सफल जमा या निकासी से जुड़ा लेन-देन करने के लिए इस्तेमाल की गई भुगतान विधि भविष्य में इस्तेमाल के लिए आपके व्यक्तिगत क्षेत्र (PA) में सेव की जाती है।
सेव की गई विधियाँ देखने के लिए
- अपने व्यक्तिगत क्षेत्र में लॉगिन करें।
- जमा या निकासी टैब पर क्लिक करें
- सेव की गई विधियाँ पेज के शीर्ष पर मेरी सेव की गई विधियाँ के रूप में दिखाई जाती हैं।
- सेव की गई विधियाँ सिर्फ़ सफल जमा या निकासी के बाद ही दिखाई देती हैं।
- भुगतान विधि को सेव की गई विधियों के सेक्शन में एक बार जोड़ने के बाद, उसे बदला या हटाया नहीं जा सकता
सेव की गई विधियाँ देखने के लिए
लेन-देन की स्क्रीन खोलने के लिए जमा और निकासी टैब के सबसे ऊपर सेव की गई कोई विधि चुनें और फिर जारी रखें।
आपकी सुविधा के लिए कुछ फ़ील्ड पहले से भरे मिल सकते हैं।
सामान्य सवाल
क्या मैं सेव की गई भुगतान विधि को मिटा सकता/सकती हूँ?
फिलहाल, सेव की गई भुगतान विधियाँ मिटाई नहीं जा सकतीं। सिर्फ़ वे बैंक कार्ड, जिनकी वैधता समाप्त हो चुकी है, उन्हें ही हटाया जा सकता है।
क्या मैं सेव की गई भुगतान विधि बदल सकता/सकती हूँ?
नहीं, आप सेव की गई भुगतान विधि नहीं बदल सकते। आप पसंदीदा भुगतान विधि के ज़रिए राशि जमा करके या उसकी निकासी करके, एक नई सेव की गई भुगतान विधि जोड़ सकते हैं।
क्या मैं एक्सपायर हो चुके बैंक कार्ड को मिटा सकता/सकती हूँ?
हाँ, अगर बैंक कार्ड की वैधता एक्सपायर हो चुकी है, तो सेव की गई भुगतान विधियों से उस बैंक कार्ड को मिटाने का विकल्प उपलब्ध होगा।