SMS सुरक्षा प्रकार, जब भी खाता वेरिफ़िकेशन की ज़रूरत होती है, आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर वेरिफ़िकेशन कोड भेजता है। SMS के ज़रिए मिला कोड दर्ज करें या जहाँ उपलब्ध हो, वहाँ वॉइस OTP का इस्तेमाल करें।
सिर्फ़ एक मोबाइल नंबर आपके सुरक्षा प्रकार के रूप में सक्रिय रह सकता है। जब SMS सक्रिय होता है, तो खाता रजिस्ट्रेशन के दौरान इस्तेमाल किया गया मोबाइल नंबर डिफ़ॉल्ट रूप से चयनित होता है।
आपके देश के आधार पर, वेरिफ़िकेशन कोड WhatsApp या Telegram जैसी वैकल्पिक मैसेजिंग सेवाओं के ज़रिए भेजे जा सकते हैं। मैसेज की प्रामाणिकता वेरिफ़ाई करने के लिए, हमारे आधिकारिक संचार चैनलों के बारे में ज़्यादा जानें। हमेशा सुनिश्चित करें कि मैसेज Exness से भेजे गए हों और किसी भी असामान्य गतिविधि से सावधान रहें।
SMS सुरक्षा प्रकार में बदलाव करना
- अपने व्यक्तिगत क्षेत्र (PA) में लॉग इन करें।
- प्रोफ़ाइल को एक्सपैंड करें, फिर सुरक्षा को चुनें, इसके बाद, 2-चरणों वाले वेरिफ़िकेशन के तहत बदलें को चुनें।
- मैं अपने डिवाइस को एक्सेस नहीं कर पा रहा हूँ को चुनें और आगे बढ़ें को चुनकर पुष्टि करें।
- आपसे फ़ेस स्कैन के ज़रिए वेरिफिकेशन करने के लिए कहा जाएगा।
- डेटा इस्तेमाल करने के अनुबंध से सहमत हों, फिर अपना फ़ेस स्कैन करना शुरू करें।
- सफलतापूर्वक वेरिफ़िकेशन हो जाने के बाद, आपका सुरक्षा प्रकार ईमेल के रूप में सेट हो जाएगा।
- अपने व्यक्तिगत क्षेत्र (PA) में लॉग इन करें।
- प्रोफ़ाइल को एक्सपैंड करें, फिर सुरक्षा को चुनें, इसके बाद, 2-चरणों वाले वेरिफ़िकेशन के तहत बदलें को चुनें।
- नया फ़ोन नंबर को चुनें और आगे बढ़ें को चुनकर पुष्टि करें।
- नया फ़ोन नंबर दर्ज करें और मुझे कोड भेजें को चुनें।
- अपने मौजूदा सुरक्षा प्रकार के साथ अपने खाते को वेरिफ़ाई करें।
- सफलतापूर्वक वेरिफ़िकेशन हो जाने के बाद, आपका सुरक्षा प्रकार आपके SMS के रूप में नए फ़ोन नंबर पर सेट हो जाता है।
- अपने व्यक्तिगत क्षेत्र (PA) में लॉग इन करें।
- प्रोफ़ाइल को एक्सपैंड करें, फिर सुरक्षा को चुनें, इसके बाद, 2-चरणों वाले वेरिफ़िकेशन के तहत बदलें को चुनें।
- प्रमाणीकरण ऐप चुनें और आगे बढ़ें पर क्लिक करके पुष्टि करें।
- अपने मोबाइल डिवाइस पर प्रमाणीकरण ऐप डाउनलोड करने के लिए स्क्रीन पर दिखाए गए चरणों का पालन करें या इस संबंध में सहायता पाने के लिए प्रमाणीकरण ऐप के सुरक्षा प्रकार पर लेख में हमारी विस्तृत गाइड पढ़ें।
- पुष्टि करने के लिए अपने प्रमाणीकरण ऐप में दिखाया गया कोड दर्ज करें।
- अपने मौजूदा सुरक्षा प्रकार के साथ अपने खाते को वेरिफ़ाई करें।
- सफलतापूर्वक वेरिफ़िकेशन हो जाने के बाद, आपका सुरक्षा प्रकार, प्रमाणीकरण ऐप के रूप में सेट हो जाता है।
- अपने व्यक्तिगत क्षेत्र (PA) में लॉग इन करें।
- प्रोफ़ाइल को एक्सपैंड करें, फिर सुरक्षा को चुनें, इसके बाद, 2-चरणों वाले वेरिफ़िकेशन के तहत बदलें को चुनें।
- पुश नोटिफ़िकेशन्स को चुनें और आगे बढ़ें को चुनकर पुष्टि करें।
