Metatrader प्लेटफ़ॉर्म में एक इन-बिल्ट ट्रेडिंग सिग्नल सेवा है, जिसके ज़रिए ट्रेडर अन्य ट्रेडर्स (जिन्हें सिग्नल प्रदाता कहा जाता है) द्वारा दिए गए ऑर्डर्स को अपने-आप कॉपी कर सकते हैं। डेस्कटॉप और मोबाइल, दोनों डिवाइस पर MT4 और MT5 के लिए सिग्नल उपलब्ध हैं।
ट्रेडिंग सिग्नल्स MetaTrader उपयोगर्ताओं के लिए MetaQuotes द्वारा दी जाने वाली एक सेवा है और यह किसी भी तरह से Exness से एफ़िलिएट नहीं है। कोई भी सब्सक्रिप्शन लागत और उपलब्ध भुगतान विधियाँ Exness को देय नहीं हैं और न ही उसके द्वारा प्रबंधित की जाती हैं।
ट्रेडिंग संकेतों के साथ शुरूआत करना
शुरूआती सेटअप
+- कोई MQL5.community खाता बनाएँ (अपने Exness खाते से अलग)।
- सशुल्क सिग्नल को सब्सक्राइब करने के लिए अपने MQL5 खाते को टॉप-अप करें (यह फ़्री सिग्नल के लिए वैकल्पिक है)।
- अपना पसंदीदा MT4/MT5 ट्रेडिंग प्लेटफ़ॉर्म इंस्टॉल करें।
अपने MQL5 खाते से लॉग इन करें
+डेस्कटॉप के उपयोगकर्ताओं के लिए:
- MT4/MT5 खोलें और टूल पर क्लिक करें।
- सेटिंग्स चुनें और समुदाय टैब को चुनें।
- अपने MQL5 लॉगिन विवरण दर्ज करें।
- जर्नल टैब में लॉगिन के सफल होने की पुष्टि करें।
मोबाइल उपयोगकर्ताओं के लिए:
- MT4/MT5 खोलें और सेटिंग्स टैब पर टैप करें।
- ट्रेडिंग सिग्नल्स को चुनें।
- अपने MQL5 लॉगिन विवरण दर्ज करें
- जर्नल टैब में लॉगिन के सफल होने की पुष्टि करें।
सिग्नल्स को सब्सक्राइब करना
+डेस्कटॉप के उपयोगकर्ताओं के लिए:
- MT4/MT5 खोलें और टर्मिनल विंडो में सिग्नल टैब पर जाएँ।
- सिग्नल को ब्राउज़ करें या खोजें। सब्सक्राइब करें पर क्लिक करें।
- स्क्रीन पर दिए गए निर्देशों का पालन करें और शर्तों पर अपनी सहमति दें।
मोबाइल उपयोगकर्ताओं के लिए:
- MT4/MT5 खोलें और सेटिंग्स टैब पर टैप करें।
- MQL5 वेबसाइट पर रीडायरेक्ट होने के लिए ट्रेडिंग सिग्नल को चुनें।
- अपने पसंदीदा सिग्नल को सब्सक्राइब करें और भुगतान विकल्प सेट करें।
आप सिग्नल टैब में चुने गए सिग्नल के तहत अनसब्सक्राइब करें पर क्लिक करके (डेस्कटॉप के लिए) या अपनी MQL5 वेबसाइट से मेरे सब्सक्रिप्शन के तहत सिग्नल से (मोबाइल के लिए) अनसब्सक्राइब कर सकते हैं।