Exness ट्रेडिंग की दुनिया में विविध अवसर मुहैया कराता है। एक अग्रणी मल्टी-एसेट ब्रोकर के रूप में, Exness बाज़ार की भावना और रुझान को आकार देने के लिए ऑर्डर के लिए तरलता प्रदान करता है। विभिन्न प्रकार के ट्रेडिंग उपकरण के साथ आप अपने ट्रेडिंग पोर्टफोलियो और अनुभव में विविधता ला सकते हैं। चाहे आप एक ट्रेडर, निवेशक, रणनीति प्रदाता, या पोर्टफ़ोलियो प्रबंधक बनने का विकल्प चुनें, यहाँ आपके लिए असीमित विकल्प उपलब्ध हैं।
आइए मौजूदा समय में उपलब्ध Exness की कुछ सेवाओं पर नज़र डालें।
CFD ट्रेडिंग
अंतर के लिए अनुबंध को आमतौर पर CFD के रूप में जाना जाता है, इसे Exness में 200 से ज़्यादा इंस्ट्रूमेंट्स पर ऑफ़र किया जाता है। इसमें फ़ॉरेक्स मुद्रा-युग्म, कमोडिटी, क्रिप्टोकरेंसी, स्टॉक और इंडेक्स शामिल हैं। CFDs का कारोबार Exness ट्रेड और Exness टर्मिनल और अन्य उपलब्ध ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म पर किया जा सकता है।
CFD ट्रेडिंग आपको वास्तविक एसेट के मालिक होने की आवश्यकता के बिना, एसेट मूल्य में उतार-चढ़ाव पर पूंजी लगाने की अनुमति देता है, क्योंकि ट्रेडर, मुख्य रूप से, प्रवेश से निकासी तक मूल्य में आने वाले बदलाव पर ध्यान केंद्रित करते हैं। इससे CFD ट्रेडिंग पूरी तरह से संबंधित इंस्ट्रुमेंट की कीमत से संबंध रखती है, न कि इसके अंतर्निहित मूल्य से।
अंतर के लिए अनुबंध (CFD) trading के बारे में ज़्यादा जानें।
सोशल ट्रेडिंग
क्या आप अनुभवी ट्रेडर्स से ट्रेडिंग का हुनर सीखते हुए ट्रेडिंग को एक्सप्लोर करना चाहते हैं? सोशल ट्रेडिंग दूसरे ट्रेडर्स द्वारा बनाई गई रणनीतियों को कॉपी करने का एक आसान तरीका मुहैया कराता है। एक निवेशक के रूप में, सोशल ट्रेडिंग आपको ट्रेड्स को कॉपी करने के लिए अनुभवी ट्रेडर्स (जिन्हें रणनीति प्रदाता के रूप में जाना जाता है) को ब्राउज़ करने और चुनने की सुविधा देती है। आप हमेशा किसी ट्रेडर के ट्रेडिंग प्रदर्शन को ट्रैक कर सकते हैं और अपने निवेश पर नियंत्रण रख सकते हैं।
एक अनुभवी व्यापारी के रूप में, जब आप रणनीति प्रदाता के रूप में साइन अप करते हैं तो आप ज़्याद कमाई कर सकते हैं। एक रणनीति आपके प्रदर्शन को दर्शाती है, साथ ही रिटर्न और जोखिम को मापती है। जब किसी रणनीति प्रदाता की रणनीति लाभ कमाती है, तो वह अपने ट्रेड के लिए पैसा कमाता है और साथ हीट्रेडिंग अवधिके अंत में निवेशकों द्वारा भुगतान किया गया कमीशन भी हासिल करता है।
सोशल ट्रेडिंग के बारे में और पढ़ें।
पोर्टफ़ोलियो प्रबंधन समाधान
Exness पोर्टफ़ोलियो प्रबंधन समाधान, पोर्टफ़ोलियो प्रबंधन व्यवसाय समाधानों का एक सुइट है जिसे पोर्टफ़ोलियो प्रबंधकों और उनके निवेशकों, दोनों के काम करने के लिए बनाया गया है।
पोर्टफ़ोलियो प्रबंधन में, निवेशकों का पैसा पोर्टफ़ोलियो प्रबंधक (PM) द्वारा बनाए गए एक फ़ंड खाते में जमा किया जाता है। फिर PM इस खाते से निवेश की गई पूँजी का इस्तेमाल करके ट्रेड करता है। हर निवेश को निवेश इक्विटी शेयर के आधार पर ऑर्डर आवंटित किए जाते हैं।
आपको निम्नलिखित चीज़ों की सुविधा मिलेगी:
- शानदार ट्रेडिंग परिस्थितियाँ।
- त्वरित आहरण*
- विस्तृत प्रदर्शन मैट्रिक्स
*"तत्काल" शब्द यह संकेत देता है कि लेन-देन वित्तीय विभाग के विशेषज्ञों द्वारा मैन्युअली संसाधित किए बगैर कुछ सेकंड में पूरा किया जाएगा।
पोर्टफ़ोलियो प्रबंधन के बारे में और पढ़ें।
Exness भागीदारी कार्यक्रम
Exness का भागीदारी प्रोग्राम, ग्राहकों को Exness से जोड़कर कमाई करने का एक स्थिर तरीका है। एक भागीदार के तौर पर, आप और आपके रेफ़र किए गए ग्रहाक हमारी अग्रणी सेवाओं, सुविधाओं और फ़ायदों का आनंद उठा सकते हैं, जिसमें ये शामिल हैं:
- प्रमुख ब्रोकर (IB) और डिजिटल एफ़िलिएट भागीदारी प्रोग्राम में भाग लेने का अवसर।
- जैसे-जैसे आप भागेदारी के स्तर पर आगे बढ़ते हैं, सामान्य भागीदार से लेकर IB या क्षेत्रीय प्रतिनिधि तक, आपको उच्च कमीशन मिलता है।
- तेज़ी से ऑर्डर का निष्पादन।
- ज़ीरो कमीशन वाली विस्तृत प्रकार की भुगतान प्रणालियाँ।
- भागीदार पुरस्कार को तुरंत वापस लेने की क्षमता।
- बिना किसी अतिरिक्त कमीशन के टाइट स्प्रेड वाले खाते।
- कई भाषाओं में 24/7 ग्राहक सहायता।
Exness के भागीदारी प्रोग्राम के बारे में और पढ़ें।