स्लिपेज का नियम एक ऐसा प्रोटोकॉल है, जो पेंडिंग ऑर्डर्स के लिए स्लिपेज की घटनाओं को सीमित करने में मदद करता है।
स्लिपेज तब होता है, जब किसी पेंडिंग ऑर्डर का अनुरोधित मूल्य उच्च अस्थिरता, कम तरलता या बाज़ार के अन्य कारकों की वजह से, निष्पादन के समय बाज़ार मूल्य से अलग होता है।
स्लिपेज का नियम सभी इंस्ट्रूमेंट्स और सभी खाता प्रकारों पर लागू किया जा सकता है।
स्लिपेज़-मुक्त सीमाओं में बदलाव होता रहता है और ये बाज़ार की परिस्थितियों व आपकी ट्रेडिंग गतिविधि के आधार पर बताए गए मानों से अलग हो सकती हैं। किसी भी बदलाव का असर नए और मौजूदा पेंडिंग ऑर्डर पर पड़ता है।
स्लिपेज नियम कब लागू होता है?
जब आपके पेंडिंग ऑर्डर में बताया गया अनुरोधित मूल्य, निष्पादन के समय बाज़ार मूल्य से अलग होता है, तब यह नियम निष्पादन के समय बाज़ार मूल्य और आपके ऑर्डर के अनुरोधित मूल्य के बीच पिप्स के अंतर की जाँच करता है:
- किसी विशेष इंस्ट्रूमेंट के लिए, अगर अंतर एक तय संख्या में पिप्स के बराबर या उससे अधिक है (जिसे स्लिपेज-फ़्री रेंज कहा जाता है), तो आपका ऑर्डर बाज़ार मूल्य पर निष्पादित किया जाएगा।
- अगर अंतर स्लिपेज-फ़्री सीमा से कम है, तो आपका ऑर्डर आपके अनुरोधित मूल्य पर निष्पादित किया जाएगा।
अलग-अलग ट्रेडिंग इंस्ट्रुमेंट्स के लिए स्लिपेज-मुक्त रेंज अलग-अलग होती है। (नीचे दी गई टेबल देखें)
स्लिपेज का नियम किस खाते और इस्ट्रूमेंट पर लागू होता है?
- सफ़िक्स -c वाले सभी मुद्रा-युग्म (Standard Cent खाता)
- सफ़िक्स-m वाले सभी मुद्रा गुग्म (Standard खाता), जिसमें क्रिप्टो, एनर्जी, और इंडेक्स शामिल हैं।
- सफ़िक्स -z वाले सभी मुद्रा-युग्म (Zero खाता), जिसमें क्रिप्टो, एनर्जी और इंडेक्स शामिल हैं।
- बिना सफ़िक्स वाले सभी मुद्रा युग्म (Pro खाता और Raw Spread), क्रिप्टो, एनर्जी और इंडेक्स।
स्लिपेज-फ़्री रेंज की टेबल
+इस सूची में हमारे सामान्य मुद्रा युग्म और उनकी संबंधित स्लिपेज-फ़्री रेंज शामिल हैं। स्प्रेड का वह मान लिया जाता है, जो ऑर्डर के निष्पादन के समय होता है
AUS200: 0 - (3x स्प्रेड)
BTCUSD: 0 - (3x स्प्रेड)
BTCUSDT: 0 - (3x स्प्रेड)
DE30: 0 - (3x स्प्रेड)
ETHUSD: 0 - (3x स्प्रेड)
ETHBTC: 0 - (3x स्प्रेड)
FR40: 0 - (3x स्प्रेड)
HK50: 0 - (3x स्प्रेड)
JP225: 0 - (3x स्प्रेड)
STOXX50: 0 - (3x स्प्रेड)
UK100: 0 - (3x स्प्रेड)
UKOIL: 0 - (3x स्प्रेड)
US30_x10: 0 - (3x स्प्रेड)
US30: 0 - (3x स्प्रेड)
US500_x100: 0 - (3x स्प्रेड)
US500: 0 - (3x स्प्रेड)
USOIL: 0 - (3x स्प्रेड)
USTEC_x100: 0 - (3x स्प्रेड)
USTEC: 0 - (3x स्प्रेड)
XAGUSD: 0 - (3x स्प्रेड)
XAUAUD: 0 - (0. 3x स्प्रेड)
XAUEUR: 0 - (0. 3x स्प्रेड)
XAUGBP: 0 - (0. 3x स्प्रेड)
XAUJPY: 0 - (0. 3x स्प्रेड)
XAUUSD: 0 - (3x स्प्रेड)
XAUUSD247: 0 - (3x स्प्रेड)
XCUUSD: 0 - (3x स्प्रेड)
XALUSD: 0 - (3x स्प्रेड)
XNIUSD: 0 - (3x स्प्रेड)
XPBUSD: 0 - (3x स्प्रेड)
XZNUSD: 0 - (3x स्प्रेड)
अगर आप सूची में शामिल न किए गए किसी सिंबल पर ट्रेडिंग कर रहे हैं, तो बाज़ार की परिस्थितियों और उस सिंबल के अनुसार स्लिपेज नियम अलग हो सकता है।
कमीशन-आधारित खातों (जैसे Raw और Zero खाते) में स्लिपेज-मुक्त रेंज की गणना करने के लिए स्प्रेड के साथ (लागू होने पर) प्रति समूह कमीशन को शामिल किया जाता है।
स्लिपेज के नियम का उदाहरण
+आप Pro खाते से XAUUSD के खरीद ऑर्डर पर स्टॉप लॉस (SL) 1965.636 पर सेट करते हैं। बाज़ार में एक गैप था या बहुत ज़्यादा अस्थिरता थी और आपके स्टॉप लॉस ऑर्डर के निष्पादन के दौरान कीमत 1965.626 थी, जो सेट किए गए 10 पिप से कम थी। इसलिए आपके पेंडिंग ऑर्डर (स्टॉप लॉस) का अनुरोधित मूल्य (1965.636), निष्पादन के समय के बाज़ार मूल्य (1965.626) से अलग है, जिससे स्लिपेज के साथ निष्पादन होना चाहिए।
हालाँकि, हमारे स्लिपेज नियम के अनुसार, अगर अंतर स्लिपेज-फ़्री रेंज के भीतर है, तो हम इसके बजाय आपके अनुरोधित मूल्य पर निष्पादन करते हैं; ऊपर की तालिका के अनुसार XAUUSD के लिए यह रेंज 0 से 3x स्प्रेड है।
अगर XAUUSD का मौजूदा स्प्रेड 20 पिप है, तो अधिकतम स्लिपेज-फ़्री रेंज सामान्यतः 60 पिप होगी (20 पिप × 3)। हालाँकि, स्लिपेज-फ़्री रेंज बदलती रहती है, इसलिए मान लें कि बाज़ार की परिस्थितियों के कारण अधिकतम रेंज घटकर 40 पिप हो गई है (20 पिप × 2)। आपके अनुरोधित मूल्य और बाज़ार मूल्य के बीच का अंतर सिर्फ़ 10 पिप है, जो लागू 40 पिप की स्लिपेज-फ़्री रेंज के भीतर है। इसलिए आपका स्टॉप लॉस बिना किसी स्लिपेज के आपके अनुरोधित मूल्य पर निष्पादित होगा।