अगर आपको पंजीकरण, प्रोफ़ाइल सत्यापन या अपने खाते में लॉगिन करते समय किसी समस्या का सामना करना पड़ा है, तो हमारे पास सामान्य विषयों की एक सूची है, जो समस्या का समाधान करने में आपकी सहायता कर सकती है।
मैं कोई Exness खाता पंजीकृत क्यों नहीं कर पा रहा/रही?
+Exness खाते का पंजीकरण पूरा करने के लिए आपको केवल अपने देश में एक वैध ईमेल पता और वर्किंग फ़ोन नंबर की आवश्यकता है। सबसे पहले, केवल आपके द्वारा बनाया गया एक ईमेल पता और पासवर्ड ही आपको व्यक्तिगत क्षेत्र (PA) के साथ सेट करेगा; खाते में फ़ोन नंबर बाद के चरण में जोड़ा जाता है।
अगर आपको कोई खाता पंजीकृत करने में समस्या आ रही है, तो आपको इनमें से कोई त्रुटि दिख रही होगी:
ईमेल पहले से ही खाते से कनेक्ट है
+अगर आपको यह त्रुटि दिखाई दे रही है, तो यह ईमेल पता पहले से ही Exness में पंजीकरण के लिए इस्तेमाल हो चुका है और उसे फिर से इस्तेमाल नहीं किया जा सकता।
यह भी संभव है कि आपने पहले Google साइन-इन का उपयोग किया हो और लॉग इन करने के लिए यह ईमेल पता चुना हो।
इसे ठीक करने के लिए:
- अपना पासवर्ड रीसेट करें और अपने पुराने व्यक्तिगत क्षेत्र (PA) तक पहुंचने की कोशिश करें।
- नया व्यक्तिगत क्षेत्र पंजीकृत करने के लिए एक अलग ईमेल पते का इस्तेमाल करें
एक मान्य ईमेल पता दर्ज करें
+पक्का करें कि आपने अपना सही ईमेल पता दर्ज किया हो, उसमें गलती से कोई अतिरिक्त स्पेस या कैरेक्टर नहीं डाला हो। अगर आप साइन इन करने के लिए Google का उपयोग कर रहे हैं, तो देख लें कि ईमेल पता अब भी सक्रिय और उपयोग में हो।
अगर आप Exness के साथ पंजीकरण करने के लिए अपने 'Google साइन-इन' का उपयोग करते हैं, तो ईमेल सत्यापन को स्किप कर दिया जाएगा।
अगर आपको यह त्रुटि दिख रही है, तो अपने कीबोर्ड पर ईमेल दर्ज़ करने वाले फ़ील्ड में एंटर बटन दबाएँ ताकि यह पता चल सके कि वास्तव में क्या बदलने/ठीक करने की ज़रूरत है।
पंजीकरण के दौरान मैं पासवर्ड सेट नहीं क्यों नहीं कर पा रहा/रही हूँ?
+पासवर्ड सेट करना या रीसेट करना सरल और आसान है। अपने व्यक्तिगत क्षेत्र (PA) का पासवर्ड सेट करते समय आपको मूल आवश्यकताओं के बारे में इन बातों का ध्यान रखना चाहिए:
- इसमें 8-15 कैरेक्टर होने चाहिए
- इसमें अपरकेस और लोअरकेस, दोनों तरह के अक्षर होने चाहिए (अपरकेस अक्षरों के उदाहरण - A,Z; लोअरकेस अक्षरों के उदाहरण - a,z)
- इसमें नंबर और अंग्रेज़ी अक्षरों का संयोजन होना चाहिए (उदाहरण - 123Happy)
- अगर आप अपने पासवर्ड में विशेष वर्ण शामिल कर रहे/रही हैं, तो इन वर्णों को चुन सकते/सकती हैं: # [ ] ( ) @ $ & * ! ? | , . / \ ^ + - _
वेबसाइट में आपके लिए मददगार कलर कोडिंग सुविधा है, ताकि आप पहचान सकें कि कौन सी आवश्यकताएँ पूरी हो रही हैं और कौन सी पूरी नहीं हो रहीं।
जब आप कोई पासवर्ड दर्ज करते हैं, तो आवश्यकताएँ पूरी हुईं/नहीं पूरी हुईं, के आधार पर बदलकर हरी या लाल हो जाएँगी। सभी आवश्यकताएँ हरे रंग में दिखने के बाद ही, आप जारी रखें पर क्लिक कर सकते हैं।
कुछ मामलों में, आपको जारी रखें पर क्लिक करने से पहले "मैं रोबोट नहीं हूँ" कैप्चा पर टिक करने के लिए भी कहा जा सकता है। स्वीकार्य पासवर्ड का एक उदाहरण Exness_123 है, लेकिन हम इतने आसान पासवर्ड को इस्तेमाल करने की सलाह नहीं देते।
मैं अपने सत्यापन दस्तावेज़ क्यों नहीं अपलोड कर पा रहा/रही?
