दी जाने वाली सबसे महत्वपूर्ण जानकारी एक सक्रिय ईमेल पता और आपके निवास देश के भीतर काम करने वाला मोबाइल फ़ोन नंबर है। ये चीज़ें और अपनी व्यक्तिगत जानकारी देकर आप नया Exness खाता पंजीकृत कर सकते हैं।
पंजीकृत होने के बाद आपको अपने Exness खाते को वेरिफ़ाई करने और उसे चालू रखने के लिए नीचे दी गई यह जानकारी देनी होगी:
- आर्थिक प्रोफ़ाइल
- पहचान के प्रमाण (POI) का दस्तावेज़
- निवास के प्रमाण (POR) का दस्तावेज़
वेरिफ़िकेशन से जुड़े दस्तावेज़ों के बारे में और जानने के लिए हमारे लिंक पर जाएँ।
Exness द्वारा कुछ देशों के नागरिकों या निवासियों को स्वीकार नहीं किया जाता। जिन देशों में Exness अपनी सेवाएँ नहीं देता उनकी पूरी सूची देखने के लिए इस लिंक पर जाएँ।