हमारी मानक वेरिफ़िकेशन प्रक्रिया के हिस्से के रूप में, हम आपसे पूछ सकते हैं कि क्या आप राजनैतिक रूप से एक्सपोज़्ड व्यक्ति (PEP) हैं। इसका क्या मतलब है और यह आप पर क्या असर डालता है?
राजनैतिक तौर पर एक्सपोज़्ड व्यक्ति (PEP) का मतलब है:
A. वह व्यक्ति, जिसे किसी देश या अंतरराष्ट्रीय संगठन (चाहे वह विदेशी हो या देसी) के तहत, किसी प्रमुख सार्वजनिक पद का दायित्व सौंपा गया है या पहले ही सौंपा जा चुका हो। इसके उदाहरणों में नीचे दिए गए ये लोग शामिल हैं:
- देश / सरकार के प्रमुख: किसी देश का सर्वोच्च जन प्रतिनिधि, औपचारिक मुखिया या सरकार का मुखिया जैसे राष्ट्रपति, चांसलर, प्रीमियर, प्रधानमंत्री, राजा।
- शासन करने वाले परिवारों के सदस्य: वे लोग, जो किसी ऐसे शाही परिवार से संबंधित हैं, जो किसी राज्य या क्षेत्र के मामलों को नियंत्रित करता हैं या उनसे जुड़े फ़ैसलों पर महत्वपूर्ण असर डालता है। इसमें राजा, रानी, राजकुमार और राजकुमारी जैसे पद शामिल हैं। साथ ही, ऐसे अन्य वंशानुगत सदस्य भी इसमें शामिल हैं, जो अपने अधिकार-क्षेत्र के तहत राजनीतिक, सांस्कृतिक या सामाजिक क्षेत्रों में महत्वपूर्ण शक्ति या अधिकार रखते हैं।
- सरकारी मंत्री, कैबिनेट के सदस्य, संसद सदस्य या समकक्ष राजनेता: प्रथम स्तर के ऐसे कार्यकारी, जो सरकार को नीति संबंधी मामलों पर सलाह देते हैं, कानूनों और सरकारी नीतियों की व्याख्या करते हैं, उन्हें बनाने और लागू करने की निगरानी करते हैं, जैसे कैबिनेट या संसद सदस्य, मंत्री और उनके उपमंत्री, सहायक, सचिव और चीफ़ ऑफ स्टाफ़।
- वरिष्ठ सरकारी अधिकारी: उच्च पदस्थ सरकारी अधिकारी या कार्यकारी, जो किसी विशिष्ट क्षेत्र या नगर पालिका या लोक प्रशासन के किसी खास विभाग का प्रबंधन करते हैं। इसमें वरिष्ठ, क्षेत्रीय नगर पालिका अधिकारी, महापौर या आयुक्त शामिल हो सकते हैं।
- राजनयिक अधिकारी: उच्च स्तरीय राजनयिक, जो किसी देश का प्रतिनिधित्व करते हैं, उन्हें आमतौर पर किसी अन्य संप्रभु देश या अंतरराष्ट्रीय संगठन में निवासी प्रतिनिधि के रूप में नियुक्त किया जाता है, जैसे राजदूत, अटैशे, राजनयिक, या चार्जेज़ डी'एफ़ेयर।
- मानद कौंसल: ऐसे लोग, जो स्थायी राजनयिक न होते हुए भी किसी खास क्षेत्र में अपने देश के हितों का प्रतिनिधित्व करने के लिए नियुक्त किए जाते हैं। ये अपने गृह देश को सहायता प्रदान करते हैं और व्यापार व सांस्कृतिक संबंधों को बढ़ावा देने में मदद करते हैं।
- किसी राजनीतिक दल का नेता या वरिष्ठ पदाधिकारी: किसी राजनीतिक दल का आधिकारिक प्रतिनिधि, वरिष्ठ पदाधिकारी या मुख्य प्रवक्ता, जिसका उच्च सरकारी हलकों में व्यापक असर होता है और जो सरकारी नीतियों और निर्णयों को प्रभावित कर सकता है।
- सर्वोच्च न्यायालय/संवैधानिक न्यायालय के सदस्य और अन्य उच्च-स्तरीय न्यायिक अधिकारी: न्यायालय के वरिष्ठ सदस्य, जो कानूनी मामलों के संबंध में निर्णय लेने के लिए ज़िम्मेदार होते हैं, जैसे कि मजिस्ट्रेट, न्यायमूर्ति, मुख्य न्यायाधीश और अन्य न्यायाधीश जिनके पास व्यापक क्षेत्राधिकार की शक्ति होती है।
- सैन्य अधिकारी: कमीशन प्राप्त अधिकारी, जो प्रतिष्ठित और वरिष्ठ सैन्य सदस्य होते हैं, जैसे जनरल, लेफ़्टिनेंट या मेजर जनरल।
