Exness फ़ाइनेंशियल कमीशन (FC) का सदस्य है, जो फ़ॉरेक्स बाज़ार के लिए वित्तीय सेवा से जुड़ी इंडस्ट्री के विवादों के समाधान के लिए काम करने वाला एक अंतरराष्ट्रीय संगठन है।
FC की स्थापना शिकायतों की निष्पक्ष समीक्षा और समाधान के लिए, तीसरे पक्ष की एक तटस्थ कमेटी के रूप में की गई थी। इसका मकसद इंडस्ट्री के नियामकों और कानूनी प्रणाली के मुकाबले ज़्यादा सरल और तत्काल समाधान उपलब्ध कराना है।
कमीशन यह सुनिश्चित करता है कि ट्रेडर्स और ब्रोकर्स के विवाद का तत्काल, कुशल, निष्पक्ष और प्रामाणिक तरीके से समाधान हो। साथ ही, यह भी सुनिश्चित करता है कि सभी पक्षों को उनकी चिंताओं का निष्पक्ष और विस्तृत जवाब मिले। यह क्षतिपूर्ति फ़ंड का इस्तेमाल करके ट्रेडर्स को अतिरिक्त सुरक्षा भी प्रदान करता है।
आपको बता दें कि FC एक स्वतंत्र बाह्य विवाद समाधान (EDR) संगठन है।
यह कैसे काम करता है?
+
क्षतिपूर्ति फ़ंड सदस्यों के ग्राहकों के लिए एक बीमा पॉलिसी के रूप में काम करता है। यह फ़ंड एक अलग बैंक खाते में रखा जाता है और इसका इस्तेमाल सिर्फ़ तब किया जाता है, जब कोई सदस्य FC के निर्णय का पालन करने से इनकार कर देता है।
क्षतिपूर्ति फ़ंड का वित्तपोषण कैसे किया जाता है?
+
क्षतिपूर्ति फ़ंड का वित्तपोषण FC के द्वारा किया जाता है और इसके लिए, सदस्यों से हर महीने मिलने वाली फ़ीस का 10% हिस्सा इस्तेमाल किया जाता है।
इसके ज़रिए किसे कवर किया जाता है?
+
इस फ़ंड का इस्तेमाल सिर्फ़ FC की ओर से जारी होने वाले निर्णयों के तहत क्षतिपूर्ति देने के लिए ही किया जाएगा। अगर कोई ट्रेडर अपनी मर्ज़ी से ट्रेड करता है और नुकसान उठाता है, तो यह फ़ंड उसकी भरपाई नहीं करेगा। अगर ब्रोकर दिवालिया हो जाए, तो यह फ़ंड उसके सभी ग्राहकों के लिए भी उत्तरदायी नहीं होगा।
अधिकतम कवेरज कितना है?
+
अगर FC किसी मामले में फै़सला देता है, तो क्षतिपूर्ति फ़ंड से किसी ग्राहक को ज़्यादा से ज़्यादा 20,000 यूरो दिए जाएँगे। ज़्यादा जानकारी के लिए, कृपया FC की वेबसाइट और हमारे ग्राहक अनुबंध पेज पर जाएँ।