पासवर्ड को रिकवर या बदलने के चरण पासवर्ड के प्रकार पर निर्भर करते हैं:
- व्यक्तिगत क्षेत्र (PA) का पासवर्ड: यह अपने व्यक्तिगत क्षेत्र में लॉग इन करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है।
- ट्रेडिंग पासवर्ड: इसका इस्तेमाल किसी खास ट्रेडिंग खाते के साथ MT4 या MT5 में लॉग इन करने के लिए किया जाता है। (Exness ट्रेडिंग खातों के लिए ट्रेडिंग पासवर्ड की ज़रूरत नहीं होती)
- रीड-ओनवी एक्सेस पासवर्ड: यह सिर्फ़ MT4 या MT5 ट्रेडिंग खाते को देखने का एक्सेस देता है।
व्यक्तिगत क्षेत्र (PA) का पासवर्ड
<>
इस पासवर्ड का आपके व्यक्तिगत क्षेत्र (PA) में लॉगिन करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है।
अगर आप अपने व्यक्तिगत क्षेत्र (PA) में लॉगिन कर पा रहे हैं, तो
- प्रोफ़ाइल पर जाएँ, फिर सुरक्षा को चुनें।
- लॉगिन विवरण के तहत, पासवर्ड के बगल में दिए गए बदलें विकल्प पर क्लिक करें।
- अपना नया पासवर्ड दो बार दर्ज करें और सुनिश्चित करें कि यह पासवर्ड से जुड़ी सभी आवश्यकताओं को पूरा करता है।
अगर आप अपने व्यक्तिगत क्षेत्र (PA) में लॉगिन नहीं कर पा रहे हैं, तो
- व्यक्तिगत क्षेत्र के लॉगिन पेज पर जाएँ।
- अपना पासवर्ड याद नहीं है चुनें।
- अपना पंजीकृत ईमेल पता दर्ज करें और जारी रखेंपर क्लिक करें।
- आपके सुरक्षा प्रकार के आधार पर, आगे बढ़ने से पहले आपको पासवर्ड रिकवरी करने की अपनी कार्रवाई को मान्य करना होगा। पुष्टि करें पर क्लिक करें।
- एक मान्य पासवर्ड की आवश्यकताओं का पालन करते हुए एक नया पासवर्ड बनाएँ।
जारी रखने के लिए आपको कैप्चा पूरा करने की आवश्यकता हो सकती है; कई बार गलत कैप्चा दर्ज करने से पासवर्ड रीसेट करने का पेज 24 घंटे के लिए फ़्रीज़ हो सकता है।
ट्रेडिंग पासवर्ड
ऑटो-पॉज़ स्क्रिप्ट
यह पासवर्ड किसी खास ट्रेडिंग खाते के साथ ट्रेडिंग प्लेटफ़ॉर्म में लॉग इन करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है और यह सिर्फ MT4 और MT5 ट्रेडिंग खातों पर ही लागू होता है (Exness ट्रेडिंग खातों के लिए ट्रेडिंग पासवर्ड की ज़रूरत नहीं होती)। ध्यान दें कि आपके पिछले ट्रेडिंग खाते का पासवर्ड नहीं देखा जा सकता।
- अपने व्यक्तिगत क्षेत्र (PA) में लॉगिन करें
- ट्रेडिंग पर जाएँ, फिर खातेविकल्प को चुनें।
- अपने ट्रेडिंग खाते के बगल में दिए 3-डॉट आइकन पर क्लिक करें।
- ट्रेडिंग पासवर्ड बदलेंविकल्प को चुनें।
- स्क्रीन पर दिखाई गई पासवर्ड आवश्यकताओं के अनुसार एक यूनिक पासवर्ड सेट करें। यदि आप अपने रीड-ओनली एक्सेस पासवर्ड जैसा ही पासवर्ड सेट करते हैं, तो यह विफल हो जाएगा।
- पुष्टि करें पर क्लिक करें।
रीड-ओनली एक्सेस वाले पासवर्ड
ऑटो-पॉज़ स्क्रिप्ट
यह पासवर्ड किसी तीसरे पक्ष को किसी ट्रेडिंग खाते का सीमित एक्सेस देता है और इसमें हर तरह की ट्रेडिंग निष्क्रिय रहती है।
- अपने व्यक्तिगत क्षेत्र (PA) में लॉगिन करें
- ट्रेडिंग पर जाएँ, फिर खाते विकल्प को चुनें।
- संबंधित ट्रेडिंग खाते के बगल में दिए 3-डॉट आइकन पर क्लिक करें।
- रीड-ओनली एक्सेस सेट करें को चुनें।
- स्क्रीन पर दिखाई गई पासवर्ड आवश्यकताओं के अनुसार एक यूनिक पासवर्ड सेट करें। अगर आप अपने ट्रेडिंग पासवर्ड जैसा ही पासवर्ड बनाते हैं, तो यह विफल हो जाएगा।
- पुष्टि करें पर क्लिक करें।