सुरक्षा प्रकार वह विधि है जिसका तब इस्तेमाल किया जाता है, जब किसी खास कार्रवाई को पूरा करने के लिए Exness खाते का मालिकाना हक साबित करने की ज़रूरत पड़ती है।
जिन कामों के लिए खाते के वेरिफ़िकेशन की ज़रूरत होती है, उनमें ये चीज़ें शामिल हैं, लेकिन इन्हीं तक सीमित नहीं हैं:
- अपने व्यक्तिगत क्षेत्र का पासवर्ड बदलना
- अपने व्यक्तिगत क्षेत्र का पासवर्ड रीस्टोर करना
- अपनी सुरक्षा के प्रकार में बदलाव करना
- भागीदार बदलना
- फ़ंड की निकासी
- ट्रेडिंग पासवर्ड बदलना
- रीड-ओनली एक्सेस का पासवर्ड सेट करना और बदलना
हमारा पुरज़ोर सुझाव है कि अपने Exness खाते की सुरक्षा के लिए कोई सुविधाजनक सुरक्षा प्रकार ज़रूर चुनें, क्योंकि इससे अनधिकृत रूप से खाते को एक्सेस करने का जोखिम कम हो जाता है।
उपलब्ध सुरक्षा प्रकार
उपलब्ध सुरक्षा प्रकार, उनका विवरण और हर प्रकार के बीच स्विच करने के विस्तृत चरणों के लिंक नीचे दिए गए हैं।
| ई-मेल |
सत्यापन कोड आपके पंजीकृत ईमेल पते पर भेजे जाते हैं। यह डिफ़ॉल्ट सुरक्षा प्रकार है। ईमेल सुरक्षा प्रकार के बारे में ज़्यादा जानकारी के लिए लिंक पर जाएँ। |
| SMS |
वेरिफ़िकेशन कोड SMS के रूप में आपके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर भेजे जाते हैं। SMS सुरक्षा प्रकार के बारे में ज़्यादा जानकारी के लिए लिंक पर जाएँ। |
| प्रमाणीकरण ऐप (सुझाया गया) |
इस सुरक्षा प्रकार का इस्तेमाल करने के लिए वेरिफ़िकेशन कोड जनरेट करने में वाले प्रमाणीकरण ऐप आवश्यक होती है। प्रमाणीकरण ऐप सुरक्षा प्रकार के बारे में ज़्यादा जानकारी के लिए लिंक पर जाएँ। |
| पुश नोटिफ़िकेशन (सुझाया गया) |
इस सुरक्षा प्रकार में खाते के वेरिफ़िकेशन के लिए ज़रूरी है कि Exness Trade ऐप को पुश नोटिफ़िकेशन मिल रहे हों। पुश नोटिफ़िकेशन सुरक्षा प्रकार के बारे में और जानने के लिए लिंक पर जाएँ। |
सुरक्षा प्रकार बदलना
अलग-अलग सुरक्षा प्रकारों के बीच कैसे स्विच करते हैं, इसका पूरा निर्देश संबंधित सुरक्षा प्रकार लेख में उपलब्ध है (ऊपर दी गई सूची में लिंक दिए गए हैं)।
अगर आप मौजूदा सुरक्षा प्रकार का एक्सेस खो देते हैं, तो आप दो तरीकों से सुरक्षा प्रकार बदल सकते हैं। परिस्थिति के हिसाब से किसी एक तरीके का इस्तेमाल करें।
अगर फ़ेस स्कैन के ज़रिए सुरक्षा प्रकार बदला जाता है, तो आपके व्यक्तिगत क्षेत्र में किसी भी ट्रेडिंग खाते से निकासी की कार्रवाई 24 घंटों के लिए बंद हो जाती है या अगर सहायता टीम के द्वारा बदला जाता है, तो 3 कारोबारी दिनों के लिए बंद हो जाती है। कुछ मामलों में, आपके द्वारा सुरक्षा प्रकार बदले जाने पर 24 घंटे तक का अस्थायी निकासी प्रतिबंध भी लग सकता है।
आप सहायता टीम से संपर्क किए बिना ही सीधे अपने व्यक्तिगत क्षेत्र में जाकर अपने सुरक्षा प्रकार को ईमेल के रूप में रीसेट कर सकते हैं। फ़ेस स्कैन के ज़रिए वेरिफ़िकेशन करके सुरक्षा प्रकार बदलने के बारे में लेख पढ़ें।
इन स्थितियों में यह विकल्प उपलब्ध होता है:
- अगर आपने अपने रजिस्टर्ड फ़ोन नंबर या मोबाइल डिवाइस का एक्सेस खो दिया है।
- अगर मौजूदा सुरक्षा प्रकार फ़ोन नंबर, TOTP या पुश नोटिफ़िकेशन है।
- अगर आपके पास वेरिफ़ाइड ईमेल, फ़ोन नंबर और पहचान-पत्र है।
इस प्रक्रिया के दौरान आपको अपनी पहचान की पुष्टि करने के लिए फ़ेस स्कैन करना होगा। रीसेट हो जाने के बाद, आपका सुरक्षा प्रकार ईमेल पर सेट हो जाएगा। इसके बाद अगर आप चाहें तो आप एक नया सुरक्षा प्रकार चुन सकते हैं।
कृपया ध्यान दें कि आपका सुरक्षा प्रकार ईमेल के रूप में बदलने के बाद निकासी की सुविधा 24 घंटे के लिए बंद रहेगी।
अगर आपने अपने मौजूदा सुरक्षा प्रकार (जैसे कि फ़ोन नंबर या प्रमाणीकरण ऐप) का एक्सेस खो दिया है, तो आप सहायता हब में एक टिकट खोलकर सुरक्षा प्रकार बदलने का अनुरोध कर सकते हैं। आपसे एक छोटे से वीडियो कॉल के ज़रिए खाते का मालिकाना वेरिफ़ाई करने के लिए कहा जाएगा। वीडियो चैट के ज़रिए खाते का वेरिफ़िकेशन करने के बारे में लेख पढ़ें।
वेरिफ़िकेशन पूरा होते ही, आपका सुरक्षा प्रकार ईमेल के रूप में बदल दिया जाएगा। कृपया ध्यान दें कि आपका सुरक्षा प्रकार ईमेल के रूप में बदलने के बाद निकासी की सुविधा 24 घंटे के लिए बंद रहेगी।