पुश नोटिफ़िकेशन सुरक्षा प्रकार में के तहत, जब भी खाते के वेरिफ़िकेशन की आवश्यकता होती है, तब आपके डिवाइस पर नोटिफ़िकेशन भेजने के लिए Exness Trade का इस्तेमाल किया जाता है।
Exness द्वारा इस्तेमाल में आसानी और उच्च स्तर की सुरक्षा, दोनों के लिए पुश नोटिफ़िकेशन को सुरक्षा प्रकार बनाने का सुझाव दिया जाता है।
पुश नोटिफ़िकेशन सुरक्षा प्रकार सेट करना
- अपने व्यक्तिगत क्षेत्र (PA) में लॉग इन करें, सबसे पहले सेटिंग्स को बड़ा करें, फिर सुरक्षा सेटिंग्स को चुनें, इसके बाद 2-चरणों वाले वेरिफ़िकेशन के तहत बदलें को चुनें।
- पुश नोटिफ़िकेशन को चुनें और आगे बढ़ें को चुनकर पुष्टि करें।
- Exness Trade के नवीनतम वर्ज़न को डाउनलोड और इंस्टॉल करने के लिए, सबसे पहले QR कोड को स्कैन करें; आप हमारी Exness Trade इंस्टॉलेशन गाइड में खुद से ऐसा करने के तरीके के बारे में विस्तृत निर्देशों का पालन भी कर सकते हैं।
- Exness Trade के माध्यम से पुश नोटिफ़िकेशन की सुविधा चालू करने के लिए दूसरे QR कोड को स्कैन करें। निर्देश दिए जाने पर पुश नोटिफ़िकेशन की सुविधा चालू करें पर टैप करें।
- अपने मौजूदा सुरक्षा प्रकार के साथ अपने खाते को वेरिफ़ाई करें।
- सफलतापूर्वक वेरिफ़िकेशन हो जाने के बाद, अब आपका सुरक्षा प्रकार पुश नोटिफ़िकेशन ऐप के रूप में सेट हो जाएगा।
पुश नोटिफ़िकेशन सुरक्षा प्रकार बदलना
- अपने व्यक्तिगत क्षेत्र (PA) में लॉगिन करें।
- सबसे पहले सेटिंग्स को बड़ा करें, फिर सुरक्षा सेटिंग्स को चुनें, इसके बाद, 2-चरणों वाले वेरिफ़िकेशन के तहत बदलें को चुनें।
- मैं अपने डिवाइस को एक्सेस नहीं कर पा रहा हूँ को चुनें और आगे बढ़ें को चुनकर पुष्टि करें।
- आपसे फ़ेस स्कैन के ज़रिए वेरिफिकेशन करने के लिए कहा जाएगा।
- डेटा इस्तेमाल करने के अनुबंध से सहमत हों, फिर अपना फ़ेस स्कैन करना शुरू करें।
- सफलतापूर्वक वेरिफ़िकेशन हो जाने के बाद, आपका सुरक्षा प्रकार ईमेल के रूप में सेट हो जाएगा।
- अपने व्यक्तिगत क्षेत्र (PA) में लॉगिन करें।
- सबसे पहले सेटिंग्स को बड़ा करें, फिर सुरक्षा सेटिंग्स को चुनें, इसके बाद, 2-चरणों वाले वेरिफ़िकेशन के तहत बदलें को चुनें।
- फ़ोन या नया फ़ोन नंबर को चुनें और आगे बढ़ें को चुनकर पुष्टि करें।
- नए फ़ोन नंबर के विकल्प से आपको आगे बढ़ने के लिए एक नया फ़ोन नंबर दर्ज करने के लिए भी कहा जाएगा, लेकिन दोनों विकल्पों के लिए आपको अपना खाता, अपने मौजूदा सुरक्षा प्रकार के साथ वेरिफ़ाई करना होगा।
- सफलतापूर्वक वेरिफ़िकेशन हो जाने के बाद, आपका सुरक्षा प्रकार SMS के रूप में सेट हो जाएगा।
- अपने व्यक्तिगत क्षेत्र (PA) में लॉगिन करें।
- सबसे पहले सेटिंग्स को बड़ा करें, फिर सुरक्षा सेटिंग्स को चुनें, इसके बाद, 2-चरणों वाले वेरिफ़िकेशन के तहत बदलें को चुनें।
