कुछ सिस्टम ऑप्टिमाइजेशन्स को आज़माकर MT4 और MT5 की गति और प्रदर्शन में सुधार किया जा सकता है। ये कार्रवाइयाँ कनेक्टिविटी से जुड़ी समस्याओं को ठीक करने में मदद कर सकती हैं और फ्रीज़ होने, चार्ट के लैग होने व अन्य आम समस्याओं को कम करने या रोकने में भी सहायक हो सकती हैं।
कृपया ध्यान दें कि आपका हार्डवेयर इनमें से कुछ सुझावों की प्रभावशीलता को सीमित कर सकता है।
अधिकतम बार घटाएँ
+
दिखाए जाने वाले बार की अधिकतम संख्या कम करने से आपके डिवाइस को उतनी ग्राफ़िकल जानकारी रेंडर नहीं करनी पड़ती। इससे आपके कंप्यूटर का प्रोसेसिंग लोड कम हो सकता है और प्रतिक्रिया तेज़ हो सकती है।
- MT4/MT5 खोलें
- सबसे पहले टूल, इसके बाद विकल्प, फिर चार्ट को चुनें।
- चार्ट में अधिकतम बार और हिस्ट्री में अधिकतम बार ऑप्शन ढूँढें और दोनों मान 50% कम करें। आप इन्हें जितना चाहें उतना कम कर सकते हैं, लेकिन पहले इस सेटिंग को टेस्ट करके देखें कि इससे सुधार होता है या नहीं।
कम बार के कारण कम रेंडरिंग की ज़रूरत होती है और इससे समग्र प्रदर्शन सुधर सकता है।
समाचार बंद करें
+
MetaTrader में न्यूज़फ़ीड की सुविधा होती है (यह मेलबॉक्स क्षेत्र के न्यूज़ टैब में मौजूद होता है), जहाँ ऐप्लिकेशन के यूज़र्स को उनकी रुचि के अनुसार ऑटोमैटिक तौर पर वित्तीय खबरें दी जाती हैं।
हालाँकि, खबरें प्लेटफ़ॉर्म का लोड बढ़ा सकती हैं, इसलिए अगर आपका लक्ष्य MetaTrader की गति में सुधार करना है, तो आप इस सुविधा को बंद कर सकते हैं:
- MT4/MT5 खोलें।
- सबसे पहले टूल, इसके बाद विकल्प, फिर सर्वर को चुनें।
- समाचार की सुविधा चालू करें के आगे से सही का निशान हटाएँ, फिर ठीक है पर क्लिक करें।
अब न्यूज़फ़ीड अपडेट नहीं होगा, जिससे MetaTrader तेज़ हो सकता है।
RAM ऑप्टिमाइज़ करना
+
किसी भी डिवाइस को RAM के ऑप्टिमाइज़ेशन से फ़ायदा हो सकता है, खासकर जब आप यह ध्यान में रखते हैं कि ये डिवाइस लगातार प्लेटफ़ॉर्म की कुछ बैकग्राउंड गतिविधियों को चलाते रहते हैं। इनमें से कुछ को बंद करने से खास ट्रेडिंग फ़ंक्शन पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा, हालाँकि प्रदर्शन में सुधार होगा।
- मार्केट वॉच विंडो से, उन सभी इंस्ट्रूमेंट्स को बंद करें या छिपाएँ, जिन्हें आप इस्तेमाल नहीं करना चाहते हैं, इसके लिए इंस्ट्रूमेंट पर राइट-क्लिक करें और छिपाएँ को चुनें; इससे आपके कंप्यूटर की कुछ मेमोरी खाली हो सकती है।
- जो चार्ट इस्तेमाल में न हों, उन सभी को ग्राफ़ विंडो पर दिए गए x आइकन पर क्लिक करके बंद कर दें।
- अगर आप कोई विशेषज्ञ सलाहकार (EA) चला रहे हैं, तो लॉगिंग फ़ंक्शन बंद करने पर विचार करें, क्योंकि यह आपके कंप्यूटर की मेमोरी खपत करता है।
- मेमोरी रीफ़्रेश करने के लिए समय-समय पर MetaTrader को रीस्टार्ट करते रहें।
ऑप्टिमाइज़्ड उपयोगकर्ता प्रोफ़ाइल बनाएँ
+
प्रदर्शन को ऑप्टिमाइज़ करने वाली सेटिंग्स आसानी से लोड करने के लिए बिल्ट-इन यूज़र प्रोफ़ाइल का उपयोग करें। फिर आप ज़रूरत के अनुसार इन सेटिंग्स को आसानी से टॉगल कर सकते हैं:
- ज़रूरत के अनुसार अपनी प्राथमिकताएँ सेट करें।
- सबसे पहले फ़ाइल, इसके बाद प्रोफ़ाइल, और फिर इस प्रकार सेव करें को खोलें: अपनी नई प्रोफ़ाइल को कोई नाम दें।
- अब आप आसानी से प्रोफ़ाइल पर लौट सकते हैं और जब चाहें, तब अपनी ऑप्टिमाइज़ प्रोफ़ाइल को सूची से लोड कर सकते हैं।
यह ऐसी प्रोफ़ाइल बनाने में उपयोगी होती है, जिसमें प्राथमिकताएँ इस तरह सेट हों कि आपके डिवाइस पर असर कम से कम पड़े और कुल प्रदर्शन बेहतर हो।
कस्टम इंडिकेटर्स
+
हो सकता है कि कुछ कस्टम इंडिकेटर ऑप्टिमाइज़ न हों और वे MT4/MT5 प्लेटफ़ॉर्म के प्रदर्शन को प्रभावित कर सकते हों; हालाँकि, MetaTrader के साथ आने वाले डिफ़ॉल्ट इंडिकेटर ऑप्टिमाइज़ होते हैं, ताकि वे प्रदर्शन को प्रभावित न करें।
VPS पर विचार करें
+
अगर आप खासतौर से MT4 और MT5 के ज़रिए किए गए ट्रेड की निष्पादन गति बढ़ाना चाहते हैं और आपकी समस्या आपके इंटरनेट कनेक्शन और बैंडविद्थ से संबंधित है, तो Exness के पास VPS के लिए आवेदन करने पर ज़रूर विचार करें, क्योंकि अगर आपका Exness खाता इसके लिए योग्य है, तो यह पूरी तरह से मुफ़्त है।
सपोर्ट हब
+
अगर आपको अब भी अपने Metatrader प्लेटफ़ॉर्म पर ट्रेड से जुड़ी समस्याएँ हो रही हैं, तो ट्रेडिंग कैटेगरी के तहत टिकट बनाने के लिए अपने व्यक्तिगत क्षेत्र (PA) में सपोर्ट हब पर जाएँ। सपोर्ट हब पर टिकट बनाने का तरीका सीखें।