- QR कोड को क्रम से स्कैन करके Exness Trade इंस्टॉल करें और पुश नोटिफ़िकेशन सक्षम करें (पुश नोटिफ़िकेशन लेख में विस्तृत गाइड उपलब्ध है)।
- अपने मौजूदा सुरक्षा प्रकार के साथ अपने खाते को वेरिफ़ाई करें।
- सफलतापूर्वक वेरिफ़िकेशन हो जाने के बाद, आपका सुरक्षा प्रकार, पुश नोटिफ़िकेशन ऐप के रूप में सेट हो जाता है।
SMS सुरक्षा प्रकार में समस्या-निवारण
अगर आपको SMS सुरक्षा प्रकार के ज़रिए वेरिफ़िकेशन कोड पाने में समस्या आती है, तो हमारे इन सुझावों पर गौर करें।
- अपने व्यक्तिगत क्षेत्र (PA) में लॉग इन करें।
- प्रोफ़ाइल को एक्सपैंड करें, फिर सुरक्षा को चुनें, इसके बाद, 2-चरणों वाले वेरिफ़िकेशन के तहत बदलें को चुनें।
- पुष्टि करें कि फ़ोन चुना गया सुरक्षा प्रकार है और दिखाया गया मोबाइल नंबर सही है (इसमें से कुछ नंबर नहीं दिखाए जाएँगे)।
- विशेष रूप से अपने पंजीकृत नंबर का देश कोड जाँचें; हो सकता है कि यह अपने आप पंजीकरण वाले देश पर सेट हो गया हो। ऊपर बताए गए चरणों का पालन करें, ताकि अगर देश का कोड गलत है, तो आप अपना सुरक्षा प्रकार SMS के ज़रिए किसी दूसरे मोबाइल नंबर में बदल सकें, इसके बाद, वेरिफ़िकेशन कोड फिर से भेजें।
- अगर आप देश से बाहर यात्रा कर रहे हैं, तो सुनिश्चित करें कि रोमिंग सेटिंग्स सक्रिय हो।
- अगर वेरिफ़िकेशन कोड तुरंत प्राप्त नहीं होता, तो 5 मिनट इंतज़ार करें, फिर पुष्टिकरण स्क्रीन पर मैसेज फिर से भेजें विकल्प का इस्तेमाल करें। अगर आप हर प्रयास के बीच 1 मिनट से ज़्यादा के अंतराल रखते हैं तो आप इस चरण को सुरक्षित रूप से दोहरा सकते हैं; अलग-अलग ब्राउज़र्स को आज़माने से इसमें मदद मिल सकती है।
- अपने ब्राउज़र का कैश/कुकीज़ हटाएँ और कोड फिर से भेजें।
- नीचे दिए गए ये काम करने के बाद संदेश फिर से भेजें विकल्प को चुनें:
- अपना कनेक्शन रीफ़्रेश करने के लिए एयरप्लेन मोड को चालू और बंद करें
- अपना मोबाइल डिवाइस रीस्टार्ट करें
- किसी दूसरे डिवाइस में अपना सिम कार्ड डालें
- अंत में, वेरिफ़िकेशन कोड प्राप्त करने के लिए किसी अन्य विधि का इस्तेमाल करें, जैसे कि स्वचालित फ़ोन कॉल (जहाँ उपलब्ध हो)। आपके देश के आधार पर, वेरिफ़िकेशन कोड WhatsApp या Telegram जैसी वैकल्पिक मैसेजिंग सेवाओं के ज़रिए भेजे जा सकते हैं।
आगे के प्रयास करने से डिवाइस लॉक न हो जाए, इससे बचने के लिए कोड को फिर से भेजने के प्रयासों के बीच कम से कम 1 मिनट का अंतराल रखने का सुझाव दिया जाता है।
आपको जो गड़बड़ी का जो मैसेज मिलेगे, उसमें लिखा होगा, ‘आप प्रयासों की अधिकतम संख्या तक पहुँच चुके हैं। सुरक्षा कारणों से इस ऑपरेशन का सत्यापन स्थगित कर दिया गया था। ऐसे मामलों में, आप 24 घंटे के भीतर फिर से प्रयास कर पाएँगे।
अगर SMS सुरक्षा प्रकार में वेरिफ़िकेशन कोड भेजने में नियमित रूप से देरी होती है, तो हमारा सुझाव है कि अपने सुरक्षा प्रकार को पुश नोटिफ़िकेशन के रूप में बदलें।
अगर सुरक्षा प्रकार की समस्याएँ जारी रहती हैं, तो आगे की सहायता पाने के लिए व्यक्तिगत क्षेत्र में जाकर सहायता केंद्र से टिकट खोलें।