डेविएशन एक मैनुअल सेटिंग है, जिसका इस्तेमाल ट्रेडिंग प्लेटफ़ॉर्म में रीकोट से बचने के लिए किया जाता है। यह सिस्टम को 'अनुमत स्लिपेज पैरामीटर सेट' के भीतर आपके ऑर्डर को निष्पादित करने की सुविधा देता है।
रीकोट सिर्फ़ तुरंत निष्पादन में होते हैं; और Pro खातों पर लागू होते हैं, जिसका मतलब है कि डेविएशन का इस्तेमाल सिर्फ़ तभी किया जा सकता है, जब तुरंत निष्पादन का इस्तेमाल करके इंस्ट्रूमेंट्स पर बाज़ार ऑर्डर दिए जाते हैं।
ध्यान दें:
- अगर कीमत में बदलाव डेविएशन की निर्धारित सीमा से अधिक है, तो भी रीकोट की स्थिति देखने को मिलेगी।
- तुरंत निष्पादन में पेंडिंग ऑर्डर के लिए, रीकोट की सूचना नहीं दी जाएगी। अगर अनुरोध किया गया मूल्य अब उपलब्ध नहीं है, तो ऑर्डर किसी भी उपलब्ध बाज़ार मूल्य पर निष्पादित किए जाऍंगे।
डेविएशन कैसे काम करता है?
कोई ट्रेडर तुरंत निष्पादन की सुविधा देने वाले Pro खाते में GBPUSD के लिए बिक्री ऑर्डर देना चाहता है। ट्रेड करने से पहले 3 पिप्स का डेविएशन सेट अप किया जाता है।
इन दो स्थितियों में से कोई एक हो सकता है;
- जब ट्रेडिंग प्लेटफ़ॉर्म में बेचें पर क्लिक किया जाता है, तब कीमतें 1.39903/1.39916 होती हैं और वे तेज़ी से बदलकर 1.39915/1.39922 हो जाती हैं।
दरअसल यह एक बिक्री ऑर्डर है, इसलिए बिड कीमत बदलकर 1.39903 से 1.39915 हो गई है। यह 1.2 पिप का बदलाव है, जो कि सेट की गई डेविएशन रेंज से कम है।
इस प्रकार, बिना कोई रीकोट दिखाए ऑर्डर 1.39915 के नए पिप मूल्य पर निष्पादित होगा। इसे नियंत्रित स्लिपेज भी कहा जाता है।
- जब ट्रेडिंग प्लेटफ़ॉर्म में 'बेचें' पर क्लिक किया जाता है, तो कीमतें 1.39903/1.39916 होती हैं। बाद में ये बढ़कर 1.39935/1.39953 हो जाती हैं।
दरअसल यह एक बिक्री ऑर्डर है, इसलिए हमें बिड कीमत में बदलाव करने पर विचार करना होगा, जो इस मामले में बदलकर 1.39903 से 1.39935 हो गई है, यह बदलाव 3.2 पिप का है - जो कि सेट की गई डेविएशन रेंज से अधिक है।
इसके बाद, प्लेटफ़ॉर्म कीमतों के नए सेट के साथ एक रीकोट प्रदर्शित करेगा।
महत्वपूर्ण:
- ऑर्डर्स को बंद करने पर भी रीकोट हो सकते हैं, इसलिए निर्धारित डेविएशन खोलने और बंद करने, दोनों तरीकों से काम करेगा।
- डेविएशन सिर्फ़ किसी ट्रेडर द्वारा मैन्युअल रूप से बंद किए गए ऑर्डर पर लागू किया जाएगा। अगर कोई ऑर्डर स्टॉप लॉस या टेक प्रॉफिट की वजह से बंद हो जाता है, तो डेविएशन लागू नहीं किया जाएगा।
डेविएशन कैसे सेट अप करें
MT4 और MT5, Exness Trade और Exness Terminal के मोबाइल और डेस्कटॉप, दोनों वर्जन पर ट्रेडिंग करते समय ट्रेडिंग विंडो में डेविएशन को सेट किया जा सकता है। इसका तरीका यहाँ बताया गया है:
MT4/MT5 डेस्कटॉप टर्मिनल पर:
- मार्केट वॉच सेक्शन में, ट्रेड विंडो देखने के लिए अपने पसंदीदा इंस्ट्रूमेंट पर डबल-क्लिक करें।
- डेविएशन के अंतर्गत, पिप में अपनी वाँछित डेविएशन रेंज दर्ज करें।
MT4/MT5 मोबाइल टर्मिनल पर:
-
कोट टैब में किसी भी इंस्ट्रूमेंट को दबाएँ और रोककर रखें, फिर ट्रेड पर टैप करें।
- Android डिवाइस के लिए, कोट > नया ऑर्डर पर टैप करें।
- इसके बाद, विचलन के अंतर्गत पिप में अपनी वाँछित विचलन रेंज सेट करें।
Exness Trade पर:
- ऑर्डर खोलते समय, ऑर्डर सेटिंग्स पर क्लिक करें।
- डेविएशन के अंतर्गत, पिप में अपनी वाँछित डेविएशन रेंज दर्ज करें।
- पुष्टि करें को दबाएँ।
Exness Terminal पर:
- ऑर्डर खोलते समय, डेविएशन को टॉगल करें।
- पिप में अपनी पसंदीदा डेविएशन रेंज दर्ज करें।
- पुष्टि करें पर क्लिक करें।
ध्यान दें: वन-क्लिक ट्रेडिंग मोड के साथ, आप अब भी सबसे पहले डेविएशन को टॉगल करके ऑर्डर फॉर्म में डेविएशन को सेट कर पाएँगे।