ग्राहकसेशेल्स में लागू नियामक आवश्यकताओं के आधार पर ग्राहकों को रिटेल ग्राहक या पेशेवर ग्राहक के रूप में वर्गीकृत किया जाता है।
यह ग्राहक वर्गीकरण सिर्फ़ हमारी सेशेल्स इकाई (Exness (SC) Limited) के साथ पंजीकृत ग्राहकों पर लागू होता है।
रिटेल ग्राहक
रिटेल ग्राहक वे होते हैं, जो पेशेवर ग्राहक के रूप में वर्गीकृत होने के मानदंडों को पूरा नहीं करते हैं। यह सभी ग्राहकों के लिए डिफ़ॉल्ट वर्गीकरण है, जब तक कि अलग से सूचना न दी जाए या ग्राहक अलग से अनुरोध न करे और कंपनी द्वारा आकलन सफलतापूर्वक पूरा कर लिया जाए तथा वे वास्तव में मानदंडों को पूरा करते हों।
पेशेवर ग्राहक
पेशेवर ग्राहक वे होते हैं, जो नियामकीय आवश्यकताओं के अनुसार तय मानदंडों को पूरा करते हैं।
पेशेवर ग्राहकों के लिए योग्यता मानदंड
नीचे दिए गए इन लोगों को पेशेवर ग्राहक माना जाएगा —
(a) कोई ऐसी इकाई, जिसे वित्तीय बाज़ारों में काम करने के लिए संबंधित निकाय द्वारा इस रूप में अधिकृत या विनियमित किया जाना ज़रूरी हो:
(i) क्रेडिट संस्थान;
(ii) निवेश फ़र्म;
(iii) कोई अन्य अधिकृत या विनियमित वित्तीय संस्थान;
(iv) बीमा कंपनी;
(v) सामूहिक निवेश योजना और ऐसी योजना की प्रबंधन कंपनी;
(vi) पेंशन फ़ंड और ऐसे फ़ंड की प्रबंधन कंपनी;
(vii) कमोडिटी और कमोडिटी डेरिवेटिव्स के डीलर;
(viii) स्थानीय कंपनी;
(ix) अन्य संस्थागत निवेशक;
(b) ऐसी इकाई, जो इनमें से कम से कम दो शर्तें पूरी करती हो:
(i) इसकी बैलेंस शीट का कुल योग कम से कम 20 मिलियन USD या किसी अन्य मुद्रा में इसके समकक्ष हो; या
(ii) इसका शुद्ध टर्नओवर कम से कम 40 मिलियन USD या किसी अन्य मुद्रा में इसके समकक्ष हो; या
(iii) इसके खुद के फ़ंड कम से कम 2 मिलियन USD या किसी अन्य मुद्रा में इसके समकक्ष हों।
(c) सरकारें, जिनमें सार्वजनिक वित्त और ऋण का प्रबंधन करने वाले सार्वजनिक निकाय तथा लाइसेंस प्राप्त वित्तीय संस्थान शामिल हैं;
(d) अन्य संस्थागत निवेशक, जिनकी मुख्य गतिविधि वित्तीय साधनों में निवेश करना है, जिनमें परिसंपत्तियों के प्रतिभूतिकरण या अन्य फ़ाइनेंसिग लेन-देन के लिए समर्पित संस्थाएँ भी शामिल हैं; और
(e) वे लोग, जिन्हें पेशेवर ग्राहक के रूप में सिर्फ़ तभी वर्गीकृत किया जा सकता है, जब वे इसके अनुसार तय निवल परिसंपत्तियों और विशेषज्ञता संबंधी आवश्यकताओं को पूरा करते हों।
ऊपर दिए गए पैराग्राफ़ (e) में बताए गए वर्गीकरण के उद्देश्य से, कंपनी किसी व्यक्ति का आकलन करेगी और आकलन के बाद, अगर कंपनी इस बात से संतुष्ट हो कि उस व्यक्ति की निवल परिसंपत्तियों का मूल्य कम से कम 1 मिलियन USD है, तो उसे पेशेवर ग्राहक के रूप में वर्गीकृत करेगी।
किसी व्यक्ति की निवल परिसंपत्तियों की गणना करते समय कंपनी, ये बातें देखेगी—
- उस मकान की कीमत को बाहर रखेगी, जिसमें वह व्यक्ति निवास करता है;
- उस व्यक्ति के स्वामित्व वाली फिएट मुद्रा का किसी भी रूप में मूल्य बाहर रखेगी; और
- कानूनी स्वामित्व, लाभकारी स्वामित्व या कानूनी और लाभकारी दोनों स्वामित्व के माध्यम से, उस व्यक्ति द्वारा प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से धारित अन्य किसी भी परिसंपत्ति को शामिल कर सकती है;
ऊपर बताई गई बातों के हिसाब से किए गए असेसमेंट के लिए, कंपनी को (जहाँ लागू हो) नीचे दी गई बातों पर ध्यान देना होगा-
(a) संबंधित वित्तीय बाज़ोरों, वित्तीय उत्पादों या व्यवस्थाओं के प्रकारों और उनमें निहित जोखिमों के संबंध में—चाहे सामान्य रूप से हो या किसी प्रस्तावित लेन-देन के संबंध में—उस व्यक्ति का ज्ञान और समझ;
(b) वह समयावधि जिसके दौरान व्यक्ति ने संबंधित वित्तीय बाज़ारों में हिस्सा लिया है, लेन-देन की आवृत्ति, और वह सीमा जिस तक व्यक्ति ने पेशेवर वित्तीय सलाह पर भरोसा किया है;
(c) संबंधित वित्तीय बाज़ारों में व्यक्ति द्वारा या व्यक्ति की ओर से, किए गए लेन-देन का आकार और प्रकृति;
(d) वित्तीय बाज़ारों से संबंधित व्यक्ति की प्रासंगिक योग्यताएँ;
(e) व्यक्ति के मौजूदा वित्तीय निवेश पोर्टफ़ोलियो का गठन और आकार;
(f) क्रेडिट या बीमा लेन-देन के मामले में, ऐसे लेन-देन से जुड़े जोखिमों को समझने के लिए, समान लेन-देन के संबंध में प्रासंगिक अनुभव; और
(g) कोई भी अन्य विषय, जिसे कंपनी प्रासंगिक मानती है।
अगर कंपनी को यह पता चलता है कि कोई पेशेवर ग्राहक अब ऊपर बताए गए नियमों की शर्तों को पूरा नहीं करता है और अब वह उस कैटेगरी में नहीं आता है, तो कंपनी जल्द से जल्द उस पेशेवर ग्राहक को इस बात की जानकारी देगी और साथ ही उन उपायों के बारे में भी बताएगी जो ग्राहक को इन शर्तों का पालन करने में मदद कर सकते हैं।
वर्गीकरण में बदलाव के अनुरोध ग्राहक सहायता टीम से किए जाने चाहिए।
यह लेख उन ग्राहकों पर लागू होगा, जो ग्राहक अनुबंध के अधीन हैं। यह सिर्फ़ सामान्य जानकारी देने के मकसद से मुहैया कराया गया है और लागू ग्राहक अनुबंध में कोई संशोधन नहीं करता तथा न ही उसकी जगह लेता है, जो हमारे साथ आपके संबंधों को कंट्रोल करता है।