं।
इंडिकेटर जोड़ने के लिए
- किसी भी इंडिकेटर को सक्रिय चार्ट पर खींचकर ले जाएँ।
- इंडिकेटर को अपनी पसंद के हिसाब से ऑप्टिमाइज़ करें।
- लागू करने के लिए, ठीक है पर क्लिक करें।
इंडिकेटर मिटाने या उसमें बदलाव करने के लिए
- चार्ट पर राइट-क्लिक करें और इंडिकेटर की सूची चुनें।
- मिटाने के लिए, इंडिकेटर चुनें और मिटाएँ पर क्लिक करें।
- एडिट करने के लिए, इंडिकेटर चुनें और एडिट करें पर क्लिक करें।
यहाँ लिस्ट की गई एक्सपर्ट एडवाइज़र (EA) सुविधा को ऑटोमैटिक ट्रेडिंग के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। हमारा सुझाव है कि इस्तेमाल से पहले एक एडवांस विषय के रूप में विशेषज्ञ सलाहकारों के बारे में अच्छी तरीके से पढ़ लें।
विशेषज्ञ सलाहकार (EA) जोड़ने के लिए:
- विशेषज्ञ सलाहकार (EA) को सक्रिय चार्ट पर खींचें।
- विशेषज्ञ सलाहकार (EA) की सुविधा कस्टमाइज़ करना।
- लागू करने के लिए, ठीक है पर क्लिक करें।
विशेषज्ञ सलाहकार (EA) को मिटाने या उसमे बदलाव करने के लिए:
- चार्ट पर राइट-क्लिक करें, फिर विशेषज्ञ सलाहकार पर होवर करें।
- मिटाने के लिए, निकालें को चुनें।
- एडिट करने के लिए: प्रॉपटी चुनें।
EA की तरह ही स्क्रिप्ट्स का इस्तेमाल भी ऑटोमैटिक ट्रेडिंग के लिए किया जाता है। MT4 में इंस्टॉल कोई भी स्क्रिप्ट यहाँ दिखाई जाती है।
चार्ट
चार्ट क्षेत्र में साथ-साथ सक्रिय चार्ट प्रदर्शित हो सकते हैं, जो चुने गए इंस्ट्रूमेंट के प्रदर्शन को दर्शाते हैं।
चार्ट पर क्लिक करके और उस पर माउस को खींचकर या माउस को रोल करके, आप चार्ट पर दिखाई गई समयावधि को स्क्रॉल कर सकते हैं। कीमत कॉलम पर क्लिक करके और उसे खींचकर, ट्रैक किए जा रहे कीमत पैरामीटर को बड़ा या छोटा किया जा सकता है।
- राइट-क्लिक करें और प्रॉपटी को चुनें या F8 दबाएँ या चार्ट पर क्लिक करें। प्रॉपटी को चुनें।
- रंग टैब आपको चार्ट के हर एलीमेंट को ऑप्टिमाइज़ करने या उपलब्ध प्रीसेट रंग योजनाओं में से किसी को चुनने की सुविधा देता है।
- कॉमन टैब चार्ट की भीतर मौजूद सुविधाओं (ग्रिड, आस्क लाइन वगैरह) को कंट्रोल करता है।
- कृपया राइट-क्लिक करें और समयावधि पर होवर करें।
- उपलब्ध विकल्पों में से चुनें (साथ ही उनकी अवधि भी दिखाई जाती है)।
- इन्हें चार्ट के ऊपर दिए गए आइकन से भी चुना जा सकता है।
चार्ट के ऊपर उनके आइकन पर क्लिक करके बार चार्ट कैंडलस्टिक्स या लाइन चार्ट में से किसी को चुनें या उनके कुंजी शॉर्टकट का उपयोग करें।
- यह सेटिंग डिफ़ॉल्ट रूप से बंद रहती है और उन उपयोगकर्ताओं के लिए काम की है, जो सेल ऑर्डर बनाते हैं।
- राइट-क्लिक करें और प्रॉपटी को चुनें या F8 दबाएँ या चार्ट पर क्लिक करें। प्रॉपटी को चुनें।
- कॉमन टैब खोलें।
- आस्क दिखाएँ रेखा पर टिक करें।
आस्क कीमत रेखा डिफ़ॉल्ट रूप से लाल रंग में दिखाई देती है और अगर आपकी पृष्ठभूमि का रंग इससे मेल खाता है, तो शायद यह न दिखाई दे। यह सुनिश्चित करने के लिए कि यह मनचाहे रूप में दिखाई दे, इसे रंग टैब में बदलें।
टर्मिनल
टर्मिनल विंडो MT4 के लिए एक सूचना केंद्र का काम करता है, जहाँ नोटिफ़िकेशन, ऑर्डर इतिहास, ट्रेडिंग गतिविधि और बहुत कुछ एकत्रित और संग्रहीत किया जाता है। अगर सुविधा चालू की जाए, तो तकनीकी समाचार समाचार टैब में एकत्र किए जाते हैं। इस सुविधा को चालू करने के लिए, टूल, सेटिंग्स और सर्वर्स खोलें, फिर विकल्प को टॉगल करें।
