आपके Exness VPS की बेहतर सुरक्षा के लिए, निम्नलिखित सुझाव दिए जाते हैं:
- डिफ़ॉल्ट रूप से असाइन किए गए Exness VPS पासवर्ड को जल्द से जल्द बदलें ।
- अपने Exness VPS लॉगिन विवरण को गुप्त रखें।
- VPS सेवा का उपयोग करते समय सिर्फ़ अपने व्यक्तिगत ट्रेडिंग खातों का उपयोग करें।
अपने VPS लॉगिन विवरण को दूसरों के साथ शेयर करने से आपके खाते की सुरक्षा का जोखिम बढ़ सकता है और Exness VPS की इस्तेमाल की शर्तों का उल्लंघन हो सकता है, जिसकी वजह से आपकी VPS सेवा खत्म हो सकती है।
मैं अपना Exness VPS लॉगिन विवरण कैसे पा सकता हूँ?
- अपने व्यक्तिगत क्षेत्र में लॉगिन करें।
- बाईं तरफ़ के मेन्यू में सेटिंग्स पर क्लिक करें।
- वर्चुअल प्राइवेट सर्वर टैब खोलें।
- वर्चुअल प्राइवेट सर्वर हेडर के आगे, पुष्टि करें कि आपका Exness VPS ऑनलाइन है।
- लॉगिन करें पर क्लिक करें।
- एक पॉप-अप से आपके Exness VPS क्रेडेंशियल्स (VPS पता, VPS लॉगिन और VPS पासवर्ड) प्रदर्शित होंगे।
हमारे पास कभी भी आपके VPS या ट्रेडिंग खाते के पासवर्ड का एक्सेस नहीं होता।