ऋणात्मक शेष राशि की सुरक्षा यह सुनिश्चित करने में मदद करती है कि आप अपने ट्रेडिंग खाते में जमा की गई राशि से अधिक धन कभी न गँवाएँ। अगर किसी ऑर्डर में स्टॉप आउट होता है और इसकी वजह से ट्रेडिंग खाते का शेष ऋणात्मक हो जाता है, तो उसे 0 पर रीस्टोर कर दिया जाएगा।
आप बस ऑटोमैटिक रीसेट को शून्य पर जाने दें, जो आमतौर पर स्टॉप आउट के तुरंत बाद होता है और अब आप बिना किसी नुकसान के अपने ट्रेडिंग खाते को टॉप अप कर सकते हैं।
उदाहरण: अगर 100 USD की शेष राशि वाले किसी ट्रेडिंग खाते के ऑर्डर स्टॉप आउट के कारण 150 USD के नुकसान पर बंद हो जाते हैं, तो इस खाते में -50 USD की ऋणात्मक शेष राशि होगी। ऐसे में, ऋणात्मक शेष राशि की सुरक्षा खाते की शेष राशि को 0 USD पर रीसेट कर देती है, जिससे 50 USD का नुकसान नहीं होता।
अगर आप ऋणात्मक शेष वाले ट्रेडिंग खाते में पैसा जमा करते हैं, तो गँवाई गई शेष राशि की रिकवरी में मदद पाने के लिए, सहायता केंद्र में जाकर एक टिकट रेज़ करें।
हमारी पुरज़ोर सलाह है कि आप तब तक इंतज़ार करें, जब तक कि ऋणात्मक शेष राशि 0 पर रीसेट न हो जाए (इस प्रक्रिया को शून्य (नल) ऑपरेशन कहा जाता है), जिसे किसी भी ट्रेडिंग प्लेटफ़ॉर्म के इतिहास में डी-नल के रूप में सूचीबद्ध किया जाता है। शून्य ऑपरेशन सिर्फ़ तभी संभव है, जब ट्रेडिंग खाते पर सभी ऑर्डर स्टॉप आउट के ज़रिए बंद किए गए हों और ट्रेडिंग खाते का शेष ऋणात्मक हो; यह एक ऑटोमैटिक प्रक्रिया है, जिसे मैन्युअल रूप से सक्रिय नहीं किया जा सकता।
शून्य ऑपरेशन से ट्रेडिंग खाता बंद नहीं होता और इसे फ़ंड जमा करने के बाद फिर से इस्तेमाल किया जा सकता है।
अगर आपको शून्य ऑपरेशन पूरा होने से पहले ट्रेडिंग जारी रखनी है, तो शेष राशि के नुकसान का जोखिम उठाने के बजाय, ट्रेड करने के लिए नया ट्रेडिंग खाता बनाना सबसे अच्छा विकल्प है।
जब किसी ऐसे खाते में पैसा जमा किया जाता है, जिसकी इक्विटी तो ऋणात्मक हो, लेकिन शेष राशि धनात्मक (ऐसा खुले ऑर्डर के साथ हो सकता है) हो, तो ऋणात्मक इक्विटी को ऋणात्मक शेष राशि की सुरक्षा द्वारा कवर नहीं किया जाता और अंतर की राशि को जमा राशि से काट लिया जाता है।
उदाहरण: आपके पास 1,000 USD की शेष राशि है, जिसमें पूरी तरह से हेज किए गए खुले ट्रेड हैं।
- XAUUSD पर 1 समूह की खरीद और 1 समूह की बिक्री
- हेज किए गए इस ऑर्डर का शुद्ध परिणाम -1,050 USD है
- मौजूदा इक्विटी = -50 USD
आमतौर पर स्टॉप आउट तब होता है, जब इक्विटी शून्य से नीचे चली जाती है। हालाँकि, स्टॉप आउट की सुरक्षा सक्रिय होने पर, स्टॉप आउट में देरी की जा सकती है। इसकी वजह से, मौजूदा ऋणात्मक इक्विटी (-50 USD) के साथ एक धनात्मक शेष राशि (1,000 USD) प्राप्त होती है। अगर आप हेज किए गए इस ऑर्डर के खुले रहने के दौरान 100 USD की राशि जमा करते हैं, तो शून्य ऑपरेशन नहीं होगा, क्योंकि इसके शुरू होने से पहले सभी ऑर्डर स्टॉप आउट के ज़रिए बंद होने चाहिए। इसलिए, नई शेष राशि (1,100 USD) के परिणामस्वरूप 50 USD (1,100 USD - 1,050 USD = 50 USD) की मौजूदा इक्विटी मिलती है और 50 USD की शेष राशि का नुकसान होता है।