अगर आप अस्थायी रूप से उस देश से बाहर यात्रा कर रहे हैं, जहाँ आप पंजीकृत हैं, तब भी आप अपने ट्रेडिंग खाते का उपयोग कर सकेंगे, जब तक कि आपका सक्रिय सुरक्षा प्रकार जमा और निकासी के कामों को मान्य करने के लिए एक्सेसेबल हो।
आपका मौजूदा पते का प्रमाण आपके स्थायी पते के देश से मेल खाना चाहिए।
अगर आप स्थायी रूप से किसी दूसरे देश में चले जाते हैं, तो आपको उस देश से नया Exness अकाउंट पंजीकृत करना होगा और इस नए Exness अकाउंट को पूरी तरह से वेरिफ़ाई करने के लिए उस देश के लिए मान्य पते के प्रमाण (POA) के दस्तावेज़ जमा करने होंगे। ऐसा न करने पर Exness ग्राहक अनुबंध (जो आपके व्यक्तिगत क्षेत्र में नीचे की तरफ उपलब्ध है) का उल्लंघन हो सकता है।
अगर आप किसी ऐसे देश में बसने जा रहे हैं, जहाँ Exness की सेवाएँ उपलब्ध नहीं हैं, तो आप ट्रेड नहीं कर पाएँगे।