आप अपने व्यक्तिगत क्षेत्र (PA) में सबसे ऊपर मौजूद बैनर से अपने वेरिफिकेशन की स्थिति का पता लगा सकते हैं। अगर आपके दस्तावेज़ अस्वीकृत कर दिए गए हैं, तो आप विस्तृत स्पष्टीकरण पा सकते हैं।
जब आपके पहचान के प्रमाण (POI) और पते के प्रमाण (POA) के दस्तावेज़ सबमिट हो जाएँगे, तब आपको ईमेल मिलेगा और उनकी समीक्षा हो जाने के बाद फिर से एक ईमेल मिलेगा। दस्तावेज़ वेरिफ़िकेशन में 24 घंटे तक का समय लग सकता है।
आपके व्यक्तिगत क्षेत्र में मौजूद बैनर नीचे दी गई वेरिफ़िकेशन स्थितियों में से कोई एक दिखा सकता है। यहाँ बताया गया है कि हर स्थिति का क्या मतलब होता है।
-
वेरिफ़िकेशन का कोई चरण पूरा नहीं हुआ
यह स्थिति तब दिखाई देती है, जब आपने वेरिफ़िकेशन प्रक्रिया शुरू नहीं की होती है। आगे बढ़ने के लिए प्रोफ़ाइल पूरी करें पर क्लिक करें। -
वेरिफ़िकेशन के एक या कुछ चरण पूरे हो गए
यह स्थिति आपके फ़ोन, ईमेल और व्यक्तिगत जानकारी को वेरीफ़ाई करने तथा आर्थिक प्रोफ़ाइल पूरी करने के बाद दिखाई देती है। कृपया अपने POI और POA दस्तावेज़ अपलोड करने के लिए आगे बढ़ें। -
POI सबमिट या स्वीकृत किया गया
आपका POI सबमिट और स्वीकृत हो जाने के बाद, कृपया अपने POA दस्तावेज़ अपलोड करने के लिए आगे बढ़ें। -
POI अस्वीकृत
अस्थायी अस्वीकृति: अपलोड किए गए दस्तावेज़ों को अस्वीकार कर दिया गया, क्योंकि वे आवश्यकताओं को पूरा नहीं करते थे। कृपया अपने दस्तावेज़ फिर से अपलोड करें।
अंतिम अस्वीकृति: दस असफल प्रयासों के बाद, अब आप दस्तावेज़ अपलोड नहीं कर सकेंगे। आगे बढ़ने के लिए कृपया सहायता टीम से संपर्क करें।
-
POI स्वीकृत और POA अस्वीकृत
अस्थायी अस्वीकृति:अपलोड किए गए दस्तावेज़ों को अस्वीकार कर दिया गया है, क्योंकि वे आवश्यकताओं को पूरा नहीं करते थे। कृपया अपने दस्तावेज़ फिर से अपलोड करें।
अंतिम अस्वीकृति: दस असफल प्रयासों के बाद, अब आप दस्तावेज़ अपलोड नहीं कर सकेंगे। आगे बढ़ने के लिए कृपया सहायता टीम से संपर्क करें।
-
वेरिफ़ाई किया गया उपयोगकर्ता
यह स्थिति आपकी प्रोफ़ाइल पूरी तरह से वेरीफ़ाई हो जाने के बाद प्रदर्शित होती है।
अस्वीकृत दस्तावेज़ के बारे में सहायता चाहिए? कौन-से दस्तावेज़ स्वीकार किए जाते हैं, अस्वीकृति के सामान्य कारण क्या हैं और हमारी आवश्यकताओं के अनुरूप दस्तावेज़ कैसे सबमिट करें—यह जानने के लिए हमारा दस्तावेज़ के वेरिफ़िकेशन से जुड़ी आवश्यकताएँ लेख पढ़ें।