हम सभी ट्रेडिंग खातों के लिए स्टॉप आउट सुरक्षा प्रदान करते हैं, जहाँ स्टॉप आउट 0% पर सेट किया जाता है। इनका कॉम्बिनेशन आपको गैर-ज़रूरी सीमाओं के बिना अपनी पसंदीदा ट्रेडिंग रणनीति को लागू करने का लचीलापन मुहैया कराता है।
हमारी केन्याई इकाई (Exness (KE) Limited) और जॉर्डन इकाई <0>(Exness (JO) Limited) के साथ पंजीकृत ग्राहकों के लिए स्टॉप आउट सुरक्षा की सुरक्षा काम नहीं करती।
0% स्टॉप आउट
स्टॉप आउट के लिए सभी ट्रेडिंग खाता प्रकार 0% पर रीसेट कर दिए जाते हैं, जिसका मतलब है कि ऑर्डर अपने-आप सिर्फ़ तब बंद होते हैं, जब ट्रेडिंग खाते का मार्जिन लेवल 0% पर पहुँच जाता है या इक्विटी शून्य तक गिर जाती है।
हमारा यह नज़रिया ट्रेडिंग इंडस्ट्री में सबसे अनोखा है, क्योंकि ज़्यादातर ब्रोकरेज स्टॉप आउट को लगभग 10-30% पर सेट करते हैं। आमतौर पर इसका परिणाम यह होता है कि ऑर्डर्स स्टॉप आउट द्वारा बंद हो जाते हैं, जबकि उन्हें बनाए रखने के लिए अब भी फ़ंड उपलब्ध रहता है। सेट किए गए 0% स्टॉप आउट के साथ, आपके ऑर्डर्स लंबे समय तक खुले रहते हैं, जिससे आपको कदम उठाने के लिए अधिक समय मिलता है या बाज़ार के संभावित रूप से आपके पक्ष में आने का समय मिल जाता है।
0% स्टॉप आउट की सुविधा कुछ देशों में काम नहीं करती है और यह बाज़ार की स्थिति और आपकी ट्रेडिंग गतिविधि के आधार पर अलग-अलग हो सकती है।
हमारी सामान्य ट्रेडिंग शब्दावली से जुड़े लेख में जाकर स्टॉप आउट के बारे में ज़्यादा जानें।
स्टॉप आउट की सुरक्षा
हमारे द्वारा ऑफ़र की जाने वाली स्टॉप आउट सुरक्षा एक ऐसी सुविधा है, जो स्टॉप आउट में देरी करने और कभी-कभी पूरी तरह से इसे टालने में मदद करती है। यह सुविधा उच्च अस्थिरता या स्प्रेड बढ़ने की अवधियों के दौरान बेहद अहम हो सकती है, क्योंकि ये आपके ऑर्डर्स को जोखिम में डाल सकते हैं।
स्टॉप आउट की सुरक्षा के फ़ायदे
बाज़ार की अस्थिरता के कारण स्प्रेड बढ़ सकता है, जिससे आपके ऑर्डर्स के लिए जोखिम पैदा हो सकता है। स्टॉप आउट सुरक्षा स्प्रेड बढ़ने के कारण होने वाले स्टॉप आउट की संभावना को कम कर देती है।
अगर बाज़ार का रुख आपके ऑर्डर्स के विपरीत हो जाता है और आपके सामने स्टॉप आउट का जोखिम पैदा होता है, तो स्टॉप आउट सुरक्षा आपके ट्रेड्स को लंबे समय तक खुला रखती है। इससे आपको यह निर्णय लेने के लिए अधिक समय मिलता है कि क्या कुछ ऑर्डर बंद करने हैं, अपने ट्रेडिंग खाते में फ़ंड जोड़ना है या बाज़ार के आपके पक्ष में आने का इंतज़ार करना है।
Exness डायनेमिक स्प्रेड्स या रियल टाइम स्प्रेड्स प्रदान करती है और स्टॉप आउट्स को ट्रिगर करने के लिए स्प्रेड्स को कृत्रिम रूप से नहीं बढ़ाया जाता। स्टॉप आउट की सुरक्षा का होना इस बात का प्रमाण है। हम अपने ग्राहकों के लिए एक निष्पक्ष और सुरक्षित ट्रेडिंग माहौल मुहैया कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
सुविधा की उपलब्धता
हम अपने ट्रेडर्स को अतिरिक्त लाभ के रूप में स्टॉप आउट सुरक्षा प्रदान करते हैं, हालाँकि यह ध्यान रखना ज़रूरी है कि यह सभी ग्राहकों के लिए हर समय उपलब्ध नहीं हो सकती। इस सुविधा की उपलब्धता हमारे उन गणितीय मॉडलों द्वारा तय की जाती है, जो आपकी ट्रेडिंग शर्तों और गतिविधि का मूल्यांकन करते हैं। अगर आपकी ट्रेडिंग रणनीति इस पर बहुत अधिक निर्भर करती है या इसका दुरुपयोग किया जाता है, तो इसे भी निष्क्रिय किया जा सकता है।
स्टॉप आउट सुरक्षा के साथ, आप आत्मविश्वास से ट्रेड कर सकते हैं, क्योंकि आपको पता होता है कि यह सुविधा स्टॉप आउट को टालने में और कभी-कभी स्टॉप आउट को रोकने में भी मदद करती है, जो बाज़ार की अस्थिरता और स्प्रेड बढ़ने के समय काफ़ी महत्वपूर्ण हो जाती है।