MetaTrader 5 (MT5), MetaQuotes सॉफ़्टवेयर द्वारा विकसित किया गया एक ट्रेडिंग प्लेटफ़ॉर्म है। इस लेख में हम इसकी विशेषताओं और सेटिंग्स का पता लगाएँगे।
हो सकता है कि नीचे बताई गई कुछ सुविधाएँ मोबाइल प्लेटफ़ॉर्म पर उपलब्ध न हों।
सेटिंग
फ़ाइल +
यहाँ दिखाए गए प्रमुख विकल्पों में ट्रेड खाते में लॉगिन करना, अपने ट्रेडिंग खाते से साइन इन करना और कोई नया चार्ट खोलने के लिए नया चार्ट टैब शामिल है।
इस मेन्यू का मुख्य काम MT5 में अलग-अलग विंडो को दिखाना और छिपाना है। चलिए हम आपको कुछ और ऐसे कामों से परिचित कराते हैं, जिन्हें आप इस टैब के ज़रिए कर सकते हैं:
- भाषा बदलें
- सबसे पहले देखें पर, और फिर भाषाएँ पर क्लिक करें।
- वहाँ दिखाई जा रही भाषा में से किसी एक को चुनें।
विंडो दिखाएँ/छिपाएँ
- देखें पर क्लिक करें।
- उस विंडो को दिखाने/छिपाने के लिए मेन्यू आइटम को चुनें।
- दिखाई जा रही शॉर्टकट कुंजियों का उपयोग कुछ कामों के लिए किया जा सकता है।
इस मेन्यू में इंडिकेटर, ऑब्जेक्ट, विशेषज्ञ (विशेषज्ञ सलाहकार) और स्क्रिप्ट के लिए कस्टमाइज़ेशन विकल्प दिखाए जाते हैं, जो सभी सक्रिय चार्ट पर लागू होते हैं।
इस मेन्यू से बार चार्ट, कैंडलस्टिक्स या लाइन चार्ट चुनने के साथ ही चार्ट को कस्टमाइज़ करने की सुविधा मिलती है। प्रॉपर्टीज़ पर क्लिक करने से टेम्पलेट के विकल्पों की एक विस्तृत सूची खुलती है, जिससे आप अपने चार्ट्स को सही मायने में अपने मुताबिक बना सकते हैं। यहाँ दिखाए गए कई विकल्प चार्ट के ऊपर मौजूद अतिरिक्त बटन आइटम हैं।
विकल्प सेक्शन में महत्वपूर्ण सेटिंग्स दिखाई जाएँगी, जिनमें सबसे महत्वपूर्ण ये सेंटिंग हैं:
- पुश नोटिफ़िकेशन: नोटिफ़िकेशन में जाएँ और फिर पुश नोटिफ़िकेशन चालू करें पर क्लिक करें।
- विशेषज्ञ सलाहकार: विशेषज्ञ सलाहकार पर जाएँ और फिर एल्गोरिदमिक ट्रेडिंग की अनुमति दें पर क्लिक करें।
- वन क्लिक ट्रेडिंग: ट्रेड पर जाएँ, वन क्लिक ट्रेडिंग पर क्लिक करें और फिर दिखाए गए नियम और शर्तें स्वीकार करें।
- तकनीकी समाचार: सबसे पहले सर्वर पर, फिर समाचार चालू करें पर क्लिक करें।
- इवेंट उन इवेंट्स को कस्टमाइज़ करता है, जो प्लेटफ़ॉर्म पर नोटिफ़िकेशन भेजते हैं।
चार्ट विंडो की उपलब्धता इस मेन्यू का उपयोग किए जाने का मुख्य कारण है। कई चार्ट विंडो एक साथ खुल सकती हैं और इस मेन्यू के ज़रिए उन्हें आसानी से व्यवस्थित और क्रमबद्ध किया जा सकता है।
MT5 के लिए सभी टिप्स, गाइड और जानकारी का मुख्य स्रोत। हमारे सहायता टॉपिक्स के आइटम प्लेटफ़ॉर्म के खास फ़ंक्शन के बारे में जानकारी हासिल करने के लिए विशेष रूप से उपयोगी हैं, जबकि परिचय टैब Exness और मौजूदा ऐप्लिकेशन के बिल्ड/वर्ज़न (कुछ समस्या निवारण विषयों के लिए प्रासंगिक) के बारे में जानकारी दिखाएगा।
मार्केट वॉच
मार्केट वॉच विंडो ट्रेडिंग इंस्ट्रूमेंट्स का एक केंद्रीय संग्रह है, जिसे उपयोगकर्ता द्वारा कस्टमाइज़ किया जा सकता है। कई लोगों के लिए, MT5 के साथ ट्रेडिंग करने के लिए मार्केट वॉच विंडो ज़रूरी है।
