टिक इतिहास एक ऐसा ऐतिहासिक आर्काइव होता है जो दिखाता है कि वास्तविक-बाज़ार मूल्य ऑर्डर किस समय निष्पादित किए गए थे। हम आपको अपनी टिक हिस्ट्री ब्राउज़ करने की सुविधा देते हैं, जो आपकेव्यक्तिगत क्षेत्र में टूल & सर्विस मेन्यू के अंतर्गत (ऊपर दाईं ओर ? आइकन वाले ड्रॉप-डाउन मेन्यू) उपलब्ध है।
टिक क्या है?
टिक किसी ट्रेडिंग इंस्ट्रूमेंट के मूल्य में आने वाला न्यूनतम उतार-चढ़ाव होता है, जो या तो ऊपर या नीचे जा सकता है। यह एक ट्रेड से दूसरे ट्रेड में होने वाले बदलाव को भी बता सकता है।
टिक इतिहास एक खास समयावधि के दौरान किसी चयनित ट्रेडिंग इंस्ट्रूमेंट के लिए टिक गतिविधि का एक आर्काइव है। अपने ट्रेडिंग इतिहास की तुलना टिक इतिहास से करने पर सुनिश्चित हो सकता है कि कोई छिपी हुई लागत नहीं थी और आपके ऑर्डर अपेक्षित मूल्य पर निष्पादित किए गए थे।
Exness सभी मौजूदा खातों पर मौजूदा समय तक के लिए, सभी ट्रेडिंग इंस्ट्रूमेंट्स का टिक-दर-टिक डेटा उपलब्ध कराता है। टिक निम्नलिखित ट्रेडिंग सर्वर से लिए जाते हैं:
- Standard Cent, Standard और Pro खातों के लिए MetaTrader 4 Real 1 सर्वर।
- Zero खातों के लिए MetaTrader 4 Real 3 सर्वर।
- Raw Spread खातों के लिए MetaTrader 4 Real 9 सर्वर।
टिक इतिहास के लिए किसी ट्रेडिंग सर्वर को निर्दिष्ट करना संभव नहीं है। समय में मामूली विचलन (लेटेंसी) के कारण विभिन्न सर्वरों के टिक में थोड़ा अंतर हो सकता है।
टिक इतिहास ज़रूरी क्यों है?
पारदर्शिता Exness के मूल सिद्धांतों में से एक है। इस डेटा के ज़रिए, आप इस बात को लेकर आश्वस्त हो सकते हैं कि आपका ऑर्डर वास्तविक बाज़ार मूल्यों पर निष्पादित किया गया था और आप हमारे टिक की गुणवत्ता को भी वेरिफ़ाई कर सकते हैं।
टिक इतिहास कैसे डाउनलोड करें
- व्यक्तिगत क्षेत्र (Pa) में लॉगिन करें।
- ऊपर-दाईं ओर दिए गए ड्रॉप-डाउन मेन्यू में ? प्रतीक को चुनें।
- टिक इतिहास को टूल & सर्विस मेन्यूसे चुनें।
- ड्रॉप-डाउन मेन्यू से कोई भी उपलब्ध ट्रेडिंग इंस्ट्रूमेंट चुनें।
- ड्रॉपडाउन मेन्यू से साल, महीना, और दिन सेट करें, फिर डाउनलोड करें पर क्लिक करें। दिन के लिए चुनाव, सिर्फ़ चालू महीने के लिए किया जा सकता है। टिक इतिहास पिछले महीनों के लिए मासिक रूप से और पिछले सालों के लिए सालाना तौर पर पेश किया जाता है।
- एक ज़िप फ़ाइल आपके डिवाइस पर डाउनलोड हो जाएगी।
- फ़ाइल पर राइट-क्लिक करें, Extract All को चुनें और फ़ाइल की सामग्री के लिए गंतव्य चुनें।
- डेटा देखने के लिए, CSV फ़ाइलों को Excel (Windows) या Numbers (Mac) के साथ खोलें। अगर फ़ाइल बहुत बड़ी है, तो इसे Notepad (Windows) या Text Edit (Mac) के साथ खोला जा सकता है।
टिक डेटा कैसे पढ़ें
टिक इतिहास फ़ाइल में निर्दिष्ट समय अवधि के सभी टिक निम्नलिखित फ़ॉर्मेट में होते हैं:
"Exness","Symbol","Timestamp","बिड","आस्क"
किसी निश्चित टिक/ऑर्डर की खोज करने के लिए, टाइमस्टैम्प (जिससे सटीक तारीख और समय मिलता है) की तुलना अपने ट्रेडिंग इतिहास से करें। प्रतीक ट्रेडिंग इंस्ट्रूमेंट को सूचित करता है, जबकि बिड और आस्क आपको बताते हैं कि यह क्रमशः खरीदने का ऑर्डर था या बेचने का।
अगर आपको वह मूल्य नहीं मिल पा रहा, जिस पर आपका ऑर्डर निष्पादित किया गया था, तो कृपया और सहायता के लिए सहायता केंद्र में कोई टिकट रेज़ करें।