टर्मिनल विंडो के सबसे महत्वपूर्ण टैब में ये शामिल हैं:
आपके ट्रेडिंग खाते की शेष राशि, इक्विटी और मार्जिन के बारे में जानकारी ट्रेड टैब में दिखाई जाती है। साथ ही, यहाँ सक्रिय ऑर्डर का प्रबंधन भी किया जा सकता है।
- किसी भी सक्रिय ऑर्डर पर यहाँ राइट-क्लिक करें, ताकि उसके विकल्प दिख सकें।
- अलग-अलग प्रदर्शन विकल्पों के लिए ट्रेड टैब में कहीं भी राइट-क्लिक करें।
यहाँ सभी खुले स्तरों की जानकारी दिखाई जाती है, जैसे कि मात्रा, मुद्रा और अन्य जानकारी।
खाता इतिहास इस ट्रेडिंग खाते से किए गए सभी लेन-देन, जैसे कि जमा और निकासी को प्रदर्शित करेगा। साथ ही, इसमें बंद ऑर्डर के बारे में जानकारी भी शामिल होगी। कुछ उपयोगी विकल्प दिखाने के लिए टैब में कहीं भी राइट-क्लिक करें, जैसे:
- इतिहास दिखाने के लिए पहले से तय या कस्टमाइज़ करने लायक समयावधि चुनें।
- रिपोर्ट के रूप में सेव करें सुविधा से आप कोई HTML फ़ाइल बना सकते हैं, जो खाता इतिहास को अलग-अलग हिस्सों में तोड़ देती है।
- इस टैब में ऐतिहासिक आइटम्स हेतु सूचना कॉलम्स को चालू/बंद करने के लिए टॉगल करें।
यहाँ सभी वित्तीय समाचार लिस्टेड होते हैं, जिनमें समाचार की तारीख और समय भी शामिल है।
पहले से तय मानदंडों के आधार पर कस्टम अलर्ट बनाएँ, यानी जब किसी इंस्ट्रूमेंट की कीमत एक निश्चित स्तर तक पहुँच जाती है।
राइट-क्लिक करें और बनाएँ को चुनें, इससे अलर्ट एडिटर खुल जाएगा, जिसके ज़रिए आप अलर्ट सेट अप करने से संबंधित सुविधाओं का पता लगा सकते हैं, जिसमें खुद को ईमेल अलर्ट भेजना भी शामिल है।
मेलबॉक्स एक आंतरिक मैसेजिंग सिस्टम है। आपको यहाँ महत्वपूर्ण अपडेट मिलेंगे, जैसे कि आपके खाते, प्लेटफ़ॉर्म की सुविधाओं और आने वाले इवेंट्स के बारे में जानकारी।
किसी भी आइटम को हाइलाइट करें और उसे तुरंत ऊपर लाने के लिए Enter बटन दबाएँ; इसे बंद करने के लिए Esc बटन दबाएँ।
MQL4 मार्केट के अन्य एप्लिकेशन, जिनमें एक्सपर्ट, इंडिकेटर, लाइब्रेरी, यूटिलिटी और ऐसी ही अन्य चीज़ें शामिल हैं, यहाँ खरीदने और डाउनलोड करने के लिए प्रदर्शित की जाती हैं।
यहाँ ट्रेडिंग इंडिकेटर प्रदर्शित किए जाते हैं, जिनमें से कुछ सदस्यता के लिए उपलब्ध हैं।
यहाँ ट्रेडिंग इनसाइट और लेख उपलब्ध होते हैं। नेविगेशन में आसानी हो, इसलिए इन्हें कैटेगरी में बाँटा गया है।
यहाँ आप MQL5.community वेबसाइट के Code Base सेक्शन में प्रकाशित किसी भी ऐप्लिकेशन को डाउनलोड कर सकते हैं।
अगर आपका ट्रेडिंग खाता किसी विशेषज्ञ सलाहकार (EA) सुविधा का इस्तेमाल करता है, तो इसके बारे में जानकारी इस टैब में ट्रैक की जाएगी।
जर्नल टैब MT4 पर होने वाली हर घटना को ट्रैक करता है, जिसमें लॉगिन की कोशिशें और टर्मिनल की गड़बड़ियाँ शामिल हैं। इस प्रकार यह टैब समस्याओं के निवारण के लिए बहुत महत्वपूर्ण है; सहायता टीम द्वारा आपसे यहाँ से जानकारी मुहैया करने का अनुरोध किया जा सकता है।
किसी ईवेंट को कॉपी करने के लिए:
- जर्नल में सूचीबद्ध किसी भी आइटम पर राइट-क्लिक करें।
- कॉपी करें पर क्लिक करें।
- अपने टिकट के भाग के रूप में इस जानकारी को या तो नोटपैड ऐप्लिकेशन में सहायता क्षेत्र में पेस्ट करें या अनुरोध किए गए अनुसार सीधे ईमेल में पेस्ट करें।