इस बात की पुरज़ोर सलाह दी जाती है कि आप अपना पासवर्ड नियमित रूप से बदलते रहें और पहली बार Exness VPS का एक्सेस पाने के बाद ऐसा करना ज़रूरी है।
पासवर्ड सेट करने के लिए यह तरीका अपनाएँ
+- अपने व्यक्तिगत क्षेत्र में लॉगिन करें।
- बायीं तरफ़ के मेनू में सेटिंग्स पर क्लिक करें।
- वर्चुअल प्राइवेट सर्वर टैब खोलें।
- वर्चुअल प्राइवेट सर्वर हेडर के आगे, पुष्टि करें कि आपका Exness VPS ऑनलाइन है।
- लॉगिन करें पर क्लिक करें।
- एक पॉप-अप से आपके Exness VPS क्रेडेंशियल्स (VPS पता, VPS लॉगिन और VPS पासवर्ड) प्रदर्शित होंगे।
- अगर आपने अपने VPS पासवर्ड का खुलासा पहले ही कर दिया है, तो इसे दोबारा नहीं दिखाया जाएगा; अगर आप अपना पासवर्ड भूल गए हैं, तो इस लिंक पर जाएँ।
- अपने डिवाइस के प्रकार (iOS या Windows) के आधार पर VPS से कनेक्ट करने के लिए, इन चरणों का पालन करें। अगले चरण के लिए आपको वर्चुअल मशीन में लॉग इन करना होगा।
- वर्चुअल कंप्यूटर में लॉगिन करने के बाद, स्टार्ट (Windows आइकन) मेन्यू पर और फिर उपयोगकर्ता अवतार पर क्लिक करें, फिर इसके बाद खाता सेटिंग्स बदलें चुनें।
- बाईं ओर दिए गए मेन्यू से साइन-इन के विकल्प पर क्लिक करें, फिर पासवर्ड हेडर के तहत बदलें पर क्लिक करें।
- मौजूदा पासवर्ड दर्ज करें, फिर आगे पर क्लिक करें।
- अब अपना नया पासवर्ड दो बार दर्ज करें और इसे याद रखने में मदद पाने के लिए एक वैकल्पिक संकेत बनाएँ। नए पासवर्ड की पुष्टि करने के लिए आगे पर क्लिक करें।
आपका VPS पासवर्ड अब सेट हो गया है।
Exness VPS के बारे में ज़्यादा मदद पाने के लिए, हमारी समस्या निवारण गाइड आज़माएँ।
अपना VPS पासवर्ड रीसेट करने के लिए
+- अपने व्यक्तिगत क्षेत्र में लॉगिन करें।
- बाईं तरफ़ के मेन्यू में सेटिंग्स पर क्लिक करें।
- वर्चुअल प्राइवेट सर्वर टैब खोलें।
- 3-बिंदु वाले आइकन (यह रीबूट बटन के आगे होता है) पर क्लिक करें, फिर पासवर्ड रीसेट करें को चुनें।
- इस बात की पुष्टि करें कि आप अपना पासवर्ड रीसेट करना चाहते हैं।
- अब आपका VPS पासवर्ड रीसेट हो जाएगा।
हमारी पुरज़ोर सलाह है कि आप पासवर्ड रीसेट करने के बाद नया पासवर्ड सेट करें, क्योंकि रीसेट किया गया पासवर्ड रैंडमली जनरेट होता है और याद रखना कठिन होता है।