आप अपना पंजीकृत पता कैसे बदलते हैं, यह इस बात पर निर्भर करता है कि आपका Exness खाता पूरी तरह से वेरिफ़ाई किया गया है या नहीं।
वेरिफ़ाई किए गए Exness खातों के लिए, आपका पंजीकृत पता खाता वेरिफ़िकेशन के दौरान आपके द्वारा मुहैया कराए गए पते के प्रमाण (POA) के दस्तावेज़ पर प्रदर्शित होता है। इसे बदलने के लिए अपने व्यक्तिगत क्षेत्र (PA) में लॉग इन करें और सहायता केंद्र में एक टिकट बनाएँ।
इस दौरान आपके द्वारा दी गई जानकारी में नीचे दी गई ये चीज़ें शामिल होनी चाहिए:
- ट्रेडिंग खाता संख्या
- सुरक्षा से जुड़े सवाल और उनके जवाब
- समर्थन पिन (सहायता टीम द्वारा उपलब्ध कराया गया)
- पता बदलने का कारण
- आपके निवास का सही या नया पता
- पते का नया या अपटडेट किया गया प्रमाण (POA)
पते में बदलाव के कारण व्यक्तिगत क्षेत्र में अपडेट किए गए पते के स्थान पर पिछला पता प्रदर्शित हो सकता है। हालाँकि, अपडेट किया गया पता हमारे डाटाबेस में प्रदर्शित होता है।
वेरिफ़ाई नहीं किए गए Exness खातों के लिए, खाता पंजीकरण के दौरान पते के प्रमाण (POA) का दस्तावेज़ अपलोड करें, जो आपके पंजीकृत पते को उस दस्तावेज़ में दिखाए गए पते पर सेट कर देगा।
- अगर आप किसी दूसरे देश में रहने लगे हैं, तो हमारा सुझाव है कि अपने नए स्थानीय फ़ोन नंबर का उपयोग करके एक नया व्यक्तिगत क्षेत्र रजिस्टर करें और अपने नए पते के प्रमाण (POA) का दस्तावेज़ सबमिट करें। कृपया ध्यान दें कि उपलब्ध भुगतान विधियाँ क्षेत्र के हिसाब से अलग-अलग होती हैं।
- एक ही व्यक्तिगत क्षेत्र के भीतर, पंजीकृत कराए गए एक देश के पते को किसी दूसरे देश के पते से नहीं बदला जा सकता।
- किसी दूसरे देश से Exness खाता पंजीकृत करते समय, कृपया सुनिश्चित करें कि वह ऐसा देश न हो, जहाँ Exness की सेवाएँ उपलब्ध न हों।