- पुलिस और राष्ट्रीय सुरक्षा विभाग के प्रमुख: ऐसे लोग, जो पुलिस बलों या राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसियों के प्रभारी होते हैं। ये कानून व व्यवस्था बनाए रखने और सार्वजनिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ज़िम्मेदार होते हैं। इसमें पुलिस के प्रमुख, राष्ट्रीय पुलिस सेवा के आयुक्त या राष्ट्रीय सुरक्षा निदेशक जैसे पद शामिल हो सकते हैं।
- वरिष्ठ सरकारी अधिकारी और जनोपयोगी सेवा संस्थानों/निगमों के प्रमुख: सरकारी विभागों या जनोपयोगी सेवा संगठनों में उच्च पदों पर आसीन लोग, जो फ़ैसले लेने और नीतियों को लागू करने के लिए ज़िम्मेदार होते हैं। इसमें लोक निर्माण मंत्री, सरकार के स्वामित्व वाले उद्यमों के प्रमुख या सार्वजनिक निगमों के निदेशक जैसे पद शामिल हैं।
- सरकारी लेखा परीक्षा संस्थानों के वरिष्ठ अधिकारी: ऐसे वरिष्ठ अधिकारी, जो पारदर्शिता, जवाबदेही और वित्तीय नियमों के अनुपालन को सुनिश्चित करते हुए सरकारी एजेंसियों में लेखा परीक्षा कार्यों की देखरेख करते हैं। इसमें महालेखा परीक्षक और राज्य लेखा परीक्षक कार्यालय के सदस्य जैसे पद शामिल हैं।
- केंद्रीय बैंक के गवर्नर: किसी केंद्रीय बैंक के गवर्नर बोर्ड के सदस्य, जिन पर सरकार की मौद्रिक नीति को लागू करने और इसकी मुद्रा जारी करने की ज़िम्मेदारी होती है।
- धार्मिक संगठनों के वरिष्ठ प्रतिनिधि: धार्मिक संगठनों के वरिष्ठ अधिकारी, जिनके कर्तव्यों में राजनीतिक, न्यायिक, सुरक्षा या प्रशासनिक ज़िम्मेदारियाँ शामिल हैं और जो सामुदायिक संबंधों व सार्वजनिक नीतियों को प्रभावित कर सकते हैं।
- अंतर-सरकारी या सरकार के स्वामित्व वाले निगम के बोर्ड सदस्य या वरिष्ठ अधिकारी: कार्यकारी दल या निदेशक मंडल के सदस्य, जो किसी अंतरराष्ट्रीय या सरकार के स्वामित्व वाले उद्यम के प्रबंधन के लिए ज़िम्मेदार होते हैं। यह उद्यम पूरी तरह या आंशिक रूप से सरकार के स्वामित्व में होता है।
- अन्य: इस श्रेणी में वे सभी व्यक्ति आते हैं, जो ऊपर बताए गए कामों के जैसा/समान काम करते हैं।
आमतौर पर, मध्यम श्रेणी के और छोटे अधिकारियों को PEP नहीं माना जाता।
B. पैराग्राफ़ A में बताए गए किसी व्यक्ति का नज़दीकी पारिवारिक सदस्य, जैसे कि
- पति/पत्नी या साथी
- बच्चा
- माता-पिता या सास-ससुर, जिसमें सौतेले माता-पिता भी शामिल हैं
- संतान का/की पति/पत्नी या साथी
- पति/पत्नी या साथी के माता-पिता
- भाई-बहन (भाई, बहन, सौतेला भाई, सौतेली बहन, अधसगा भाई, अधसगी बहन)
- पति/पत्नी या साथी के भाई-बहन
- नज़दीकी पारिवारिक सदस्य (चाचा/मामा/फुफा/मौसा, चाची/मामी/बुआ/मौसी, चचेरे/ममेरे/फुफेरे/मौसेरे भाई-बहन, दादा-दादी/नाना-नानी
- पति/पत्नी या साथी का नज़दीकी पारिवारिक सदस्य
C. ऐसा व्यक्ति, जिसका पैराग्राफ़ A में उल्लिखित व्यक्ति के साथ कानूनी संबंध है या जिसके साथ उसका घनिष्ठ संबंध है, जैसे:
- ऐसा व्यक्ति, जिसके बारे में पता हो कि उसका पैराग्राफ़ (A) में उल्लिखित व्यक्ति के साथ कानूनी इकाई, भागीदारी, ट्रस्ट का संयुक्त लाभकारी स्वामित्व है या कोई अन्य घनिष्ठ कारोबारी संबंध है;
- ऐसा व्यक्ति, जिसके पास किसी कानूनी इकाई, भागीदारी या ट्रस्ट का एकमात्र लाभकारी स्वामित्व है, जिसे पैराग्राफ़ (A) में उल्लिखित व्यक्ति के लाभ के लिए निर्धारित किया गया है।
ऊपर दी गई परिभाषा न तो पूरी है और न ही समुचित है, क्योंकि इसमें क्षेत्रीय पहलू भी लागू हो सकते हैं।
इसका आपके लिए क्या मतलब है?
