Exness Trade ऐप के ज़रिए राशि जमा करने का तरीका यहाँ दिया गया है:
- खाते टैब में जाकर, जमा पर टैप करें।
- भुगतान का प्रकार चुनें, फिर उपलब्ध भुगतान विधियों में से कोई चुनें।
- जमा की जाने वाली राशि दर्ज करें और जारी रखें पर टैप करें।
- लेन-देन के सारांश की समीक्षा करें और फिर पुष्टि करें पर टैप करें।
- लेन-देन पूरा करने के लिए आपको भुगतान विधि की वेबसाइट पर रीडायरेक्ट कर दिया जाएगा।
- आपकी जमा राशि, भुगतान विधि में लगने वाले प्रोसेसिंग समय के आधार पर ट्रेडिंग खाते में दिखाई देगी।
अपनी जमा राशियों का इतिहास देखने के लिए:
- खाता कार्ड पर दिए गियर आइकन को चुनें।
- फ़ंडको चुनें।
- लेन-देन या इतिहासपर क्लिक करें।
अगर आपकी जमा राशि अधिकतम प्रोसेसिंग समय के भीतर दिखाई नहीं देती, तो Exness Trade में इतिहासखोलें या लेन-देन ढूँढें और टिकट खोलने के लिए सहायता प्राप्त करें पर टैप करें।