Exness Trade पर निकासी करने का तरीका यहाँ बताया गया है:
- खाते टैब में जाकर, निकासी पर टैप करें।
- कोई उपलब्ध भुगतान विधि चुनें।
- निकासी की जाने वाली राशि दर्ज करें और जारी रखें पर टैप करें।
- लेन-देन के सारांश की समीक्षा करें और फिर पुष्टि करें पर टैप करें।
- अपने व्यक्तिगत क्षेत्र के सुरक्षा प्रकार के ज़रिए आपको भेजी गई निकासी कार्रवाई को वेरिफ़ाई करें—चाहे ईमेल या SMS से मिला कोड हो, पुश नोटिफ़िकेशन हो या ऑथेंटिकेशन ऐप—और फिर कार्रवाई की पुष्टि करें।
- लेन-देन पूरा करने के लिए आपको भुगतान विधि की वेबसाइट पर रीडायरेक्ट कर दिया जाएगा।
- यह काम पूरा होने के बाद, आप लेन-देन का विवरण और स्थिति देख पाएँगे
अपने निकासी इतिहास को पाने के लिए ये करें:
- खाता कार्ड पर दिए गियर आइकन को चुनें।
- फ़ंडको चुनें।
- लेन-देन या इतिहासपर क्लिक करें।
अगर आपको अपने लेन-देन में सहायता की आवश्यकता है, तो अपने लेन-देन इतिहास, पर जाएँ, वह लेन-देन चुनें, जिसके लिए आपको सहायता चाहिए, और सहायता का अनुरोध करने के लिएसहायता पाएँ को चुनें। सहायता केंद्र का इस्तेमाल करने से जुड़ी गाइड यहाँ लिंक की गई है।
तत्काल लेन-देन सुनिश्चित हो, इसके लिए निकासी में भुगतान विधि प्राथमिकता नियमों का अनुपालन होना चाहिए।