आप सहायता टीम से संपर्क किए बिना ही सीधे अपने व्यक्तिगत क्षेत्र में जाकर अपने सुरक्षा प्रकार को ईमेल के रूप में रीसेट कर सकते हैं। यह विकल्प तब उपलब्ध होता है, जब आपने अपने रजिस्टर किए गए फ़ोन नंबर या मोबाइल डिवाइस का एक्सेस खो दिया हो। इस रीसेट प्रक्रिया को पूरा करने के लिए फ़ेस स्कैन वेरिफ़िकेशन ज़रूरी है।
मंज़ूरी मिल जाने के बाद:
- सुरक्षा प्रकार ईमेल के रूप में बदल जाएगा।
- फ़ंड निकासी की सुविधा 24 घंटे के लिए अस्थायी रूप से ब्लॉक हो जाएगी।
सुविधा की सीमाएँ
- अगर आपका सुरक्षा प्रकार पहले से ही ईमेल के रूप में सेट है, तो यह विकल्प उपलब्ध नहीं रहेगा।
- यह सिर्फ़ तभी उपलब्ध रहेगा, जब आपका मौजूदा सुरक्षा प्रकार फ़ोन नंबर, TOTP या पुश नोटिफ़िकेशन के रूप में सेट हो।
- आगे बढ़ने के लिए, आपके पास वेरिफ़ाई किया गया ईमेल पता, फ़ोन नंबर और पहचान का प्रमाण होना चाहिए।
आपको किसी अन्य सुरक्षा प्रकार को चुनने से पहले ईमेल पर स्विच करना होगा।
फे़स स्कैन के ज़रिए सुरक्षा प्रकार बदलने के चरण:
- सेटिंग्स टैब पर जाएँ और सुरक्षा सेटिंग्स को चुनें।
- नीचे की ओर स्क्रॉल करें और 2-स्टेप वेरिफ़िकेशन सेक्शन तक जाएँ और बदलें पर क्लिक करें।
- मैं अपने डिवाइस को एक्सेस नहीं कर पा रहा/रही हूँ पर क्लिक करें।
- एक नई विंडो में अपने सुरक्षा प्रकार को ईमेल के रूप में रीसेट करने के निर्देश दिखाई देंगे।
- फे़स स्कैन शुरू करें पर क्लिक करें और स्क्रीन पर दिए गए निर्देशों का पालन करें।
- यह हो जाने के बाद, एक पॉप-अप के ज़रिए इस बात की पुष्टि की जाएगी कि वेरिफ़िकेशन प्रगति पर है।
- स्टेटस अपडेट हुआ या नहीं, यह देखने के लिए, सुरक्षा सेटिंग्स के तहत 2-स्टेप वेरिफ़िकेशन सेक्शन देखें।
वेरिफ़िकेशन सफल हो जाने के बाद:
- अपडेट हो जाने की पुष्टि के लिए पॉप-अप नोटिफ़िकेशन दिखाया जाएगा
- नोटिफ़िकेशन बेल पर एक नोटिफ़िकेशन दिखाई देगा
- इस बात की पुष्टि करने वाला एक ईमेल भेजा जाएगा
अगर फ़ेस स्कैन विफल हो जाता है, तो विवरण देखें पर क्लिक करें और स्क्रीन पर दिए गए निर्देशों का पालन करें।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
अगर अब आपके पास अपने रजिस्टर किए गए ईमेल का एक्सेस नहीं है, तो मदद पाने के लिए अपने व्यक्तिगत क्षेत्र में जाकर एक सहायता टिकट सबमिट करें और नीचे दी गई यह जानकारी मुहैया कराएँ:
- ट्रेडिंग खाता संख्या
- समर्थन पिन
- खोया हुआ फ़ोन नंबर और नया फ़ोन नंबर
- पहचान का प्रमाण (POI) और अपनी ID के साथ सेल्फ़ी
- वीडियो कॉल के ज़रिए विज़ुअल खाता वेरिफ़िकेशन की उपलब्धता
सुरक्षा कारणों से, आपके सुरक्षा प्रकार को रीसेट करने के बाद फ़ंड निकासी की सुविधा 24 घंटे के लिए अस्थायी रूप से रोक दी जाती है। अगर 24 घंटे के बाद भी निकासी संभव न हो, तो मदद पाने के लिए सहायता केंद्र में जाकर टिकट सबमिट करें।
फे़स स्कैन इन कारणों से विफल हो सकता है:
- कम रोशनी या फ़ोटो का धुँधला होना।