इंस्ट्रूमेंट्स को जोड़ने, हटाने और फिर से क्रम में लगाने के बारे में विवरण हमारी MT5 ट्रेडिंग गाइड में मिल सकते हैं।
नेविगेटर
नेविगेटर विंडो इनके लिए एक केंद्रीय प्रबंधन हब है:
पहले से लॉग इन किए गए ट्रेडिंग खाते यहाँ एकत्र किए जाते हैं, लेकिन एक समय में सिर्फ़ एक ट्रेडिंग खाता ही लॉग इन किया जा सकता है। पहले से दर्ज किए गए क्रेडेंशियल के साथ एक लॉगिन पॉपअप लाने के लिए, यहाँ किसी भी ट्रेडिंग खाते पर डबल-क्लिक करें, फिर तुरंत लॉग इन करने की पुष्टि करें।
MT5 के लिए उपलब्ध पहले से इंस्टॉल सभी इंडिकेटर्स की पूरी सूची यहाँ दिखाई गई है। इंडिकेटर प्रोग्राम किए गए विज़ुअल संकेत हैं, जो बाज़ार के कुछ ट्रेंड्स को मापते हैं।
इंडिकेटर जोड़ने के लिए:
- किसी भी इंडिकेटर को सक्रिय चार्ट पर खींचकर ले जाएँ।
- इंडिकेटर को अपनी पसंद के हिसाब से ऑप्टिमाइज़ करें।
- लागू करने के लिए, ठीक है पर क्लिक करें।
इंडिकेटर मिटाने या उसमें बदलाव करने के लिए:
- चार्ट पर राइट-क्लिक करें और इंडिकेटर की सूची चुनें।
- मिटाने के लिए, सूची से इंडिकेटर चुनें और मिटाएँ पर क्लिक करें।
- बदलाव करने के लिए, सूची से इंडिकेटर चुनें और प्रॉपटी पर क्लिक करें।
यहाँ लिस्ट की गई एक्सपर्ट एडवाइज़र (EA) सुविधा को ऑटोमैटिक ट्रेडिंग के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। हमारा सुझाव है कि इस्तेमाल से पहले एक एडवांस विषय के रूप में विशेषज्ञ सलाहकारों के बारे में अच्छी तरीके से पढ़ लें।
विशेषज्ञ सलाहकार (EA) जोड़ने के लिए:
- विशेषज्ञ सलाहकार (EA) को सक्रिय चार्ट पर खींचें।
- विशेषज्ञ सलाहकार (EA) को कस्टमाइज़ करें।
- लागू करने के लिए, ठीक है पर क्लिक करें।
विशेषज्ञ सलाहकार (EA) को मिटाने या उसमे बदलाव करने के लिए:
- चार्ट पर राइट-क्लिक करें, फिर विशेषज्ञ सूची पर होवर करें।
- मिटाने के लिए, निकालें को चुनें।
- एडिट करने के लिए: प्रॉपटी चुनें।
EA की तरह ही स्क्रिप्ट्स का इस्तेमाल भी ऑटोमैटिक ट्रेडिंग के लिए किया जाता है। MT5 में इंस्टॉल की गई कोई भी स्क्रिप्ट यहाँ दिखाई जाती है।
चार्ट
चार्ट क्षेत्र में साथ-साथ सक्रिय चार्ट प्रदर्शित हो सकते हैं, जो चुने गए इंस्ट्रूमेंट के प्रदर्शन को दर्शाते हैं।
चार्ट पर क्लिक करके और उस पर माउस को खींचकर या माउस को रोल करके, आप चार्ट पर दिखाई गई समयावधि को स्क्रॉल कर सकते हैं। कीमत कॉलम पर क्लिक करके और उसे खींचकर, ट्रैक किए जा रहे कीमत पैरामीटर को बड़ा या छोटा किया जा सकता है।
- राइट-क्लिक करें और प्रॉपटी को चुनें या F8 दबाएँ या चार्ट पर क्लिक करें। प्रॉपटी को चुनें।
- रंग टैब आपको चार्ट के हर एलीमेंट को ऑप्टिमाइज़ करने या उपलब्ध प्रीसेट रंग योजनाओं में से किसी को चुनने की सुविधा देता है।
- सामान्य टैब चार्ट के स्केल और प्रकार को नियंत्रित करता है।
- दिखाएँ टैब चार्ट के लिए कुछ सुविधाओँ को दिखाता/छिपाता है।
- कृपया राइट-क्लिक करें और समयावधि पर होवर करें।
- उपलब्ध विकल्पों में से चुनें (साथ ही उनकी अवधि भी दिखाई जाती है)।
- इन्हें चार्ट के ऊपर दिए गए आइकन से भी चुना जा सकता है।