हमारे लिए कानूनी तौर पर यह तय करना ज़रूरी है कि क्या आप राजनैतिक तौर पर एक्सपोज़्ड व्यक्ति (PEP) हैं। यह सभी ग्राहकों के लिए एक मानक प्रक्रिया है। अगर हम आपसे यह जानकारी माँगते हैं, तो कृपया संभावित खाता प्रतिबंधों से बचने के लिए तुरंत और सच्चाई के साथ जवाब दें।
अगर आप PEP हैं, लेकिन हमने आपसे इस बारे में सीधे नहीं पूछा है, तो आपको हमारे ग्राहक अनुबंध के अनुसार support@exness.com पर ईमेल करके हमें इसकी सूचना देनी होगी।
अगर मैं PEP हूँ, तो क्या होगा?
इसमें चिंता करने की कोई बात नहीं है; हम राजनैतिक संबधों के आधार पर ग्राहकों के साथ अलग व्यवहार नहीं करते। हालाँकि, अपनी मानक संचालन प्रक्रिया के हिस्से के रूप में, हम आपका विवरण वेरिफ़ाई करने के लिए अतिरिक्त जानकारी या दस्तावेज़ माँग सकते हैं। हम आपको अगले कदमों के बारे में साफ़ तौर पर सूचना देंगे। सभी फ़ैसले हमारी आंतरिक नीतियों के अनुसार लिए जाएँगे।
अगर मैं अब PEP की भूमिका में नहीं हूँ, तो क्या होगा?
भले ही अब आप किसी राजनैतिक पद पर न हों या PEP के साथ आपका संबंध खत्म हो गया हो (उदाहरण के लिए, तलाक के कारण), फिर भी आपको PEP के रूप में वर्गीकृत किया जा सकता है। कृपया सारी ज़रूरी जानकारी हमारे साथ शेयर करें, ताकि हम उसकी समीक्षा कर पाएँ। ध्यान दें कि हम अपने मूल्यांकन के परिणाम का खुलासा नहीं कर पाएँगे।
मुझे कैसे पता चलेगा कि मैं PEP हूँ?
ऊपर दी गई परिभाषा पढ़ें। अगर आपका कोई सवाल है, तो कृपया support@exness.com पर ईमेल भेजकर हमें बताएँ।
अगर मैं नहीं चाहता/चाहती कि मुझे PEP माना जाए, तो क्या होगा?
PEP के रूप में वर्गीकरण आपकी पेशेवर भूमिका, पृष्ठभूमि और संबंधों पर आधारित है, न कि व्यक्तिगत पसंद या नापसंद पर।
अगर मैं PEP से जुड़े किसी सवाल का जवाब न देना चाहूँ, तो क्या होगा?
अगर आप जवाब नहीं देने का फ़ैसला करते हैं, तो हम अपनी आंतरिक प्रक्रियाएँ पूरी नहीं कर पाएँगे और इस वजह से, आपके खाते को अस्थायी या यहाँ तक कि स्थायी तौर पर भी निलंबित किए जाने का खतरा होगा।
हम व्यक्तिगत जानकारी को कैसे प्रबंधित करते हैं?
हमारी उचित जाँच-पड़ताल प्रक्रियाएँ नियमित रूप से संचालित की जाती हैं और सभी ग्राहकों पर समान रूप से लागू होती हैं। इस बात को जानकर आप आश्वस्त हो सकते हैं कि आपके द्वारा दी गई किसी भी जानकारी को हमारे ग्राहक अनुबंध और निजता नीति के अनुसार, उच्चतम स्तर की गोपनीयता के साथ रखा जाएगा। आपकी निजता और भरोसा हमारी प्राथमिकता है।