स्प्रेड को Exness की वेबसाइट पर पिप्स के तौर पर दिखाया गया है, जबकि स्प्रेड मूल्य को MT4/MT5 पर पॉइंट्स में दिखाया गया है। MT4/MT5 में Exness वेबसाइट पर 2 पिप्स का स्प्रेड 20 पॉइंट के रूप में दिखाई देगा।
हमारी सामान्य ट्रेडिंग शर्तें लेख में पिप, पॉइंट, आस्क और बिड मूल्य वगैरह के बीच अंतर का पता लगाएँ।
Exness वेबसाइट |
पिप्स में पिछले कारोबारी दिन का औसत स्प्रेड। |
Exness टर्मिनल |
पिप्स में वर्तमान स्प्रेड*। |
Exness Trade |
पिप्स में वर्तमान स्प्रेड। |
MT4/MT5 ट्रेडिंग प्लेटफ़ॉर्म |
पॉइंट्स में वर्तमान स्प्रेड। |
*सिर्फ़ मेजर, माइनर और एग्ज़ोटिक के लिए। क्रिप्टोकरेंसी, ऊर्जा, इंडेक्स और स्टॉक के लिए स्प्रेड को कोट मुद्रा में प्रदर्शित किया जाएगा।
अगर USDCAD का बिड मूल्य 1.26586 और आस्क मूल्य 1.26600 है, तो
स्प्रेड = (आस्क मूल्य - बिड मूल्य)/पिप आकार
स्प्रेड = (1.26600 - 1.26586)/0.0001 = 1.4 पिप
इसे इन प्लेटफ़ॉर्म पर इस तरह से दिखाया जाएगा:
Exness वेबसाइट |
1.4 पिप्स |
Exness टर्मिनल |
1.4 पिप्स |
Exness Trade |
1.4 पिप्स |
MT4/MT5 ट्रेडिंग प्लेटफ़ॉर्म |
14 पॉइंट |
हम अपने ग्राहकों को गतिशील और स्थिर स्प्रेड के साथ विभिन्न इंस्ट्रूमेंट्स पर ट्रेड करने का लचीलापन देते हैं, साथ ही उन्हें अपने अनुबंध के ब्यौरे में हर इंस्ट्रूमेंट का औसत स्प्रेड देखने की सुविधा भी देते हैं, जो आपके व्यक्तिगत क्षेत्र में ट्रेडिंग मेन्यू के अंतर्गत (ऊपर-दाईं ओर मौजूद ड्रॉप-डाउन मेन्यू में ? आइकन) होता है।