- चार्ट के ऊपर उनके आइकन पर क्लिक करके बार चार्ट कैंडलस्टिक्स या लाइन चार्ट में से किसी को चुनें या उनके कुंजी शॉर्टकट का उपयोग करें।
- यह सेटिंग डिफ़ॉल्ट रूप से बंद रहती है और उन उपयोगकर्ताओं के लिए काम की है, जो सेल ऑर्डर बनाते हैं।
- राइट-क्लिक करें और प्रॉपटी को चुनें या F8 दबाएँ या चार्ट पर क्लिक करें। प्रॉपटी को चुनें।
- दिखाएँ टैब खोलें।
- आस्क प्राइस लाइन दिखाएँ पर टिक करें।
आस्क कीमत रेखा डिफ़ॉल्ट रूप से लाल रंग में दिखाई देती है और अगर आपकी पृष्ठभूमि का रंग इससे मेल खाता है, तो शायद यह न दिखाई दे। यह सुनिश्चित करने के लिए कि यह मनचाहे रूप में दिखाई दे, इसे रंग टैब में बदलें।
टूलबॉक्स
टूलबॉक्स विंडो MT5 के लिए एक सूचना केंद्र का काम करता है, जहाँ नोटिफ़िकेशन, ऑर्डर इतिहास, ट्रेडिंग गतिविधि और बहुत कुछ संग्रहीत किया जाता है। चालू किए जाने पर, तकनीकी समाचार, समाचार टैब में एकत्रित किए जाते हैं; इसे ढूँढने के लिए टूल, विकल्प फिर सर्वर खोलें।
टर्मिनल विंडो के सबसे महत्वपूर्ण टैब में ये शामिल हैं:
ट्रेड टैब +
आपके ट्रेडिंग खाते की शेष राशि, इक्विटी और मार्जिन के बारे में जानकारी ट्रेड टैब में दिखाई जाती है। साथ ही, यहाँ सक्रिय ऑर्डर का प्रबंधन भी किया जा सकता है।
- किसी भी सक्रिय ऑर्डर पर यहाँ राइट-क्लिक करें, ताकि उसके विकल्प दिख सकें।
- अलग-अलग प्रदर्शन विकल्पों के लिए ट्रेड टैब में कहीं भी राइट-क्लिक करें।
इतिहास इस ट्रेडिंग खाते से किए गए सभी लेन-देन, जैसे कि जमा और निकासी को प्रदर्शित करता है। साथ ही, इसमें बंद ऑर्डर के बारे में जानकारी भी शामिल होगी। कुछ उपयोगी विकल्प चुनने के लिए टैब में कहीं भी राइट-क्लिक करें, जैसे:
- दिखाए जा रहे इतिहास के लिए पहले से तय या कस्टमाइज़ करने लायक एक समयावधि।
- किसी आइटम पर राइट-क्लिक करें और रिपोर्ट सेव करने के लिए, सबसे पहले रिपोर्ट करें, और फिर HTML को चुनें।
- उपलब्ध जानकारी वाले कॉलम में से चुनें।
मेलबॉक्स एक आंतरिक मैसेजिंग सिस्टम है। आपको यहाँ महत्वपूर्ण अपडेट मिलेंगे, जैसे कि आपके खाते, प्लेटफ़ॉर्म की सुविधाओं और आने वाले इवेंट्स के बारे में जानकारी।
किसी भी आइटम को हाइलाइट करें और उसे तुरंत ऊपर लाने के लिए Enter बटन दबाएँ; इसे बंद करने के लिए Esc बटन दबाएँ।
पहले से तय मानदंडों के आधार पर कस्टम अलर्ट बनाएँ, यानी जब किसी इंस्ट्रूमेंट की कीमत एक निश्चित स्तर तक पहुँच जाती है।
राइट-क्लिक करें और बनाएँ को चुनें, इससे अलर्ट एडिटर खुल जाएगा, जिसके ज़रिए आप अलर्ट सेट अप करने से संबंधित सुविधाओं का पता लगा सकते हैं, जिसमें खुद को ईमेल अलर्ट भेजना भी शामिल है।
अगर आप ट्रेडिंग के लिए विशेषज्ञ सलाहकार (EA) का उपयोग कर रहे हैं, तो इसके बारे में जानकारी इस टैब में ट्रैक की जाएगी।
जर्नल टैब MT5 पर होने वाली हर घटना को ट्रैक करता है, जिसमें लॉगिन की कोशिशें और टर्मिनल की गड़बड़ियाँ शामिल हैं। इस प्रकार यह टैब समस्याओं के निवारण के लिए बहुत महत्वपूर्ण है; सहायता टीम द्वारा आपसे यहाँ से जानकारी मुहैया करने का अनुरोध किया जा सकता है।