+आपके सत्यापन दस्तावेज़ों को सही तरीके से अपलोड करने के लिए यहाँ कुछ युक्तियाँ दी गई हैं:
- POI (पहचान का प्रमाण) और POA (पते का प्रमाण) के वेरिफ़िकेशन के लिए अपने दस्तावेज़ सबमिट करने से पहले अपनी आर्थिक प्रोफ़ाइल पूरी तरह से भरना न भूलें। POI और POA वेरिफ़िकेशन* के लिए, आपको दो अलग-अलग दस्तावेज़ तैयार करने की ज़रूरत होगी। उदाहरण के लिए, अगर आप POI के लिए अपने पहचान कार्ड का उपयोग करते हैं, तो आपको POA वेरिफ़िकेशन के लिए यूटिलिटी बिल (बिजली, गैस, पानी) का उपयोग करना चाहिए।
- आपकी फ़ाइल का आकार 50 MB से ज़्यादा नहीं होना चाहिए। अगर यह सीमा पार हो जाती है, तो दस्तावेज़, सत्यापन के लिए अपलोड नहीं हो पाएगा।
- आपने पहले ही सबमिशन कर दिया है: अगर आपने सत्यापन के लिए पहले ही किसी दस्तावेज़ को सबमिट किया है, तो जब तक उसकी समीक्षा नहीं हो जाती, तब तक आप नया दस्तावेज़ अपलोड नहीं कर सकते। किसी नए दस्तावेज़ को अपलोड करने से पहले कृपया अपने पुराने दस्तावेज़ की स्थिति के बारे में ईमेल की प्रतीक्षा करें। अपने व्यक्तिगत क्षेत्र में मुख्य स्क्रीन के शीर्ष पर सत्यापन स्थिति बार पर जाकर भी आप इसकी जाँच कर सकते हैं।
- POI और POA दस्तावेज़ों को एक साथ समीक्षा के लिए सबमिट किया जा सकता है। अगर आप चाहें, तो POA अपलोड को छोड़ सकते हैं और इसे बाद में कर सकते हैं। हालाँकि, हमारा सुझाव है कि वेरिफ़िकेशन प्रक्रिया पूरी करने के लिए आप दस्तावेज़ों को एक साथ सबमिट करें।
*कुछ देशों में ग्राहक POI और POA, दोनों को वेरिफ़ाई करने के लिए एक ही दस्तावेज़ का उपयोग कर सकते हैं।
इस बारे में और पढ़ें कि अपनी प्रोफ़ाइल को पूरी तरह से कैसे वेरिफ़ाई करें।
मैं अपने व्यक्तिगत क्षेत्र में लॉगिन क्यों नहीं कर पा रहा/रही?
+अपने व्यक्तिगत क्षेत्र में लॉग इन न कर पाने की समस्या का निवारण करने में आपकी सहायता के लिए यहाँ एक चेकलिस्ट दी गई है।
यूज़रनेम चेक
अपने व्यक्तिगत क्षेत्र में लॉगिन करने के लिए यूज़रनेम आपका पंजीकृत ईमेल पता होता है। यूज़रनेम के तौर पर कोई ट्रेडिंग खाता संख्या या अपना नाम दर्ज न करें।
पासवर्ड चेक
सफलतापूर्वक लॉग इन करने के लिए इस बात की पुष्टि करें कि आपके द्वारा सेट किया गया व्यक्तिगत क्षेत्र पासवर्ड सही है। पासवर्ड दर्ज करते समय, यह ज़रूर सुनिश्चित करें कि स्पेस और वर्तनी से जुड़ी कोई अतिरिक्त गड़बड़ी न हो और जाँच लें कि कैप्स लॉक की सुविधा चालू तो नहीं है, क्योंकि पासवर्ड केस-सेंसिटिव होते हैं।
अगर आप अपना पासवर्ड भूल गए हैं, तो आप अपने व्यक्तिगत क्षेत्र का पासवर्ड रीसेट कर सकते हैं।
लॉगिन से जुड़ी समस्या का निवारण
अपने व्यक्तिगत क्षेत्र में लॉगिन करते समय आपको समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है, तब भी, जब सही लॉगिन विवरण दर्ज किया गया हो। अपने ब्राउज़र की कैश और कुकीज़ साफ़ करें और फिर से कोशिश करें। वैकल्पिक रूप से, आप किसी अन्य ब्राउज़र से लॉग इन कर सकते हैं।
खाता चेक
अगर आपने व्यक्तिगत क्षेत्र समाप्ति के लिए पहले आवेदन किया है, तो वह व्यक्तिगत क्षेत्र वापस प्राप्त नहीं होगा।। आप नया व्यक्तिगत क्षेत्र पंजीकृत करने के लिए भी उस ईमेल पते का उपयोग नहीं कर सकते।
एक ऐसे ईमेल पते का उपयोग करें, जिसे व्यक्तिगत क्षेत्र पंजीकृत करने के लिए कभी इस्तेमाल नहीं किया गया है, और फिर से कोशिश करें।
हमें आशा है कि आपको यह उपयोगी लगा होगा। अगर आपको आगे कोई और समस्या होती है, तो मदद पाने के लिए सपोर्ट हब में टिकट बनाने में संकोच न करें।