हम ट्रेडिंग सर्वर के प्रदर्शन को बेहतर करने के लिए नियमित तौर पर सर्वर को अपडेट करते रहते हैं। सर्वर पर किसी भी अतिरिक्त लोड को सीमित करके, हम सर्वर को समाचार जैसी प्रमुख घटनाओं के लिए तैयार करते हैं।
- हमारे सर्वर्स का ऑप्टिमाइज़ेशन सर्दियों में शनिवार को सुबह 05:00 बजे से 09:00 बजे UTC+0 के बीच और गर्मियों में सुबह 04:00 बजे से 08:00 बजे UTC+0 के बीच होता है। रविवार को सुबह 05:00 बजे से लेकर 07:30 बजे UTC+0 के बीच ऑप्टिमाइज़ेशन होता है।
- आमतौर पर रविवार को 06:00 UTC+0 के आसपास सर्वर रीस्टार्टिंग के अलावा, ऑप्टिमाइज़ेशन के दौरान ट्रेडिंग प्लेटफ़ॉर्म पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता है; रीस्टार्टिंग के दौरान हर सर्वर के लिए डाउनटाइम लगभग 15 मिनट तक रहता है।
- दैनिक ऑप्टिमाइज़ेशन रोज़ हर रात में रोलओवर के बाद 23:15 UTC+0 के आसपास किया जाता है। प्रति सर्वर के हिसाब से इसमें आम तौर पर अधिकतम 15 मिनट का समय लगता है।
नोट:
- डाउनटाइम का अधिकतम अपेक्षित समय लगभग 15 मिनट है, जो अलग-अलग सर्वर के हिसाब से अलग-अलग हो सकता है।
- अगर आप ऑप्टिमाइज़ेशन विंडो के दौरान अपनी ट्रेडिंग गतिविधियों की योजना बना रहे हैं, तो सेवा में कुछ समय के लिए रुकावट आ सकती है।