किसी ईवेंट को कॉपी करने के लिए:
- जर्नल में सूचीबद्ध किसी भी आइटम पर राइट-क्लिक करें।
- कॉपी करें पर क्लिक करें।
- इस जानकारी को या तो Notepad ऐप्लिकेशन में पेस्ट करें या सहायता पाने के अनुरोध के अनुसार सीधे ईमेल में पेस्ट करें।
MT5 को ऑप्टिमाइज़ करना
MT5 की गति और प्रदर्शन को बेहतर करने के लिए यहाँ कुछ सुझाव दिए गए हैं।
आपका हार्डवेयर इनमें से कुछ सुझावों के असर को सीमित कर सकता है।
दिखाए जाने वाले बार की संख्या कम करने से आपके डिवाइस को कम रेंडर करना पड़ता है, जिससे प्रोसेसिंग लोड हल्का हो सकता है।
- टूल चुनें और विकल्प पर जाएँ। चार्ट को चुनें।
- चार्ट विकल्प में अधिकतम बार ढूँढें और इन मानों को 50% कम करें। आप इन्हें जितना चाहें उतना कम कर सकते हैं, लेकिन पहले इस सेटिंग को टेस्ट करके देखें कि इससे सुधार होता है या नहीं।
कम बार के कारण कम रेंडरिंग की ज़रूरत होती है और इससे समग्र प्रदर्शन सुधर सकता है।
MT5 में एक न्यूज़फ़ीड (समाचार टैब) है, जो उपयोगकर्ताओं की रुचि की वित्तीय खबरों को अपने-आप अपडेट करता रहता है। यह सुविधा ऐप्लिकेशन पर लोड बढ़ा सकता है, जिससे कुछ धीमापन आ सकता है।
इस सुविधा को बंद करने के लिए:
- सबसे पहले टूल, इसके बाद विकल्प चुनें, और फिर सर्वर को चुनें।
- समाचार की सुविधा चालू करें के आगे सही का निशान हटाएँ, फिर ठीक है पर क्लिक करें।
कभी-कभी बैकग्राउंड की सुविधाएँ RAM का इस्तेमाल ठीक से नहीं कर पाती हैं; इनमें से कुछ को बंद करने से प्रदर्शन बेहतर हो सकता है।
- मार्केट वॉच विंडो में जाकर, इस्तेमाल में नहीं लाए गए सभी इंस्ट्रूमेंट छिपाएँ। इंस्ट्रूमेंट पर राइट-क्लिक करें और छिपाएँ चुनें। अगर बहुत ज़्यादा इंस्ट्रूमेंट हैं, तो सभी को छिपाएँ विकल्प चुनें।
- इसी प्रकार, जो चार्ट इस्तेमाल में न हों, उन सभी को ग्राफ़ विंडो पर दिए X आइकन पर क्लिक करके बंद कर दें।
- अगर आप कोई विशेषज्ञ सलाहकार (EA) रन कर रहे हैं, तो किसी लॉगिन फ़ंक्शन को बंद करें, क्योंकि यह आपके कंप्यूटर की मेमोरी कम कर देता है।
- मेमोरी रीफ़्रेश करने के लिए MT5 को नियमित रूप से रीस्टार्ट करें।
प्रदर्शन को ऑप्टिमाइज़ करने वाली सेटिंग्स को सेव और लोड करने के लिए बिल्ट-इन यूज़र प्रोफ़ाइल का उपयोग करें। फिर, ज़रूरत के अनुसार इन सेटिंग्स को टॉगल करें:
- ज़रूरत के अनुसार अपनी प्राथमिकताएँ सेट करें।
- नया प्रोफ़ाइल नाम सेट करने के लिए, फ़ाइल पर जाएँ और प्रोफ़ाइल को चुनें। ऐसे सेव करें को चुनें।
- अब आप प्रोफ़ाइल पर लौट सकते हैं और सूची से अपनी ऑप्टिमाइज़ की हुई प्रोफ़ाइल लोड कर सकते हैं।
कस्टम इंडिकेटर प्रदर्शन पर नकारात्मक असर डाल सकते हैं। हालाँकि, MetaTrader के साथ आने वाले डिफ़ॉल्ट इंडिकेटर ऑप्टिमाइज़ किए जाते हैं, इसलिए प्रदर्शन पर असर नहीं पड़ना चाहिए।
अगर आप खासतौर पर अपने ट्रेड की निष्पादन गति बढ़ाना चाहते हैं और आपकी समस्या आपके इंटरनेट कनेक्शन और बैंडविद्थ से संबंधित है, तो Exness के साथ VPS के लिए आवेदन करने पर ज़रूर विचार करें।