जैसे-जैसे तकनीक उन्नति कर रही है, वैसे-वैसे धोखाधड़ी, घोटालों और साइबरक्राइम की समस्या भी बढ़ती जा रही है। खासतौर से, यह बात हमारी जानकारी में आई है कि धोखेबाज़ खुद को Exness के प्रतिनिधि के रूप में पेश कर रहे हैं और व्यक्तिगत डेटा और फंड एक्सेस करने के लिए हमारे ग्राहकों से संपर्क कर रहे हैं।
Exness में, अपने ग्राहकों को सर्वोत्तम संभव ग्राहक सेवा प्रदान करना, हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता है, जिसमें उनकी जानकारी को सुरक्षित रखना शामिल है।
मुझे कैसे पता चलेगा कि मुझे लक्ष्य बनाया जा रहा है?
अब आपको समय-समय पर Exness के प्रतिनिधियों से सूचना मिलेगी। हालाँकि, कृपया ध्यान दें कि Exness की ओर से कभी भी कोई व्यक्ति मैसेज, ईमेल या सोशल मीडिया के ज़रिए आपसे संपर्क करके आपसे आपकी खाता सुरक्षा या निजी पहचान की जानकारी, जैसे कि आपके खाते का पंजीकृत ईमेल पता या ट्रेडिंग पासवर्ड नहीं माँगेगा।
आपके खाते पर अनधिकृत गतिविधियों को रोकने के लिए अपनाए जाने वाले कुछ अच्छे अभ्यास इस प्रकार से हैं:
- अपने डेस्कटॉप या मोबाइल डिवाइस पर व्यक्तिगत क्षेत्र (PA) को खुला छोड़कर कहीं न जाएँ। स्क्रीन लॉक करें या व्यक्तिगत क्षेत्र से लॉग आउट करें।
- किसी को भी अपने नाम का इस्तेमाल करके Exness का व्यक्तिगत क्षेत्र बनाने को न कहें।
- कभी भी अपनी निजी पहचान के दस्तावेज़ जैसे आईडी कार्ड, पासपोर्ट इत्यादि किसी के भी साथ शेयर न करें।
- कभी भी अपने डिजिटल सत्यापन कोड्स या समर्थन पिन किसी के भी साथ शेयर न करें।
- अपने फ़ंड को किसी अज्ञात व्यक्ति के बैंक खाते, भुगतान कार्ड, वॉलेट, क्रिप्टो-पते या फ़ंड प्राप्त करने के अन्य माध्यमों में स्थानांतरित न करें।
- किसी अनजान व्यक्ति के बैंक खाते में या अनजान भुगतान प्रणाली के ज़रिए अपना फ़ंड ट्रांसफ़र न करें।
- कभी भी अज्ञात स्रोतों से आया कोई भी लिंक न खोलें; अगर लिंक संदेहास्पद लग रहा हो, तो इसे बिलकुल न खोलें। यह देखने के लिए भी ऐसा न करें कि ये संदिग्ध है या नहीं, अक्सर ऐसे लिंक अपने आप में खतरनाक होते हैं।
- मोबाइल फ़ोन नंबर और ईमेल पता, जिसका इस्तेमाल आप अंकीय सत्यापन कोड प्राप्त करने के लिए करते हैं, उसे दूसरों के साथ शेयर न करें।
- अंकीय सत्यापन कोड प्राप्त करने के लिए सिर्फ अपने मोबाइल फोन नंबर, अपने मोबाइल डिवाइस और ईमेल पते का उपयोग करें।
ऊपर बताई गई बातों के अलावा, अपने पासवर्ड को कभी भी किसी के साथ साझा न करना एक अच्छा तरीका होता है और हमारा आपसे आग्रह है कि आप पासवर्ड के अनुरोध या इसे बदलने के लिंक प्राप्त करते समय हमेशा सतर्क रहें। ये धोखेबाज़ पेशेवरों की तरह दिख सकते हैं और वैध दिखने के लिए Exness ब्रांडिंग (लोगो और स्लोगन) का इस्तेमाल करते समय भी बेहद आश्वस्त दिखाई दे सकते हैं।
अगर आपको संदेह है कि आप किसी धोखाधड़ी का शिकार हो गए हैं, तो हम आपको लाइव चैट या ईमेल support@exness.com के ज़रिए सीधे Exness से संपर्क करने के लिए प्रोत्साहित करते हैं।
ध्यान दें: अगर आपको संदेह है कि आप अनजाने में किसी अन्य डिवाइस पर लॉग इन हो गए हैं, तो आप कभी भी अन्य सेशन्स खत्म कर सकते हैं।
धोखाधड़ी का शिकार होने से बचने के लिए मुझे क्या करना चाहिए?
सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि अब आपको निजी या खाता सुरक्षा जानकारी से जुड़े किसी भी अनुरोध का जवाब नहीं देना चाहिए।
Telegram जैसे कम्युनिकेशन चैनल्स से भेजे जाने वाले मैसेजेज़ सहित टेक्स्ट, ईमेल या सोशल मीडिया मैसेज ऐसे दिख सकते हैं, जैसे वे Exness से आ रहे हों। अगर आपको हमारी तरफ से कोई अनपेक्षित संदेश मिलता है, तो आप इन सुझावों का इस्तेमाल यह तय करने के लिए कर सकते हैं कि वह वैध है या नहीं या हमसे सीधे संपर्क कर सकते हैं।
किसी टेक्स्ट मैसेज, ईमेल या सोशल मीडिया पर हम कभी भी ऐसा नहीं करेंगे:
- इस बात का दावा कि हमने आपके खाते में किसी संदेहास्पद गतिविधि का पता लगाया है।
- किसी वेबसाइट पर कोई लिंक भेजना और आपसे संवेदनशील जानकारी देने के लिए कहना (जैसे आपका खाता या ट्रेडिंग पासवर्ड)।
- कोई भी आर्थिक ऑफ़र या निवेश अवसर की पेशकश करना।
अगर कोई व्यक्ति Exness का व्यक्ति होने का दावा करके आपसे संपर्क करता है:
- ऊपर दी गई जानकारी का इस्तेमाल करके, मैसेज की वैधता निर्धारित करें। अगर मैसेज कोई स्कैम है, तो नंबर या ईमेल पते को ब्लॉक करें और मैसेज को हटा दें।
- Telegram, WhatsApp या किसी भी मैसेंजर प्लेटफ़ॉर्म और सोशल नेटवर्क पर किसी भी गैर-आधिकारिक Exness चैनल को छोड़ दें।
- अगर आपको Exness की ओर से काम करने का दावा करने वाले किसी व्यक्ति की अनपेक्षित कॉल आती है और उसमें वह आपसे निजी और संवेदनशील जानकारी देने को कहता है या मैसेज में दिए गए किसी लिंक पर क्लिक करने को कहता है, तो फ़ोन काट दें और नंबर को ब्लॉक कर दें।
- अगर आपको लगता है कि आपने पहले ही संवेदनशील जानकारी, जैसे अपने खाते का पंजीकृत ईमेल पता या ट्रेडिंग पासवर्ड शेयर कर दिया है, तो तुरंत यह पासवर्ड बदल दें।
- अगर आप अभी भी किसी संदेश या इनकमिंग कॉल की वैधता के बारे में निश्चिंत नहीं हैं, तो हमारी सहायता टीम से संपर्क करें।
सहायता टीम से शिकायत कर देने के बाद, Exness लगातार स्थिति की निगरानी करेगा और धोखेबाज़ों के खिलाफ़ आपकी जानकारी की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अपनी पूरी कोशिश करेगा।