आपके द्वारा चुनी गई भुगतान विधि में निकासी के न दिखने के कई कारण हो सकते हैं। निकासी के न दिखने के कारणों की जानकारी पाने के लिए यहाँ कुछ तरीके दिए गए हैं:
अपने लेन-देन के इतिहास की जाँच करना
- अपने व्यक्तिगत क्षेत्र (PA) में लॉगिन करें।
- लेन-देन का इतिहास पर जाएँ।
- लेन-देन के इतिहास को सिर्फ़ निकासी के रूप में फ़िल्टर करें।
- निकासी करने से जुड़े लेन-देन का पता लगाएँ और उस पर क्लिक करें।
- दिखाए गए निकासी के विवरण से आपको पता चल सकता है कि आपकी निकासी कैसे प्रोसेस की जा रही है।
- अगर आपको आगे और मदद की ज़रूरत है, तो सहायता पाने का अनुरोध करने के लिए सहायता पाएँ पर क्लिक करें।
प्रोसेसिंग का अनुमानित समय देखें
चुनी गई भुगतान विधि के आधार पर प्रोसेसिंग का समय अलग-अलग हो सकता है। आपके व्यक्तिगत क्षेत्र में दिखाया गया प्रोसेसिंग का समय औसत के साथ-साथ अपेक्षित अधिकतम प्रोसेसिंग समय भी दर्शाता है। हालाँकि, ज़्दादातर निकासी औसत समय के भीतर पूरी हो जाती हैं, कुछ के पूरा होने में, दिखाया गया प्रोसेसिंग का अधिकतम समय तक लग सकता है।
अगर प्रोसेसिंग का अधिकतम समय बीत चुका है और आपकी निकासी अब भी दिखाई नहीं दे रही है, तो आगे सहायता पाने के लिए लेन-देन का इतिहास से एक सहायता अनुरोध दर्ज करें।