आप अपने पंजीकृत नाम को मैन्युअल रूप से बदल नहीं सकते, लेकिन कुछ खास परिस्थितियों में मदद पाने के लिए आप हमसे संपर्क कर सकते हैं।
रजिस्टर करने वाले नए ग्राहकों के लिए, हम वेरिफ़िकेशन के दौरान सबमिट किए गए पहचान दस्तावेज़ के आधार पर नाम को ऑटोमैटिकली अपडेट कर देंगे।
आइए, नाम बदलने से जुड़ी तीन स्थितियों पर गौर करें:
वर्तनी से जुड़ी गड़बड़ियाँ
अपने नाम में छोटे-मोटे सुधार (3 अक्षरों तक) करने के लिए, आप सहायता केंद्र के ज़रिए कोई टिकट रेज़ कर सकते हैं। हम आपके द्वारा किए गए बदलावों को प्रोसेस करने से पहले, आपके सहायता पिन या सुरक्षा से जुड़े सवालों के माध्यम से आपको वेरिफ़ाई करेंगे।
बीच का नाम गायब है
अगर आपने अपना खाता रजिस्टर करते समय बीच का नाम नहीं डाला है, तो उसे जोड़ने का अनुरोध किया जा सकता है। हालाँकि, अगर किसी व्यक्ति के नाम में “बीच का नाम” नहीं लिखा है, तो सिर्फ इसी वजह से भुगतान को रोका या अस्वीकार नहीं किया जाएगा।
अगर आप फिर भी अपना बीच का नाम जोड़ना चाहते हैं, तो आप सहायता केंद्र के ज़रिए कोई टिकट रेज़ कर सकते हैं। हम आपके द्वारा किए गए बदलावों को प्रोसेस करने से पहले, आपके सहायता पिन या सुरक्षा से जुड़े सवालों के माध्यम से आपको वेरिफ़ाई करेंगे।
कानूनी नाम में बदलाव
अगर आपका नाम किसी कानूनी बजह से बदला गया है, तो उसे हमारे सिस्टम में अपडेट करवाने के लिए हमसे संपर्क करना उचित है। इसके लिए, सहायता केंद्र के ज़रिए कोई टिकट रेज़ करें और ये दस्तावेज़ तैयार रखें:
- आपका पूरा कानूनी नाम
- बदलावों की पुष्टि करने वाला कानूनी दस्तावेज़ (जैसे, नाम बदलने का प्रमाणपत्र या विवाह प्रमाणपत्र)
- आपसे अपने खाते से जुड़े कुछ सुरक्षा सवालों के जवाब देने के लिए कहा जा सकता है
- समर्थन पिन (सहायता टीम द्वारा उपलब्ध कराया गया)
- नाम बदलने का कारण
- नया या अपडेट किया हुआ पहचान प्रमाण दस्तावेज़
आपका पंजीकृत नाम पहचान प्रमाण दस्तावेज़ पर दर्शाए गए कानूनी नाम से मेल खाने के लिए अपडेट किया जाएगा।
ऐसा कोई भी Exness खाता, जो आपके पूरे कानूनी नाम से पंजीकृत नहीं है, उससे ट्रेडिंग करना प्रतिबंधित है। किसी अन्य व्यक्ति की ओर से किसी उपनाम के साथ Exness खाता पंजीकृत करने की सख्त मनाही है।