सीखें कि अपने डेस्कटॉप डिवाइस पर मौजूद MT4 और MT5 पर चार्ट को कैसे सेट और प्रबंधित करें, ताकि वे आपके लिए सबसे बेहतर तरीके से काम करें। MT4 और MT5 पर चार्ट को प्रबंधित करने का तरीका एक जैसा ही है, सिर्फ़ कुछ मामूली अंतर हैं।
कोई चार्ट प्रकार चुनना
+MT4 और MT5, दोनों तीन चार्ट विकल्प देते हैं, जिनमें शामिल हैं:
- बार
- लाइन
- कैंडलस्टिक
आप अपने ट्रेडिंग प्लेटफ़ॉर्म पर सबसे ऊपर दिए गए मेन्यू से चार्ट का प्रकार चुन सकते हैं या चार्ट पर राइट-क्लिक करके ये विकल्प खोल सकते हैं।
चार्ट रिबन को एक्सप्लोर करना
+चार्ट रिबन मेन्यू के ज़रिए आप चार्ट सुविधाएँ एक्सेस कर सकते हैं, जिनमें शामिल हैं:
- ज़ूम इन या ज़ूम आउट करना
- चार्ट को आगे बढ़ाना
- ग्रिड में कई चार्ट विंडो देखना
- समय-सीमाओं के बीच टॉगल करना
- ऑब्जेक्ट्स पर स्विच करना
- चार्ट में टेक्स्ट जोड़ना
इंडिकेटर जोड़ना
+चार्ट डेटा का विश्लेषण करने में इंडिकेटर आपकी मदद करते हैं। चार्ट मेन्यू में दी गई इंडिकेटर्स की सूची से किसी इंडिकेटर को चालू करें या सूची को ऊपर लाने के लिए चार्ट पर राइट-क्लिक करें। एक बार सक्रिय होने के बाद, आप किसी सक्रिय इंडिकेटर पर राइट-क्लिक करके और मिटाएँ पर क्लिक करके उसे हटा सकते हैं।
चार्ट की प्रॉपटी सेट करना
+अपने चार्ट को किसी कलर स्कीम से कस्टमाइज़ करने, खास कैंडलस्टिक में रंग जोड़ने, आस्क लाइन और अन्य सेटिंग्स को चालू करने के लिए, चार्ट पर राइट-क्लिक करें और प्रॉपटी को चुनें।
किसी चार्ट टेम्प्लेट को सेव करना
+एक बार जब आप अलग-अलग चार्ट विकल्पों को एक्सप्लोर कर लेते हैं और अपने चार्ट को पर्सनलाइज़ कर लेते हैं, तब आप चार्ट पर राइट-क्लिक करके, सबसे पहले टेम्प्लेट, फिर टेम्प्लेट सेव करें को चुनकर अपना चार्ट टेम्पलेट सेव कर सकते हैं। आप टेम्पलेट के लिए कोई नाम भी सेट कर सकते हैं।
आप चार्ट पर राइट-क्लिक करके और टेम्पलेट लोड करें को चुनकर, सेव किए गए टेम्पलेट का चयन कर सकते हैं।
MT5 अपवाद
+हालाँकि, MT4 और MT5 चार्ट विकल्प एक जैसे होते हैं, फिर भी यह बताना ज़रूरी है कि MT5 में कुछ अतिरिक्त सुविधाएँ भी हैं:
- चार्ट पर राइट-क्लिक करके और 'चित्र के रूप में सेव करें' को चुनकर, किसी चित्र का स्नैप लें।
- MT4 की तुलना में MT5 पर अधिक समय सीमाएँ उपलब्ध हैं।