चेतावनी के संकेत
- आपको ऐसे लॉगिन या एक्शन दिखते हैं, जिन्हें आप पहचान नहीं पाते।
- आपकी सुरक्षा विधि, फ़ोन नंबर या प्रमाणीकरण डिवाइस बदल गया है।
- आपको ऐसे OTP कोड मिलें, जिनके लिए आपने अनुरोध नहीं किया था।
- आपके व्यक्तिगत क्षेत्र (PA) का विवरण या लेन-देन आपकी अनुमति के बिना बदल गया है।
अपना खाता अभी सुरक्षित करें
अगर आपको लगता है कि आपके खाते से छेड़छाड़ हो सकती है, तो तुरंत ये कदम उठाएँ।
1) अपनी सुरक्षा सेटिंग्स (व्यक्तिगत क्षेत्र) वेरिफ़ाई करें
- अपने व्यक्तिगत क्षेत्र (PA) में लॉगिन करें।
- सेटिंग्स में जाएँ और सुरक्षा सेटिंग्स को चुनें।
- अपने सुरक्षा विधि की जाँच करें, जिसमें आपके फ़ोन नंबर या प्रमाणीकरण डिवाइस भी शामिल हैं।
- अगर आप सूची में दिए गए फ़ोन नंबर या प्रमाणीकरण डिवाइस को नहीं पहचानते, तो सहायता टीम से संपर्क करें।
2) अपने पासवर्ड बदलें (व्यक्तिगत क्षेत्र और ट्रेडिंग खाता)
व्यक्तिगत क्षेत्र (PA) का पासवर्ड
- सेटिंग्स में जाएँ और फिर सुरक्षा सेटिंग्स को चुनें।
- पासवर्ड बदलें को चुनें।
- एक ऐसा मज़बूत पासवर्ड बनाएँ, जिसका आपने कहीं और इस्तेमाल न किया हो।
ट्रेडिंग खाते का/के पासवर्ड
- मेरे खाते पर जाएँ।
- ट्रेडिंग खाते के आगे दिया गया 3-बिंदुओं (⋮) वाला मेन्यू चुनें।
- ट्रेडिंग पासवर्ड बदलें को चुनें।
- कोई यूनीक पासवर्ड बनाएँ और स्क्रीन पर दिए गए निर्देशों का पालन करें।
3) अन्य डिवाइसों से लॉग आउट करें
- पासवर्ड बदलने के बाद, फिर से लॉग इन करें।
- सेटिंग्स में जाएँ और फिर सुरक्षा सेटिंग्स को चुनें।
- अन्य डिवाइसों पर जारी सक्रिय सेशन समाप्त करने के लिए अन्य डिवाइसों से लॉग आउट करें को चुनें।
4) अपना ईमेल और डिवाइस सुरक्षित करें
- अपने ईमेल का पासवर्ड बदलें और ईमेल की सुरक्षा गतिविधि (हालिया लॉगिन और डिवाइस) की समीक्षा करें।
- अगर आपने वही पासवर्ड कहीं और भी इस्तेमाल किया है, तो वहाँ भी उसे बदल दें।
- जिन सभी डिवाइसों का आप इस्तेमाल करते हैं, उन पर अप-टू-डेट एंटीवायरस या एंटी-मालवेयर सॉफ़्टवेयर का इस्तेमाल करके सुरक्षा स्कैन रन करें।
- संदिग्ध ऐप, ब्राउज़र एक्सटेंशन या अनधिकृत सॉफ़्टवेयर हटाएँ।
5) सहायता टीम से संपर्क करें
अगर नीचे दी गई बातों में से कोई भी बात लागू होती है, तो सहायता हब में जाकर टिकट खोलें:
- आप अपने खाते पर मौजूद सुरक्षा विधि, फ़ोन नंबर या प्रमाणीकरण डिवाइस को नहीं पहचानते।
- ऊपर दिए गए चरणों को पूरा करने के बाद आप दोबारा एक्सेस प्राप्त नहीं कर सकते।
- आपने संवेदनशील जानकारी (पासवर्ड, OTP/वेरिफ़िकेशन कोड या समर्थन पिन) शेयर की है।
- आपके खाते को सुरक्षित करने के बाद भी संदिग्ध गतिविधियाँ जारी हैं।
- आपको अपने व्यक्तिगत क्षेत्र (PA) में ऐसे बदलाव दिखते हैं, जिन्हें आपने नहीं किया है (सुरक्षा सेटिंग्स, खाते का विवरण या अनपेक्षित लेन-देन)।
जैसे ही आप टिकट सबमिट करेंगे, हमारी सहायता टीम आपकी रिपोर्ट की समीक्षा करेगी। इसके बाद, संबंधित खाते का विवरण जाँचेगी और आपका एक्सेस सुरक्षित करने में मदद के लिए आगे के चरण बताएगी।