- प्रमाणीकरण ऐप चुनें और आगे बढ़ें को चुनकर पुष्टि करें।
- अपने मोबाइल डिवाइस पर प्रमाणीकरण ऐप डाउनलोड करने के लिए स्क्रीन पर दिखाए गए चरणों का पालन करें या इसके बारे में सहायता पाने के लिए प्रमाणीकरण ऐप सुरक्षा प्रकार से जुड़े लेख में हमारी विस्तृत गाइड पढ़ें।
- पुष्टि करने के लिए अपने प्रमाणीकरण ऐप में दिखाया गया कोड दर्ज करें।
- अपने मौजूदा सुरक्षा प्रकार के साथ अपने खाते को वेरिफ़ाई करें।
- सफलतापूर्वक वेरिफ़िकेशन हो जाने के बाद, आपका सुरक्षा प्रकार, प्रमाणीकरण ऐप के रूप में सेट हो जाता है।
Exness Trade के लिए:
आप इन चरणों का पालन करके Exness Trade से कोई अन्य सुरक्षा प्रकार चुन सकते हैं:
- Exness Trade खोलें।
- प्रोफ़ाइल टैब चुनें और सेटिंग्स खोलने के लिए गियर आइकन पर टैप करें।
- सुरक्षा प्रकार चुनें और बदलें पर टैप करें।
- सूची से कोई सुरक्षा प्रकार चुनें।
- चुने गए सुरक्षा प्रकार के लिए स्क्रीन पर दिए गए निर्देशों (इनके बारे में नीचे विस्तार से बताया गया है) का पालन करें।
- वेरिफ़िकेशन सफल हो जाने पर, नया सुरक्षा प्रकार अब सक्रिय हो जाता है।
हमारा सुझाव है कि सुरक्षा प्रकार की समस्याओं से जुड़ी आगे की सहायता पाने के लिए, व्यक्तिगत क्षेत्र में जाकर सहायता केंद्र से टिकट खोलें।
पुश नोटिफ़िकेशन सुरक्षा प्रकार से जुड़ी समस्या को हल करना
अगर आपको वेरिफ़िकेशन कोड के लिए पुश नोटिफ़िकेशन नहीं मिल रहे, तो इन चरणों का पालन करें:
- सुरक्षा प्रकार को कन्फ़र्म करें: पक्का करें कि आपके व्यक्तिगत क्षेत्र में पुश नोटिफ़िकेशन को एक्टिव सुरक्षा प्रकार के तौर पर सेट किया गया है।
- सही डिवाइस का उपयोग करें: नोटिफ़िकेशन उसी डिवाइस पर मिलेंगे, जिस पर पुश नोटिफ़िकेशन को एक्टिवेट किया गया था।
- अपने इंटरनेट कनेक्शन की जाँच करें: पक्का करें कि आपके पास स्थिर Wi-Fi या मोबाइल डेटा कनेक्शन है।
- ऐप को अपडेट करें: App Store या Google Play से ऐप का लेटेस्ट वर्ज़न इंस्टॉल करें।
- नोटिफ़िकेशन चालू करें
- ऐप में: सेटिंग > नोटिफ़िकेशन पर जाएँ और पक्का करें कि पुश चालू है।
- अपने डिवाइस पर:
- iOS: सेटिंग > नोटिफ़िकेशन > Exness Trade > नोटिफ़िकेशन की अनुमति दें
- Android: सेटिंग > ऐप > Exness Trade > नोटिफ़िकेशन > चालू करें
- 'बैटरी सेवर' या 'परेशान न करें' को बंद करें: इन सेटिंग की वजह से नोटिफ़िकेशन ब्लॉक हो सकते हैं। उन्हें बंद करें और फिर से कोशिश करें।
- ऐप को फिर से इंस्टॉल करें: अगर समस्या बनी रहती है, तो ऐप को अनइंस्टॉल करके फिर से इंस्टॉल करें और नोटिफ़िकेशन सेटिंग रीसेट करें।
हमारा सुझाव है कि सुरक्षा प्रकार की समस्याओं से जुड़ी आगे की सहायता पाने के लिए, व्यक्तिगत क्षेत्र में जाकरसहायता केंद्र से टिकट खोलें।