बेहतर सुरक्षा के लिए, खाताधारकों को अपनी पहचान वेरीफाई करने और खाते के मालिकाना हक की पुष्टि करने के लिए, फे़स स्कैन की प्रक्रिया से गुजरना पड़ सकता है। 3D फे़शियल स्कैन के लिए आपको अपने चेहरे को सभी कोणों से स्कैन करना होगा, जिसका मिलान पंजीकरण के दौरान Exness को मुहैया कराए गए पहचान दस्तावेज़ पर मौजूद फ़ोटो से किया जाएगा।
जब कहा जाए, तब चेहरा स्कैन करने के लिए अभी वेरीफाई करें पर क्लिक करें।
- सिर्फ़ खाताधारक ही फे़स स्कैन करवा सकता है। परिवार, दोस्त या अन्य लोगों का वेरिफिकेशन स्वीकार नहीं किया जाएगा और अगर वे वेरिफिकेशन की कोशिश करेंगे, तो उसे अस्वीकार कर दिया जाएगा।
- अगर आपसे किसी भुगतान विधि को वेरीफाई करने के लिए कहा जाता है और फ़ेस स्कैन अस्वीकार कर दिया जाता है, तो आप चुनी गई भुगतान विधि या किसी अन्य विधि का इस्तेमाल नहीं कर पाएँगे, जिसके लिए फ़ेस स्कैन के ज़रिए वेरिफिकेशन करने की ज़रूरत होती है। हालाँकि, आप अब भी वैकल्पिक भुगतान विधियों का उपयोग कर सकते हैं, जिनके लिए फे़स स्कैन की ज़रूरत नहीं होती।
फे़स स्कैन की प्रक्रिया कैसे पूरी करें
- प्रक्रिया शुरू करने के लिए 'कॉल-टू-ऐक्शन' बटन पर क्लिक करें।
- आपको एक दूसरे पेज पर भेज दिया जाएगा। यहाँ जाकर स्क्रीन पर दिखाए जाने वाले निर्देशों को ध्यान से पढ़ें। आगे बढ़ने के लिए शुरू करें क्लिक करें।
- अगर आपने पहले से ऐसा नहीं किया है, तो अपने डिवाइस का कैमरा चालू करें।
- अपना फ़ेस स्कैन करने के लिए दिए गए निर्देशों का पालन करें और अपने सिर को गोलाकार गति में घुमाएँ।
- अगली स्क्रीन पर इस बात की पुष्टि हो जाएगी कि फे़स स्कैन का आपका अनुरोध सबमिट हो चुका है और इसकी समीक्षा जारी है।
फे़स स्कैन पूरा करने के लिए ज़रूरी सुझाव
- अच्छी रोशनी और कनेक्टिविटी सुनिश्चित करें: यह देख लें कि आप जिस जगह फ़ेस स्कैन कर रहे हों, वहाँ पर्याप्त रोशनी हो और आपके पास अच्छा इंटरनेट कनेक्शन हो।
- नैचुरल बैकग्राउंड का उपयोग करें: यह देख लें कि बैकग्राउंड सफ़ेद या हल्के रंग का हो।
- फ़्रेम में सिर्फ़ आप हों: जाँच के दौरान सिर्फ़ आपका चेहरा ही दिखाई पड़ना चाहिए। कृपया सुनिश्चित करें कि आपने अपने चेहरे के पास या बगल में कोई सामान (जैसे कोई दूसरा फ़ोन) न रखा हो।
- एक्सेसरीज़ हटाएँ: कृपया ऐसी कोई भी एक्सेसरी हटा दें जो आपके चेहरे को ढक रही हो, जैसे चश्मा, टोपी या कैप, घूँघट, स्कार्फ या बड़े गहने।
- फ़ोन को अच्छे से पकड़ें: कैमरे के सामने सामान्य रहें। अपने फ़ोन को उचित दूरी पर रखें, ताकि कैमरा आपका चेहरा पूरी तरह से कैप्चर कर सके।
- स्क्रीन पर दिए गए निर्देशों का पालन करें: फ़ेस स्कैन के दौरान दिए गए निर्देशों का अच्छी तरीके से पालन करें।
फ़ेस स्कैन वेरिफ़िकेशन FAQ
कुछ भुगतान विधियों के लिए सुरक्षा की एक अतिरिक्त परत के रूप में फ़ेस का वेरिफिकेशन करना ज़रूरी है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि किए जाने वाले लेन-देन सुरक्षित हैं और आपके द्वारा अधिकृत हैं। यह प्रक्रिया आपके लेन-देन के लिए उच्चतम स्तर की सुरक्षा बनाए रखने में हमारी मदद करती है।
फ़ेस स्कैन पूरा करने में आमतौर पर 1 से 2 मिनट का समय लगता है। एक बार यह काम पूरा हो जाने पर आपके सबमिशन की समीक्षा की जाएगी, जिसमें 3 से 7 मिनट का समय लग सकता है। कृपया ध्यान दें कि विशेष मामलों में समीक्षा 24 घंटे तक चल सकती है।
हां। यह सुनिश्चित करने के लिए कि आपकी व्यक्तिगत जानकारी सुरक्षित रूप से स्टोर है और पूरी तरह से गोपनीय है, हम सख्त डेटा सुरक्षा उपायों का पालन करते हैं।
अगर फ़ेस स्कैन का अनुरोध पूरा नहीं किया जाता है, तो यह आपके खाते पर सक्रिय रहेगा और आपके पास उस खास सुविधा या सेवा का एक्सेस नहीं होगा, जिसके लिए स्कैन की ज़रूरत होती है।
अगर आपको फे़स स्कैन के लिए अंतिम स्वीकृति नहीं मिलती है, तो आपको उस खास सुविधा या सेवा का एक्सेस नहीं मिलेगा, जिसके लिए इसकी ज़रूरत है।
आप हाई-रिज़ॉल्यूशन कैमरे वाले किसी भी डिवाइस का उपयोग कर सकते हैं, जिसमें मोबाइल डिवाइस, पर्सनल कंप्यूटर, और टैबलेट शामिल हैं।
राशि जमा करने या निकालने के दौरान भुगतान विधि को वेरीफ़ाई करने, सुरक्षा प्रकार बदलने या ऐसी किसी भी कार्रवाई को पूरा करने के लिए फ़ेस स्कैन वेरिफ़िकेशन की आवश्यकता हो सकती है, जिसमें आपको खाते के मालिकाना हक को वेरीफ़ाई करना पड़ सकता है।