हर ट्रेडिंग खाता सिर्फ़ एक प्लेटफ़ॉर्म से जुड़ा रहता है — MetaTrader 4 (MT4) या MetaTrader 5 (MT5). प्लेटफ़ॉर्म का चुनाव खाता बनाते समय किया जाता है और बाद में इसे बदला नहीं जा सकता।
आप इनके साथ ट्रेड कर सकते हैं:
- MT4-आधारित खाते: MT4 डेस्कटॉप ऐप, मोबाइल ऐप, WebTerminal या MultiTerminal (एक से ज़्यादा खातों के प्रबंधन के लिए)।
- MT5-आधारित खाते: MT5 डेस्कटॉप ऐप, मोबाइल ऐप, WebTerminal, Exness Trade ऐप या Exness Terminal.
कुछ इलाकों में, MT5-आधारित खातों का इस्तेमाल सिर्फ़ MetaTrader 5 प्लेटफ़ॉर्म पर किया जा सकता है और ये अन्य प्लेटफ़ॉर्म पर काम नहीं करते हैं।
आप हमेशा नए ट्रेडिंग खाते बना सकते हैं, ताकि अन्य ट्रेडिंग खाता प्रकार आज़मा सकें।
डिफ़ॉल्ट ट्रेडिंग टर्मिनल प्रबंधित करना
आप अपने व्यक्तिगत क्षेत्र (PA) से तय कर सकते हैं कि आपके ट्रेडिंग खाते में डिफ़ॉल्ट रूप से कौन-सा ट्रेडिंग टर्मिनल इस्तेमाल होगा, खासकर जब आप अपने PC/लैपटॉप से ट्रेड कर रहे हों।
- अपने PA में लॉग इन करें।
- मेरे खाते क्षेत्र के तहत, वह ट्रेडिंग खाता ढूँढें, जिसे आप प्रबंधित करना चाहते हैं और ट्रेड करें पर क्लिक करें।
- मौजूद ट्रेडिंग टर्मिनल्स की एक सूची दिखाई जाएगी।
यहाँ से आप कोई खास ट्रेडिंग टर्मिनल चुनकर सकते हैं और यह टॉगल कर सकते हैं कि इसे इस ट्रेडिंग खाते का डिफ़ॉल्ट टर्मिनल बनाया जाए या नहीं। अन्य अतिरिक्त विकल्प भी उपलब्ध हैं, जो आपके ट्रेडिंग खाते के अनुकूल हैं, जिनमें Exness Trade मोबाइल ऐप भी शामिल हैं।
MT4 और MT5 खातों के लिए अपने डिफ़ॉल्ट ट्रेडिंग टर्मिनल सेट करने हेतु आप अपने व्यक्तिगत क्षेत्र में सबसे पहले सेटिंग्स, फिर ट्रेडिंग टर्मिनल पर भी जा सकते हैं।