पंजीकरण के बाद आपके व्यक्तिगत क्षेत्र (PA) में दो ट्रेडिंग खाते ऑटोमैटिक तौर पर बन जाते हैं: इनमें से पहला रियल Standard MT5 खाता है और दूसरा डेमो Standard MT5 खाता है।
डेमो खाता
डेमो खाते आपको वर्चुअल इक्विटी के साथ अलग-अलग इंस्ट्रूमेंट्स का ट्रेड करने की सुविधा देते हैं। डेमो खातों के लिए बाज़ार की स्थितियाँ रियल खातों के समान ही होती हैं, जिससे वे रणनीतियों का अभ्यास करने के लिए पूरी तरह से आदर्श होते हैं। Standard Cent को छोड़कर डेमो खाते हर ट्रेडिंग खाता प्रकार के लिए उपलब्ध हैं।
डेमो ट्रेडिंग खातों के बारे में ज़्यादा जानने के लिए हमारा लेख देखें।
रियल खाता
रियल खाता आपको असली पैसे के साथ अलग-अलग ट्रेडिंग इंस्ट्रूमेंटस् की ट्रेडिंग करने की सुविधा देता है, जिससे हर ट्रेड को बंद करने के बाद रियल टाइम वैल्यू बनती है।
अंतर
रीयल खाते |
डेमो खाते |
असली पैसों का इस्तेमाल होता है |
वर्चुअल फ़ंड का इस्तेमाल होता है |
रियल खात मिटाया नहीं जा सकता, सिर्फ़ आर्काइव किया जा सकता है। |
डेमो खाता मिटाया जाता है, इसे आर्काइव नहीं किया जा सकता। |
90 दिनों की निष्क्रियता* और खाता शेष 10 USD से कम होने पर, MT4 पर रियल खातों को आर्काइव कर दिया जाता है। |
MT4 पर डेमो खाते 180 दिनों की निष्क्रियता* के बाद मिटा दिए जाते हैं। |
3 दिनों की निष्क्रियता* और खाता शेष 0.01 USD से कम होने पर, MT5 पर रियल खातों को आर्काइव कर दिया जाता है या: |
21 दिनों की निष्क्रियता* के बाद MT5 पर डेमो खातों को मिटा दिया जाता है (कुछ सर्वरों के लिए 7 से 14 दिन) |
14 दिनों की निष्क्रियता के बाद और 1 USD से कम खाता शेष राशि होने पर मिटा दिया जाता है या: |
|
30 दिनों की निष्क्रियता के बाद और 10 USD से कम खाता शेष राशि होने पर मिटा दिया जाता है। |
|
रियल खाते फिर से सक्रिय किए जा सकते हैं। |
एक बार मिटा दिए जाने के बाद डेमो खाते सक्रिय नहीं किए जा सकते। |
*निष्क्रियता से आशय ट्रेडिंग ऑपरेशन या बैलेंस ऑपरेशन नहीं होने से है। किसी खाते को सक्रिय रखने के लिए आपको लॉग इन करना होगा और ये गतिविधियाँ करनी होंगी।
ध्यान दें कि भागीदार रिबेट्स पाने को भी एक बैलेंस ऑपरेशन माना जाता है।
तकनीकी कारणों से, ट्रेडिंग खातों को ऊपर बताए गए समय से कम अवधि में आर्काइव किया या हटाया जा सकता है।