- कैमरे में दिक्कत या गलत पोज़ीशन का होना।
- फ्रे़म में एक से ज़्यादा लोगों का होना।
सही तरीके से फे़स स्कैन करने के लिए टिप्स:
- अच्छी रोशनी में फ़ेस स्कैन करें और अच्छी स्पीड वाले इंटरनेट कनेक्शन का इस्तेमाल करें
- सुनिश्चित करें कि फ्रे़म में सिर्फ़ ग्राहक का चेहरा दिख रहा हो
- स्क्रीन पर दिए गए निर्देशों का ठीक से पालन करें
- फ़ोन को उचित दूरी पर रखें
अगर समस्या बनी रहती है, तो मदद पाने के लिए सहायता केंद्र में जाकर टिकट सबमिट करें और नीचे दी गई यह जानकारी मुहैया कराएँ:
- ट्रेडिंग खाता संख्या
- समर्थन पिन
- खोया हुआ फ़ोन नंबर और नया फ़ोन नंबर
- पहचान का प्रमाण (POI) और अपनी ID के साथ सेल्फ़ी
- वीडियो कॉल के ज़रिए विज़ुअल खाता वेरिफ़िकेशन की उपलब्धता
आप अपना सुरक्षा प्रकार तब रीसेट नहीं कर पाएँगे, जब:
- आपकी पहचान का प्रमाण (POI) वेरिफ़ाई नहीं हुआ हो।
- आपका मौजूदा सुरक्षा प्रकार ईमेल के रूप में सेट हो।
रीसेट करने से पहले यह सुनिश्चित कर लें कि आपकी पहचान वेरिफ़ाई हो गई है। अगर समस्या बनी रहती है, तो मदद पाने के लिए सहायता केंद्र में जाकर टिकट सबमिट करें।
नहीं, फे़स स्कैन के ज़रिए सीधे नया नंबर सेट नहीं किया जा सकता। अगर आपके पास अपने मौजूदा सुरक्षा प्रकार का एक्सेस है, तो आप सुरक्षा सेटिंग्स में जाकर अपना फ़ोन नंबर अपडेट कर सकते हैं। या फिर, आपको सबसे पहले अपने सुरक्षा प्रकार को ईमेल के रूप में रीसेट करना होगा, फिर किसी अन्य सुरक्षा प्रकार पर स्विच करना होगा।
नहीं, फ़ेस स्कैन वेरिफ़िकेशनके लिए कैमरा ज़रूरी है। अगर आपके पास अपने कैमरे का एक्सेस नहीं है, तो मदद पाने के लिए सहायता केंद्र में जाकर टिकट सबमिट करें और नीचे दी गई यह जानकारी मुहैया कराएँ:
- ट्रेडिंग खाता संख्या
- समर्थन पिन
- खोया हुआ फ़ोन नंबर और नया फ़ोन नंबर
- पहचान का प्रमाण (POI) और अपनी ID के साथ सेल्फ़ी
- वीडियो कॉल के ज़रिए विज़ुअल खाता वेरिफ़िकेशन की उपलब्धता
अगर आप दोबारा कोशिश नहीं कर पा रहे हैं, तो हो सकता है कि आप प्रयासों की अधिकतम सीमा पार कर चुके हों। सहायता के लिए सहायता केंद्र में जाकर टिकट सबमिट करें और नीचे दी गई यह जानकारी मुहैया कराएँ:
- ट्रेडिंग खाता संख्या
- समर्थन पिन
- खोया हुआ फ़ोन नंबर और नया फ़ोन नंबर
- पहचान का प्रमाण (POI) और अपनी ID के साथ सेल्फ़ी
- वीडियो कॉल के ज़रिए विज़ुअल खाता वेरिफ़िकेशन की उपलब्धता
सुरक्षा प्रकार तुरंत रीसेट हो जाता है, लेकिन आपके खाते में बदलाव पूरी तरह दिखने में कुछ मिनट लग सकते हैं। अगर इसमें ज़्यादा समय लगता है, तो पेज़ रीफ़्रेश करके देखें।
हाँ, एक बार सुरक्षा प्रकार को ईमेल के रूप में रीसेट करने के बाद, आप किसी अन्य सुरक्षा प्रकार पर वापस स्विच कर सकते हैं।
आप लैपटॉप या मोबाइल फ़ोन का इस्तेमाल करके, फे़स स्कैन की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं, बशर्ते उसमें कैमरा लगा हो।